अध्यात्म

आज का राशिफल, 7 February 2026: शनिवार के दिन किन दो राशियों पर होने वाली है शनिदेव की कृपा, पढ़ें- दैनिक राशिफल

Aaj Ka Rashifal (आज का राशिफल ) 7 February 2026 (शनिवार) धनु, मीन से लेकर मेष राशी वालों का कैसा रहेगा आज का दिन: आज 7 फरवरी दिन शनिवार है। आज का दिन किन राशियों के लिए बेहतरीन रहने वाला है और किन राशियों की परेशानी बढ़ने वाली है, ये आप यहां से जान सकते हैं।

aaj ka rashifal 07 february 2026

आज का राशिफल 07 फरवरी 2026 (pc: canva)

आज का राशिफल 7 February 2026 (शनिवार): आज फाल्गुन माह कृष्ण पक्ष खष्ठी के दिन सूर्योदय के समय चित्रा नक्षत्र का उदय व चन्द्रमा कन्या राशि में 01:22 pm तक तत्पश्चात तुला में सवा दो दिन के लिए गोचर करेंगे।शनिवार दिवस है। चन्द्रमा शुक्र प्रधान तुला राशि में जिस समय प्रवेश करते हैं, उसी समय शुक्र से सम्बंधित उपाय कर देना चाहिए।श्री सूक्त का पाठ करें।सुगंधित इत्र से शिवलिंग को स्नान कराएं।शुक्र प्रेम का कारक ग्रह है।शुक्र दाम्पत्य जीवन में माधुर्यता लाता है।आज शनिवार है।पीपल के वृक्ष के नीचे हनुमानबाहुक का पाठ करके ,उनको जल,मीठा व दुग्ध अर्पित करें तथा उनकी 07 परिक्रमा करें ,इससे तन में व्याप्त पूर्व जन्म कृत पापोपरान्त प्राप्त इस जन्म के व्याधि का नाश होता है।हनुमान जी के 12 नामों का जप करें।यदि आप इतना उपाय कर लेते हैं तब किसी ग्रह जनित उपाय की आवयश्कता नहीं है।

07 फरवरी 2026का राशिफल-

01 मेष- चन्द्रमा 01:22 pm के बाद तुला व बारहवें शनि राजनीति में सफलता देंगे ।आज आपका मन बहुत विचलित रह सकता है,ध्यान व योग करें। छात्र अपने परफार्मेंस से खुश रहेंगे। राजनीतिज्ञ लाभान्वित होंगे। लव लाइफ बेहतर रहेगी। शुभ रंग- सफेद व लाल रंग शुभ है।आज का उपाय -उड़द का दान करें।गाय को केला खिलाइए।भाग्य प्रतिशत-65%

2वृष-राजनीतिज्ञ लाभान्वित होंगे।शुक्र व्यवसाय में सफलता देगा। शनि एकादश भाव में हैं।आज का दिन गुरु द्वितीय व चन्द्रमा 01:22 pm के बाद इसी राशि से खष्ठम रहेगा।गुरु व चन्द्रमा शिक्षा कॅरियर को शुभ बनाएंगे।धन का आगमन हो सकता है। गुरु कल्याणकारी हैं लेकिन मीन के शनि गोचर के कारण जाँब में विवाद हो सकता है। आज आपकी वाणी लाभ प्रदान करेगी। शुभ रंग-नीला व सफेद रंग शुभ है।आज का उपाय -सप्त अन्न का दान करें।भाग्य प्रतिशत-60%

3मिथुन--01:22 pm के बाद इस राशि से पँचम गोचर रत चन्द्रमा छात्रों को कॅरियर में प्रगति देंगे।जाँब परिवर्तन सम्बन्धी कोई भी निर्णय सोच समझ कर ही लें। बिजनेस ग्रोथ को लेकर खुश रहेंगे।लव लाइफ बहुत सुंदर रहेगी।शुभ रंग- नीला व आसमानी रंग शुभ है। आज का उपाय -दाम्पत्य जीवन सुखद करने के लिए शुक्र के बीज मंत्र का जप करें ।तिल का दान करें।पिता का आशीर्वाद लें।भाग्य प्रतिशत-80%

4कर्क-आज का दिन धार्मिक कार्यों में सफलता का है।आईटी टीचिंग व बैंकिंग के लोग कॅरियर को लेकर उत्साहित व प्रसन्न होंगे। लव लाइफ को लेकर तनाव रहेगा।कर्क व तुला राशि के मित्र हेल्प करेंगे।घर परिवार में खुशी रहेगी।

शुभ रंग-आसमानी व नीला रंग शुभ है।आज का उपाय -गणेश जी की उपासना करें। कोई रुका कार्य पूर्ण होगा।तिल का दान करें। बंगलामुखी अनुष्ठान से राजनीतिज्ञ सफल रहेंगे।भाग्य प्रतिशत-65%

5सिंह- चन्द्रमा का इस भाव से तृतीय भाव में गोचर आज आपको जाँब में सफलता देगा।शमी का पेड़ लगाएं। आर्थिक सुख में वृद्धि होगी। जाँब में नवीन अवसरों की प्राप्ति होगी। सूर्य व चन्द्रमा जाँब में प्रोमोशन के मार्ग तय करेंगे।शुभ रंग-लाल व पीला रंग शुभ है।आज का उपाय -श्री सूक्त का पाठ करें व अनार का दान करें।भाग्य प्रतिशत-75%

6कन्या-01:22 pm के बाद द्वितीय चन्द्रमा व सप्तम शनि जाँब में सफलता देंगे।व्यवसाय में उन्नति से प्रसन्नता होगी।बुध व शुक्र बैंकिंग जाँब में सफलता दे सकता है।गुरु का आशीर्वाद लें।आर्थिक लाभ सम्भव है।जाँब परिवर्तन का प्रयास करते रहें। शुभ रंग -नारंगी व पीला रंग शुभ है। आज का उपाय -तिल का दान करें।भाग्य प्रतिशत-55%

7तुला-01:22 pm के बाद चन्द्रमा यहाँ से अब इसी राशि में गोचर करेंगे। व्यवसाय में प्रगति को लेकर प्रसन्न रहेंगे।आर्थिक सुख में वृद्धि के लिए कनकधारास्तोत्र का पाठ करें।जाँब में उच्चाधिकारियों का सहयोग आपको आशावादी बनाएगा। लव लाइफ सुंदर रहेगी।शुभ रंग -नीला व नारंगी रंग शुभ है।आज का उपाय -कम्बल का दान लाभदायी रहेगा।भाग्य प्रतिशत-75%

8वृश्चिक- 01:22 pm के बाद चन्द्रमा द्वादश रहेंगे।आज जाँब में सफलता की प्राप्ति होगी। शुक्र गोचर शुभ है।उड़द का दान करें। दाम्पत्य जीवन में विश्वास को कायम रखें। वाहन क्रय करने के संकेत हैं।धार्मिक य्यात्रा की प्लानिंग करेंगे।शुक्र लव लाइफ को बेहतर करेंगे। शुभ रंग -हरा व सफेद। आज का उपाय -मङ्गल के बीज मंत्र का जप करें।भाग्य प्रतिशत-65%

9धनु- आज तुला का चन्द्रमा बहुत ही शुभ हैं।जाँब में प्रोमोशन को लेकर सुखद समाचार की प्राप्ति होगी।व्यवसाय में सफलता के संकेत हैं।कर्क राशि के लोग शुभ हैं।आर्थिक प्रगति को लेकर प्रसन्न रहेंगे। शुभ रंग-पीला व लाल।आज का उपाय -धार्मिक पुस्तक का दान करें।असत्य मत बोलें।भाग्य प्रतिशत-55%

10मकर-शुक्र व बुध लाभ देंगे। 01:22 pm के बाद चन्द्रमा दशम गोचर में हैं।चन्द्र व बुध गोचर से मीडिया,आईटी व बैंकिंग जाँब में लाभ हो सकता है।पिता के आशीर्वाद से लाभ मिलेगा। शनि व बुध कुछ नए व्यावसायिक अनुबंध दे सकते हैं। शुभ रंग- हरा व बैगनी रंग शुभ है।आज का उपाय --धार्मिक यात्रा करें।हनुमान जी के मंदिर जाएं व उनकी 03 परिक्रमा करें।भाग्य प्रतिशत-65%

11कुंभ-शुक्र व बुध सफल करेंगे।आज बिजनेस में सफलता है।संघर्ष करना होगा।आर्थिक सफलता के लिए कनकधारास्तोत्र का पाठ करें ।01:22 pm के बाद चन्द्रमा का नवम गोचर शुभ है। जाँब से सम्बंधित कोई निर्णय लेने में विलंब कर सकते हैं।यात्रा सुखद रहेगा।शुभ रंग -हरा व सफेद।आज का उपाय -पीले वस्त्रों व फल का दान करें।अन्न का दान करें।भाग्य प्रतिशत-75%

12मीन- 01:22 pm के बाद अष्टम चन्द्रमा आर्थिक व स्वास्थ्य स्थिति मङ्गलमय करेंगे।शुक्र व बुध रुके धन का आगमन करवा सकते हैं। इस राशि का शनि धार्मिक कार्यों में व्यस्त करेगा।मसूर का दान करें।बिजनेस में सफलता के संकेत हैं। जाँब में मेष राशि के उच्चाधिकारियों से खुश रहेंगे। शुभ रंग -लाल व नारंगी रंग शुभ है। आज का उपाय -श्री विष्णुसहस्रनाम का पाठ करें।भाग्य प्रतिशत-70%

जानिए मेष, वृषभ, मिथुन, कर्क, सिंह, कन्या, तुला, वृश्चिक, धनु, मकर, कुंभ और मीन राशि वालों का वार्षिक राशिफल। पढ़ें हिंदी में अध्यात्म से जुड़ी सभी छोटी बड़ी न्यूज़ और ताजा समाचार के लिए जुड़े रहें टाइम्स नाउ नवभारत से|

सुजीत जी महाराज
सुजीत जी महाराज author

सुजीत जी महाराज ज्योतिष और वास्तु विज्ञान एक्सपर्ट हैं जिन्हें 20 वर्षों का ज्योतिष, तंत्र विज्ञान का अनुभव हासिल हैं। 25000 से ऊपर लेख देश के कई बड़... और देखें

End of Article