अध्यात्म

Aaj Ka Rashifal : इन राशियों को मिलेगा धन और सफलता का साथ, जानें आपका कैसा रहेगा दिन, पढ़ें आज का राशिफल

Aaj Ka Rashifal (9 May 2026) आज का राशिफल : 9 मई 2026 का दिन आपके लिए अच्छा रहेगा या खराब, इसे आप आज के राशिफल से जान सकते हैं। आगे पढ़ें 12 राशियों का पूर्ण राशिफल।

Image

आज का राशिफल

Aaj Ka Rashifal (9 May 2026) आज का राशिफल : आज ज्येष्ठ माह के कृष्ण पक्ष की अष्टमी तिथि और शनिवार का यह दुर्लभ संयोग आध्यात्मिक दृष्टि से अत्यंत महत्वपूर्ण माना जा रहा है। आज चंद्रमा शनि की राशि मकर में गोचर कर रहे हैं, जबकि सूर्य मेष, शनि-मंगल मीन, शुक्र वृष, गुरु मिथुन और केतु सिंह राशि में स्थित हैं। ग्रहों की यह स्थिति कर्म, न्याय, साधना और आत्मबल को विशेष रूप से प्रभावित करेगी। ज्योतिष अनुसार आज का दिन भगवान हनुमान की उपासना के लिए अत्यंत शुभ है। सुंदरकांड का पाठ और हनुमान चालीसा का सात बार पाठ करने से शनि दोष शांत होता है तथा जीवन की बाधाएं दूर होती हैं। सूर्योदय से पहले पीपल को जल अर्पित करना और पीपल के नीचे मंत्र जाप करना भी अत्यंत फलदायी माना गया है।

मान्यता है कि शनि देव मनुष्य को उसके कर्मों का फल देते हैं। इसलिए आज अन्याय से दूर रहने, सत्य का साथ देने और सेवा भाव अपनाने की विशेष सलाह दी गई है। हनुमान मंदिर जाकर लाल वस्त्र, रोली, पान, जनेऊ, फल, मिष्ठान और राम नाम लिखी पीपल पत्तों की माला अर्पित करना शुभ रहेगा। आइए जानते हैं आज राशियों (Daily Horoscope) के अनुसार कैसा रहेगा आपका आज का दिन?

मेष राशि

चंद्रमा दशम भाव में गोचर करेंगे, जिससे राजनीति और व्यवसाय में सफलता के संकेत हैं। नए कार्यों की शुरुआत के लिए दिन शुभ है। धार्मिक यात्रा के योग बन रहे हैं। प्रेम संबंधों में समय अधिक देने से करियर प्रभावित हो सकता है, इसलिए संतुलन बनाए रखें। उपाय: सूर्य उपासना करें और क्रोध पर नियंत्रण रखें।

शुभ रंग: पीला, लाल

शुभ अंक: 01, 02

भाग्य प्रतिशत: 65%

वृष राशि

भाग्य भाव में चंद्रमा का गोचर नौकरी में नए अवसर दिला सकता है। कार्यक्षेत्र में विवाद की स्थिति बन सकती है, इसलिए धैर्य रखें। यात्रा सुखद रहेगी और स्वास्थ्य अच्छा रहेगा। उपाय: विष्णुसहस्त्रनाम और श्रीसूक्त का पाठ करें, चने की दाल दान दें।

शुभ रंग: आसमानी, सफेद

शुभ अंक: 03, 06

भाग्य प्रतिशत: 60%

मिथुन राशि

घर-परिवार और करियर दोनों के लिए दिन महत्वपूर्ण रहेगा। नौकरी में नई जिम्मेदारी मिल सकती है। रुके सरकारी कार्य पूरे होने के संकेत हैं। प्रेम संबंधों में ईमानदारी बनाए रखें। उपाय: श्रीसूक्त पाठ करें और सप्त अन्न का दान करें।

शुभ रंग: हरा, नीला

शुभ अंक: 02, 09

भाग्य प्रतिशत: 65%

कर्क राशि

व्यवसाय में रुका धन प्राप्त हो सकता है। उच्चाधिकारियों का सहयोग मिलेगा और धार्मिक यात्रा के योग बन रहे हैं। प्रेम जीवन में नया मोड़ आ सकता है।

उपाय: श्री कनकधारा स्तोत्र का पाठ करें और गाय को पालक खिलाएं।

शुभ रंग: पीला, नारंगी

शुभ अंक: 04, 07

भाग्य प्रतिशत: 80%

सिंह राशि

नौकरी में प्रगति और नया पद मिलने की संभावना है। छात्रों के लिए योग और ध्यान लाभकारी रहेगा। प्रेम संबंधों में भावनात्मक संतुलन बनाए रखें।

उपाय: आदित्यहृदय स्तोत्र का तीन बार पाठ करें और चावल का दान करें।

शुभ रंग: पीला, लाल

शुभ अंक: 02, 09

भाग्य प्रतिशत: 75%

कन्या राशि

चंद्रमा पंचम भाव में होने से छात्रों और नौकरीपेशा लोगों के लिए समय शुभ रहेगा। प्रेम संबंधों में समर्पण बढ़ेगा और सहकर्मियों का सहयोग मिलेगा। उपाय: कनकधारा स्तोत्र का पाठ करें और सप्त अन्न का दान करें।

शुभ रंग: हरा, नीला

शुभ अंक: 04, 09

भाग्य प्रतिशत: 70%

तुला राशि

चंद्रमा चतुर्थ भाव में होने से वित्तीय मामलों में प्रगति होगी। प्रेम जीवन आकर्षक रहेगा, लेकिन अति आकर्षण से बचना होगा। खानपान में सावधानी रखें। उपाय: भगवान शिव की उपासना करें।

शुभ रंग: हरा, आसमानी

शुभ अंक: 02, 06

भाग्य प्रतिशत: 65%

वृश्चिक राशि

धार्मिक कार्यों में रुचि बढ़ेगी और व्यापार में प्रगति होगी। बड़े भाई का सहयोग लाभ देगा। नौकरी से जुड़ी चिंताओं का समाधान संभव है। उपाय: हनुमान जी की उपासना करें और गुरु-पिता का आशीर्वाद लें।

शुभ रंग: पीला, नारंगी

शुभ अंक: 03, 08

भाग्य प्रतिशत: 60%

धनु राशि

धार्मिक कार्यों में व्यस्तता बढ़ेगी। नौकरी और व्यापार में सफलता मिलेगी, लेकिन प्रेम जीवन को लेकर मन विचलित रह सकता है। उपाय: शिव मंदिर में पीपल का पौधा लगाएं।

शुभ रंग: लाल, पीला

शुभ अंक: 05, 09

भाग्य प्रतिशत: 60%

मकर राशि

चंद्रमा आपकी ही राशि में हैं, जिससे आत्मविश्वास बढ़ेगा। व्यवसाय में नए प्रोजेक्ट तनाव दे सकते हैं, लेकिन योजनाबद्ध कार्य सफलता दिलाएंगे। उपाय: श्रीसूक्त का पाठ करें और अन्न-फल दान करें।

शुभ रंग: नीला, हरा

शुभ अंक: 04, 06

भाग्य प्रतिशत: 80%

कुंभ राशि

चंद्रमा द्वादश भाव में होने से खर्च बढ़ सकता है। व्यवसाय में उम्मीद से अधिक सफलता मिलेगी। स्वास्थ्य को लेकर सतर्क रहने की जरूरत है। उपाय: हनुमान बाहुक का पाठ करें और गेहूं दान करें।

शुभ रंग: आसमानी, हरा

शुभ अंक: 02, 03

भाग्य प्रतिशत: 75%

मीन राशि

व्यवसाय और नौकरी दोनों में सफलता के संकेत हैं। लंबे समय से रुका प्रमोशन आगे बढ़ सकता है। परिवार को लेकर थोड़ी चिंता रह सकती है। उपाय: विष्णुसहस्त्रनाम का पाठ करें और सप्त अन्न दान करें।

शुभ रंग: लाल, पीला

शुभ अंक: 03, 06

भाग्य प्रतिशत: 65%

आज का विशेष संदेश

शनिवार और मकर राशि में चंद्रमा का यह संयोग कर्म, अनुशासन और आध्यात्मिक ऊर्जा को मजबूत करने वाला माना गया है। आज हनुमान भक्ति, राम नाम संकीर्तन और सेवा भाव अपनाने से शनि की प्रतिकूलता भी अनुकूलता में बदल सकती है।

Sujeet jee Maharaj
सुजीत जी महाराजauthor

सुजीत जी महाराज ज्योतिष और वास्तु विज्ञान एक्सपर्ट हैं जिन्हें 20 वर्षों का ज्योतिष, तंत्र विज्ञान का अनुभव हासिल हैं। 25000 से ऊपर लेख देश के कई बड़े पत्र पत्रिकाओं में प्रकाशित हो चुके हैं और कई बड़े पुरस्कार भी प्राप्त कर चुके हैं जिसमें ,एक अमेरिका के संस्था से भी प्राप्त है। यह गणित के साथ फलित ज्योतिष पर भी पकड़ रखते हैं और ज्योतिष के क्षेत्र में इन्हें कई सम्मान मिल चुके हैं।

और पढ़ें
End of Article