अध्यात्म

Aaj Ka Shubh Rang: आज मंगलवार को किस रंग के कपड़े पहनना रहेगा शुभ? अपनी राशि से जानें 4 अगस्त के लकी कलर

Aaj 4 August 2026 Ka Shubh Rang: दिन की शुरुआत यदि सही तरीके से और भाग्यशाली रंगों के साथ की जाए तो दिनभर काफी लाभ होता है। साथ ही काम में आने वाली बाधाएं दूर होने लगती हैं। आज यहां पर आप अपनी राशि के अनुसार अपने दिन के लकी रंगों और उनके प्रभाव के बारे में जान सकते हैं।

Image

राशि अनुसार जानें आज 4 अगस्त के अपने लकी रंग

Aaj Ka Shubh Rang 4 August 2026: हर दिन की तरह आज 4 अगस्त 2026 का दिन भी नई उम्मीदें और अवसर लेकर आया है। इस दिन को अपने लिए लकी और खास बनाने के लिए आप अपने लकी रंग के कपड़े पहन सकते हैं। इससे अशुभ ग्रहों की स्थिति सामान्य रहेगी और आपको सुनहरे अवसर मिलेंगे। साथ ही दिनभर आप सकारात्मक ऊर्जा से भरे रहेंगे। चलिए अब जानें आज 4 अगस्त 2026 के मेष से लेकर मीन राशि वालों के लकी रंग और उनके प्रभाव के बारे में।

मेष राशि

  • लाल और नारंगी
ये रंग साहस और आपकी नेतृत्व क्षमता को बढ़ाने में सहायक रहेंगे। साथ ही कुछ कार्यों में सफलता मिलने की संभावना अधिक है।

वृषभ राशि

  • आसमानी और हरा
ये रंग मन को शांत करने में सहायक साबित होंगे। साथ ही रिश्तों में मधुरता बनी रहेगी।

मिथुन राशि

  • हरा और सफेद
ये रंग सकारात्मक सोच और एकाग्रता को बढ़ाएंगे। साथ ही नए कार्यों में सफलता हासिल करने में मदद करेंगे।

कर्क राशि

  • लाल और पीला
ये रंग आपके आत्मविश्वास को बढ़ाएंगे। साथ ही परिवार और करियर में सकारात्मक वातावरण बनाने में सहायक रहेंगे।

सिंह राशि

  • पीला और नारंगी
इन रंगों के प्रभाव से आपको किसी नए काम में सफलता हासिल करने में मदद मिलेगी। साथ ही नेतृत्व क्षमता में वृद्धि होगी।

कन्या राशि

  • आसमानी और नीला
ये रंग मन को शांत रखकर बड़े निर्णय लेने में सहायता करेंगे। साथ ही कार्यक्षेत्र में संतुलन और प्रगति का संकेत दे रहे हैं।

तुला राशि

  • आसमानी और हरा
ये रंग मानसिक शांति प्रदान करेंगे। साथ ही विवेकपूर्ण निर्णय लेने में सहायता करेंगे।

वृश्चिक राशि

  • हरा और पीला
ये रंग आत्मविश्वास और सकारात्मक सोच को मजबूत करेंगे। साथ ही चुनौतियों का सामना करने की हिम्मत देंगे।

धनु राशि

  • नारंगी और पीला
इन रंगों को उत्साह, सकारात्मकता और नई संभावनाओं का प्रतीक माना जाता है, जो आपको करियर और प्रेम जीवन में लाभ दिलाएंगे।

मकर राशि

  • आसमानी और नीला
ये रंग धैर्य, स्थिरता और अनुशासन को बढ़ाएंगे। साथ ही नए कार्यों में सफलता दिलाने में अहम भूमिका निभाएंगे।

कुंभ राशि

  • नीला और हरा
ये रंग रचनात्मकता व नई सोच को बढ़ाएंगे। साथ ही व्यावसायिक जीवन पर सकारात्मक प्रभाव डालेंगे।

मीन राशि

  • लाल और सफेद
ये रंग आत्मबल के साथ-साथ सकारात्मक ऊर्जा को भी बढ़ाएंगे। साथ ही रिश्तों में प्रेम बनाए रखने में मदद करेंगे।

डिसक्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष शास्त्र पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। Times Now Navbharat इसकी पुष्टि नहीं करता है।

Nidhi Jain
निधि जैनauthor

निधि जैन Times Now नवभारत डिजिटल में सीनियर कॉपी एडिटर के तौर पर जुड़ी हैं। इन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 4 साल से ज्यादा का अनुभव है। पढ़ने और लिखने के प्रति इनकी रुचि ही इन्हें जर्नलिज्म की ओर लेकर आई। निधि अब तक हेल्थ, लाइफस्टाइल, धर्म और आध्यात्मिक विषयों पर 4,000 से अधिक आर्टिकल लिख चुकी हैं।

और पढ़ें
End of Article