Aaj Ka Rashifal (4 May 2026) आज का राशिफल : 4 मई दिन सोमवार को वैशाख माह के शुक्ल पक्ष की तृतीया तिथि पूरे दिन रहेगी। नक्षत्र अनुराधा सुबह 9 बजकर 58 तक रहेगा। इसके बाद ज्येष्ठा नक्षत्र लग जाएगा। योग परिघ रात 11 बजकर 20 तक रहेगा। इसके बाद शिव योग लग जाएगा। करण वणिज शाम 4 बजकर 12 मिनट तक रहेगा। इसके बाद विष्टि करण लग जाएगा।
चंद्रमा वृश्चिक राशि में और सूर्य मेष राशि में बुध के साथ रहेंगे। वृषभ में शुक्र और सिंह में केतु रहेंगे। इसके साथ ही गुरु मिथुन राशि में रहेंगे। राहु कुंभ और शनि व मंगल मीन राशि में रहेंगे।सोमवार का दिन भगवान शिव की उपासना के लिए अत्यंत शुभ माना गया है। पार्थिव शिवलिंग पूजन करें, रुद्राभिषेक करें और परिवार के साथ बैठकर भगवान का नाम संकीर्तन करें।
चन्द्रमा मन का कारक है, इसलिए चन्द्र बीज मंत्र का जप करें। चावल और गुड़ का दान करना लाभकारी रहेगा। माता, पिता और बड़े भाई का आशीर्वाद लेने से ग्रहों का शुभ प्रभाव और बढ़ता है। अब जानते हैं सभी 12 राशियों के लिए आज का दिन कैसा रहने वाला है?
मेष राशि का 4 मई 2026 का राशिफल
चन्द्रमा अष्टम भाव में होने के कारण आज का दिन थोड़ा सावधानी वाला रह सकता है, लेकिन सूर्य और बुध का प्रभाव आपके करियर में उन्नति के संकेत दे रहा है। मंगल और शनि का बारहवें भाव में गोचर आपको खर्चों को नियंत्रित करने की सलाह दे रहा है। ऑफिस में अधिक समय देना पड़ सकता है और बेवजह के विवादों से बचना होगा। बिजनेस में धीरे-धीरे प्रगति होगी और रियल एस्टेट से जुड़े लोगों को लाभ मिल सकता है। स्वास्थ्य को लेकर विशेष ध्यान रखें, खासकर लीवर से संबंधित परेशानी हो सकती है।
उपाय: भगवान शंकर जी की उपासना करें और सप्त अन्न का दान करें।
शुभ रंग: पीला, नारंगी
शुभ अंक: 05, 06
भाग्य प्रतिशत: 85%
वृषभ राशि का 4 मई 2026 का राशिफल
चन्द्रमा सप्तम भाव में है, जिससे करियर और साझेदारी के कार्यों में सफलता के योग बन रहे हैं। शनि और मंगल का एकादश गोचर आर्थिक लाभ देगा, लेकिन राहु के प्रभाव से ऑफिस में विवाद की स्थिति बन सकती है। वाणी पर संयम रखना बेहद जरूरी है। प्रेम संबंधों में थोड़ी दूरी आ सकती है, इसलिए धैर्य बनाए रखें। स्वास्थ्य सामान्य रहेगा और जॉब में प्रोग्रेस के संकेत हैं।
उपाय: हनुमान जी की पूजा करें और तिल व चावल का दान करें।
शुभ रंग: हरा, नीला
शुभ अंक: 03, 09
भाग्य प्रतिशत: 75%
मिथुन राशि का 4 मई 2026 का राशिफल
चन्द्रमा खष्ठम भाव में होने के कारण स्वास्थ्य को लेकर थोड़ा सतर्क रहने की जरूरत है। बुध का प्रभाव आपकी वाणी और निर्णय क्षमता को मजबूत करेगा। शनि और मंगल का दशम गोचर करियर में मजबूती देगा। कोई रुका हुआ सरकारी कार्य आज पूरा हो सकता है। जॉब में संतोष मिलेगा और प्रेम जीवन भी अच्छा रहेगा। परिवार में धार्मिक माहौल बना रहेगा।
उपाय: श्री विष्णुसहस्रनाम का पाठ करें और अन्न दान करें।
शुभ रंग: हरा, नीला
शुभ अंक: 05, 07
भाग्य प्रतिशत: 75%
कर्क राशि का 4 मई 2026 का राशिफल
चन्द्रमा पंचम भाव में होने से छात्रों के लिए दिन शुभ है। शनि और मंगल का नवम गोचर भाग्य को मजबूत करेगा। आर्थिक लाभ के संकेत हैं, लेकिन बहुत बड़ी सफलता के लिए अभी और प्रयास करना होगा। प्रेम संबंधों में थोड़ा तनाव आ सकता है, इसलिए समझदारी से काम लें। स्वास्थ्य अच्छा रहेगा और गुरु का सहयोग मिलेगा।
उपाय: हनुमान बाहुक का पाठ करें और तिल व चावल का दान करें।
शुभ रंग: लाल, नारंगी
शुभ अंक: 04, 07
भाग्य प्रतिशत: 70%
सिंह राशि का 4 मई 2026 का राशिफल
चन्द्रमा चतुर्थ भाव में होने से घर-परिवार से जुड़ी बातें प्रमुख रहेंगी। सूर्य और गुरु का सहयोग आपके रुके हुए कार्यों को पूरा करेगा। आपकी क्रिएटिविटी आज आपको नई पहचान दिला सकती है। बिजनेस में नई डील से लाभ होगा। ध्यान और योग से मन को शांत रखें। रियल एस्टेट से जुड़े लोगों को फायदा हो सकता है।
उपाय: महामृत्युंजय मंत्र का जप करें।
शुभ रंग: पीला, सफेद
शुभ अंक: 04, 07
भाग्य प्रतिशत: 65%
कन्या राशि का 4 मई 2026 का राशिफल
चन्द्रमा तृतीय भाव में होने से साहस और आत्मविश्वास बढ़ेगा। बिजनेस में नई योजनाएं सफल होंगी और मित्रों का सहयोग मिलेगा। शनि और मंगल का प्रभाव आपको मेहनत का फल देगा। आर्थिक स्थिति मजबूत होगी और जॉब में नए अवसर मिल सकते हैं।
उपाय: श्री सूक्त का पाठ करें और लाल वस्त्र व मसूर दाल का दान करें।
शुभ रंग: हरा, आसमानी
शुभ अंक: 03, 09
भाग्य प्रतिशत: 80%
तुला राशि का 4 मई 2026 का राशिफल
चन्द्रमा द्वितीय भाव में होने से धन और वाणी से जुड़े मामलों में सफलता मिलेगी। गुरु का नवम गोचर भाग्य को मजबूत करेगा। जॉब में थोड़ी अस्थिरता महसूस हो सकती है, लेकिन जल्द ही स्थिति संभल जाएगी। यात्रा के योग बन सकते हैं और मन प्रसन्न रहेगा।
उपाय: गणेश जी की पूजा करें और सप्त अन्न का दान करें।
शुभ रंग: सफेद, पीला
शुभ अंक: 03, 09
भाग्य प्रतिशत: 75%
वृश्चिक राशि का 4 मई 2026 का राशिफल
चन्द्रमा आपकी ही राशि में है, जिससे आत्मबल और आत्मविश्वास बढ़ेगा। मंगल और शनि का प्रभाव आपको मेहनत करने के लिए प्रेरित करेगा और रुके हुए कार्य पूरे होंगे। सरकारी कार्यों में सफलता मिल सकती है। धार्मिक यात्रा के योग भी बन रहे हैं।
उपाय: हनुमान बाहुक का पाठ करें और अन्न व फल का दान करें।
शुभ रंग: लाल, सफेद
शुभ अंक: 05, 07
भाग्य प्रतिशत: 65%
धनु राशि का 4 मई 2026 का राशिफल
चन्द्रमा द्वादश भाव में होने से खर्च बढ़ सकते हैं और स्वास्थ्य को लेकर सावधानी जरूरी है। शनि और गुरु का सहयोग आपको करियर में आगे बढ़ाएगा। प्रमोशन के संकेत हैं और आर्थिक स्थिति में सुधार होगा। छात्रों के लिए दिन शुभ है।
उपाय: श्री विष्णुसहस्रनाम का पाठ करें और पीले वस्त्र का दान करें।
शुभ रंग: लाल, बैगनी
शुभ अंक: 03, 09
भाग्य प्रतिशत: 60%
मकर राशि का 4 मई 2026 का राशिफल
चन्द्रमा एकादश भाव में होने से आय में वृद्धि के योग बन रहे हैं। शनि और मंगल का तृतीय गोचर आपको मेहनत का फल देगा। जॉब और बिजनेस में प्रगति होगी और नई योजनाएं सफल होंगी। वाहन खरीदने का विचार आ सकता है।
उपाय: श्री सूक्त का पाठ करें और उड़द का दान करें।
शुभ रंग: हरा, लाल
शुभ अंक: 04, 06
भाग्य प्रतिशत: 60%
कुंभ राशि का 4 मई 2026 का राशिफल
चन्द्रमा दशम भाव में होने से करियर में बड़े निर्णय लेने का समय है। शनि और मंगल का प्रभाव आपको नए अवसर देगा, लेकिन सोच-समझकर निर्णय लें। जॉब में बदलाव का विचार आ सकता है। प्रेम जीवन में थोड़ी परेशानी हो सकती है।
उपाय: श्री विष्णुसहस्रनाम का पाठ करें और अन्न दान करें।
शुभ रंग: बैगनी, हरा
शुभ अंक: 04, 06
भाग्य प्रतिशत: 70%
मीन राशि का 4 मई 2026 का राशिफल
चन्द्रमा नवम भाव में होने से भाग्य का साथ मिलेगा। गुरु और सूर्य का प्रभाव आपके करियर में उन्नति देगा। जॉब और बिजनेस में नई दिशा मिलेगी और सहयोगियों का पूरा साथ मिलेगा। प्रेम जीवन में थोड़ी व्यस्तता रहेगी, लेकिन स्थितियां सामान्य रहेंगी।
उपाय: श्री गजेन्द्रमोक्ष का पाठ करें और उड़द का दान करें।
शुभ रंग: नारंगी, सफेद
शुभ अंक: 03, 09
भाग्य प्रतिशत: 75%
डिसक्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष शास्त्र पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। Times Now Navbharat इसकी पुष्टि नहीं करता है।
जानिए मई में पूर्णिमा कब है 2026। पढ़ें हिंदी में अध्यात्म से जुड़ी सभी छोटी बड़ी न्यूज़ और ताजा समाचार के लिए जुड़े रहें टाइम्स नाउ नवभारत से|
