अध्यात्म

आज क्या है 13 मई 2026, आज एकादशी है क्या, आज कौन सा व्रत है, आज ग्यारस है या द्वादशी

Aaj kya hai 13 May 2026: आज बुधवार यानी 13 मई 2026 को क्या है। आज एकादशी है क्या। आज कौन सा व्रत है। आज कौन सी तिथि है - ग्यारस है या द्वादशी। अपरा एकादशी 2026 की तिथि, पारण समय और शुभ मुहूर्त जानें।

Image

आज क्या है 13 मई 2026 को

Aaj kya hai 13 May 2026: 13 मई 2026 का दिन धार्मिक दृष्टि से बेहद खास माना जा रहा है। कई लोग आज यह जानना चाहते हैं कि क्या आज एकादशी है, आज कौन-सा व्रत रखा जाएगा, आज ग्यारस है या द्वादशी। अगर आपके मन में भी यही सवाल हैं, तो यहां आपको सरल भाषा में पूरी जानकारी मिल जाएगी।

आज 13 मई 2026 को क्या है

हिंदू पंचांग के अनुसार आज अपरा एकादशी (Apara Ekadashi) का व्रत रखा जा रहा है। यानी जेठ मास के कृष्ण पक्ष की ग्यारस है। यह व्रत भगवान विष्णु को समर्पित माना जाता है और धार्मिक मान्यता है कि इस व्रत को करने से पापों से मुक्ति और पुण्य की प्राप्ति होती है। खास बात यह है कि अपरा एकादशी को अचला एकादशी भी कहा जाता है।

आज 13 मई 2026 को एकादशी है क्या

आज बुधवार यानी 13 मई 2026 को एकादशी तिथि पड़ रही है। जेठ मास के कृष्ण पक्ष की एकादशी तिथि की शुरुआत 12 मई 2026 को दोपहर 2:52 बजे से हो चुकी थी और यह 13 मई को दोपहर 1:29 बजे तक रहेगी। इसलिए उदया तिथि के अनुसार आज जेठ मास के कृष्ण पक्ष की ग्यारस पर अपरा एकादशी का व्रत रखा जा रहा है।

अगर आप जानना चाहते हैं कि आज ग्यारस है या द्वादशी - तो इसका सीधा जवाब है कि आज मुख्य रूप से एकादशी यानी ग्यारस है। हालांकि दोपहर बाद द्वादशी तिथि प्रारंभ हो जाएगी। लेकिन उदया तिथि के अनुसार एकादशी का व्रत रखा जाएगा।

आज 13 मई को कौन सी एकादशी है

आज 13 मई को जेठ मास के कृष्ण पक्ष की ग्यारस पर अपरा एकादशी का व्रत रखा जा रहा है। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार अपरा एकादशी का व्रत करने से व्यक्ति को अश्वमेध यज्ञ के समान फल प्राप्त होता है। यह व्रत विशेष रूप से भगवान विष्णु की कृपा पाने के लिए किया जाता है। कहा जाता है कि जो लोग सच्चे मन से व्रत रखते हैं और भगवान विष्णु का ध्यान करते हैं, उनके जीवन की परेशानियां धीरे-धीरे कम होने लगती हैं।

इस दिन लोग सुबह स्नान के बाद पीले वस्त्र पहनकर भगवान विष्णु की पूजा करते हैं। तुलसी दल, पीले फूल और पंचामृत अर्पित करना शुभ माना जाता है। कई भक्त दिनभर फलाहार रखते हैं और रात में जागरण भी करते हैं।

आज 13 मई के एकादशी व्रत का पारण कब होगा

  • अपरा एकादशी का पारण 14 मई 2026 को किया जाएगा।
  • पारण का समय सुबह 5:31 बजे से 8:13 बजे तक रहेगा।
  • द्वादशी तिथि 14 मई को सुबह 11:20 बजे तक रहेगी।

धार्मिक नियमों के अनुसार व्रत का पारण सही समय पर करना बेहद जरूरी माना जाता है। इसलिए व्रत रखने वाले लोग पारण मुहूर्त का विशेष ध्यान रखते हैं।

13 मई 2026 के शुभ मुहूर्त

आज के दिन कई शुभ मुहूर्त भी बन रहे हैं, जिनमें पूजा-पाठ और धार्मिक कार्य करना शुभ माना जाता है।

  • ब्रह्म मुहूर्त – सुबह 4:08 बजे से 4:49 बजे तक
  • प्रातः संध्या – सुबह 4:28 बजे से 5:31 बजे तक
  • विजय मुहूर्त – दोपहर 2:32 बजे से 3:27 बजे तक
  • गोधूलि मुहूर्त – शाम 7:02 बजे से 7:23 बजे तक
  • अमृत काल – शाम 7:41 बजे से रात 9:13 बजे तक
  • निशिता मुहूर्त – रात 11:56 बजे से 12:38 बजे तक

आज 13 मई 2026 को पूजा में क्या करें

अगर आप आज व्रत नहीं भी रख पा रहे हैं, तब भी भगवान विष्णु का नाम स्मरण, गीता पाठ, विष्णु सहस्रनाम का जाप और जरूरतमंदों को दान करना शुभ माना जाता है। कई लोग आज पीपल के पेड़ में जल अर्पित करते हैं और तुलसी पूजा भी करते हैं।

धार्मिक दृष्टि से 13 मई 2026 का दिन भक्ति, संयम और सकारात्मक ऊर्जा से जुड़ा माना जा रहा है। इसलिए आज का दिन आध्यात्मिक रूप से काफी खास है।

gulshan kumar
गुलशन कुमारauthor

गुलशन कुमार टाइम्स नाउ हिंदी डिजिटल के हेल्थ सेक्शन से जुड़े हैं। फिटनेस और योग के प्रति उनकी रुचि उन्हें हेल्थ जर्नलिज्म की ओर लेकर आई, जहां वे आम लोगों की जीवनशैली, सेहत और वेलनेस से जुड़े विषयों पर लगातार काम कर रहे हैं। गुलशन अबतक 2,000 से अधिक आर्टिकल लिख चुके हैं। उनके लेखों में आसान भाषा में दी गई जानकारी, रिसर्च-बेस्ड टिप्स और रोजमर्रा की सेहत से जुड़े विषयों की स्पष्ट समझ दिखाई देती है। हेल्थ अवेयरनेस को बढ़ावा देना, फिटनेस को सरल तरीके से समझाना और बेहतर लाइफस्टाइल के लिए उपयोगी सुझाव देना—गुलशन की लेखन शैली की खासियत है।

और पढ़ें
End of Article