अध्यात्म

Today Lucky Number : आज कौन सा अंक आपके लिए रहेगा शुभ, यहां अपनी राशि से जानिए आज का शुभ अंक

Aaj Ka Shubh Ank (आज का शुभ अंक) 13 May 2026 : आज कौन सा अंक शुभ रहने वाला है, इसके बारे में आप अपनी राशि से जान सकते हैं। आइए जानते हैं कि आज का लकी कलर क्या है।

Image

आज का शुभ अंक क्या है

Aaj Ka Shubh Ank (आज का शुभ अंक) Today Lucky Number 13 May 2026 : वैदिक ज्योतिष और अंक ज्योतिष में अंकों का विशेष महत्व माना जाता है। माना जाता है कि कुछ अंक व्यक्ति के आत्मविश्वास, निर्णय क्षमता, आर्थिक स्थिति और दिनभर की ऊर्जा को प्रभावित करते हैं।

13 मई 2026, बुधवार के दिन ग्रहों की स्थिति काफी प्रभावशाली बनी हुई है। चंद्रमा मीन राशि में हैं। सूर्य, बुध और मंगल मेष राशि में गोचर कर रहे हैं। वहीं शुक्र वृष राशि और गुरु मिथुन राशि में विराजमान हैं। ऐसे में आज कुछ अंक अलग-अलग राशियों के लिए विशेष रूप से शुभ माने जा रहे हैं। आइए जानते हैं 13 मई 2026 को सभी 12 राशियों के शुभ अंक कौन से रहेंगे।

मेष राशि

आज मेष राशि वालों के लिए 1 और 3 अंक शुभ रहेंगे। नंबर 1 नेतृत्व, आत्मविश्वास और सफलता का प्रतीक माना जाता है। वहीं 3 अंक गुरु ग्रह से जुड़ा माना जाता है, जो भाग्य और प्रोग्रेस बढ़ा सकता है।

वृषभ राशि

वृषभ राशि वालों के लिए आज 4 और 6 अंक लकी रहेंगे। 4 अंक स्थिरता और मेहनत का प्रतीक माना जाता है। वहीं 6 अंक शुक्र ग्रह से जुड़ा है, जो सुख-सुविधा और रिश्तों में संतुलन देता है।

मिथुन राशि

आज मिथुन राशि वालों के लिए 4 और 8 अंक शुभ रहेंगे। ये अंक करियर और आर्थिक मामलों में स्थिरता देने वाले माने जाते हैं। बिजनेस से जुड़े लोगों को इन अंकों से लाभ मिल सकता है।

कर्क राशि

कर्क राशि वालों के लिए आज 4 और 7 अंक अच्छे परिणाम दे सकते हैं। 7 अंक आध्यात्म और अंतर्ज्ञान से जुड़ा माना जाता है। वहीं 4 अंक मेहनत का फल दिलाने वाला माना जाता है।

सिंह राशि

आज सिंह राशि वालों के लिए 4 और 6 अंक शुभ रहेंगे। ये अंक करियर, शिक्षा और आर्थिक मामलों में सकारात्मक असर दे सकते हैं।

कन्या राशि

कन्या राशि वालों के लिए आज 5 और 8 अंक लकी रहेंगे। 5 अंक बुध ग्रह से जुड़ा माना जाता है, जो बुद्धि और कम्युनिकेशन को मजबूत करता है। वहीं 8 अंक अनुशासन और मेहनत का प्रतीक है।

तुला राशि

आज तुला राशि वालों के लिए 5 और 8 अंक शुभ रहेंगे। बिजनेस और नई डील से जुड़े मामलों में ये अंक लाभकारी माने जा रहे हैं।

वृश्चिक राशि

वृश्चिक राशि वालों के लिए आज 5 और 7 अंक शुभ रहेंगे। 7 अंक मानसिक शक्ति और आध्यात्मिक ऊर्जा बढ़ाने वाला माना जाता है। वहीं 5 अंक निर्णय क्षमता मजबूत कर सकता है।

धनु राशि

आज धनु राशि वालों के लिए 3 और 9 अंक लकी रहेंगे। 3 अंक गुरु ग्रह से जुड़ा है और 9 अंक ऊर्जा तथा साहस का प्रतीक माना जाता है। स्टूडेंट्स और प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी करने वालों को लाभ मिल सकता है।

मकर राशि

मकर राशि वालों के लिए आज 2 और 3 अंक शुभ रहेंगे। 2 अंक चंद्रमा से जुड़ा माना जाता है, जो भावनात्मक संतुलन देता है। वहीं 3 अंक भाग्य का साथ दिला सकता है।

कुम्भ राशि

आज कुम्भ राशि वालों के लिए 4 और 8 अंक शुभ रहेंगे। नौकरी और बिजनेस से जुड़े लोगों को इन अंकों से सकारात्मक परिणाम मिल सकते हैं।

मीन राशि

मीन राशि वालों के लिए आज 7 और 9 अंक शुभ माने गए हैं। 7 अंक आध्यात्मिक ऊर्जा और मानसिक शांति बढ़ा सकता है। वहीं 9 अंक आत्मविश्वास और कार्यक्षमता बढ़ाने वाला माना जाता है।

इन जगहों पर यूज करें अपना शुभ अंक

अंक ज्योतिष के अनुसार शुभ अंक व्यक्ति की ऊर्जा और सोच पर सकारात्मक असर डाल सकते हैं। आज आप अपने शुभ अंक का उपयोग महत्वपूर्ण काम का समय चुनने में, वाहन नंबर या सीट नंबर में, मोबाइल पासकोड या दस्तावेजों में, इंटरव्यू या मीटिंग टाइम चुनने में, डिजिटल पेमेंट या लेनदेन के समय कर सकते हैं।

    डिसक्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष शास्त्र पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। Times Now Navbharat इसकी पुष्टि नहीं करता है।

    Mohit Tiwari
    मोहित तिवारी author

    मोहित तिवारी को पत्रकारिता के क्षेत्र में 10 साल का अनुभव है। इन्होंने अपने करियर की शुरुआत प्रतिष्ठित न्यूजपेपर में फील्ड रिपोर्टिंग से की थी। मोहित ... और देखें

    End of Article