आज क्या है 14 जनवरी 2026 को, आज कौन सा व्रत है, आज की तिथि है, आज एकादशी है या मकर संक्रांति,
- Authored by: मेधा चावला
- Updated Jan 14, 2026, 11:03 AM IST
Aaj kya hai 14 January 2026 Ko (Is today Ekadashi or Makar Sankranti): आज 14 जनवरी 2026 को बुधवार का दिन है। पंचांग के अनुसार शाम लगभग 5:52 बजे तक माघ मास के कृष्ण पक्ष की एकादशी तिथि रहेगी। वहीं आज की तारीख में ही सूर्य का प्रवेश मकर राशि में होगा। आगे समझें कि आज कौन सा व्रत रखा जा रहा है। आज षटतिला एकादशी मनाई जाएगी या फिर मकर संक्रांति। साथ ही जानें कि आज एकादशी कब तक है।
आज क्या है 14 जनवरी 2026 को- एकादशी है या मकर संक्रांति
Aaj kya hai 14 January 2026 Ko (Is today Ekadashi or Makar Sankranti): आज 14 जनवरी 2026 है। इस दिन हिंदू पंचांग के अनुसार माघ कृष्ण पक्ष की षटतिला एकादशी तिथि चल रही है और मकर संक्रांति का दिन भी है। यानि आज षटतिला एकादशी व्रत और मकर संक्रांति की तिथियों का पावन मिलन हुआ है। आगे देखें कि आज एकादशी कब तक रहेगी और मकर संक्रांति का समय क्या है आज का। ये भी देखें कि आज एकादशी कब तक रहेगी।
आज कौन सी एकादशी है 14 जनवरी 2026 को
वैदिक पंचांग के अनुसार माघ कृष्ण पक्ष की एकादशी तिथि की शुरुआत 13 जनवरी 2026 दिन मंगलवार दोपहर लगभग 3:17 बजे से हुई है। इस तिथि का समापन 14 जनवरी 2026 बुधवार शाम लगभग 5:52 बजे होगा। हिंदू परंपरा में उदया तिथि मतलब सूर्योदय के समय मौजूद तिथि को महत्व दिया जाता है। ऐसे में आज षटतिला एकादशी व्रत 14 जनवरी 2026 दिन बुधवार को रखा जा रहा है।
आज 14 जनवरी 2026 को एकादशी कब तक रहेगी
आज 14 जनवरी 2026, बुधवार को शाम लगभग 5:52 बजे तक एकादशी तिथि रहेगी। इसके बाद द्वादश लगेगी।
आज 14 जनवरी 2026 को मकर संक्रांति है क्या
काशी विश्वनाथ के ऋषिकेश पंचांग के अनुसार दिनांक 14 जनवरी को रात्रि 09:41 पर सूर्य मकर राशि में प्रवेश करेंगे। जबकि द्रिक पंचांग के अनुसार, 14 जनवरी को संक्रांति का समय दोपहर 15:13 बजे का रहेगा। दोनों ही स्थितियों में सूर्य का मकर राशि में प्रवेश 14 जनवरी को हो रहा है। ऐसे में कई जगहों पर आज एकादशी के साथ ही मकर संक्रांति भी मनाई जा रही है।
एकादशी पर चावल नहीं खाते होता तो आज मकर संक्रांति कैसे मनाएं
एकादशी पर चावल नहीं खाने का नियम है जबकि मकर संक्रांति पर खिचड़ी खाई जाती है। ऐसे में जो लोग 14 को ही मकर संक्रांति मनाना चाहते हैं, वे एकादशी तिथि के समापन के बाद यानी आज शाम को 5:52 बजे के बाद चावल का दान कर प्रसाद ग्रहण कर सकते हैं। लेकिन ये नियम एकादशी व्रत ना रखने वालों पर लागू होगा।
अगर आप एकादशी का व्रत कर रहे हैं तो 15 जनवरी को मकर संक्रांति का दान व खिचड़ी कर सकते हैं। मकर राशि में सूर्य की उदया तारीख 15 जनवरी बनेगी जब सुबह 7:15 के आसपास सूर्योदय होगा। ऐसे में उदया तिथि को देखते हुए 15 जनवरी 2026, दिन गुरुवार को मकर संक्रांति का पर्व मनाया जा सकता है।