Aaj Ka Rashifal (आज का राशिफल) 4 June 2026 : आज 4 गुरुवार को पुरुषोत्तम माह का 19वाँ दिवस है। चन्द्रमा धनु राशि में हैं व 07:42 AM के बाद मकर राशि में आ जाएंगे। आज बहुत ही पावन व पुण्यदायी तिथि है। भगवान राम की अखंड भक्ति प्राप्त करने के लिए श्री अरण्यकाण्ड का पाठ करें। संघर्षरत लोग किष्किंधा कांड सहित सुंदरकांड का पाठ करें। पुरुषोत्तम माह भगवान विष्णु को समर्पित मास होता है। ऊपर से गुरुवार भगवान विष्णु की सबसे प्रिय तिथि मानी जाती है। आज व्रत रखें। श्री विष्णुसहस्रनाम व श्री सूक्त का पाठ करें। "ॐ नमो भगवते वासुदेवाय" महामंत्र का निरंतर मानसिक जप करते रहें। भगवान राम व कृष्ण, भगवान विष्णु के पूर्णावतार हैं। श्री रामरक्षास्तोत्र का पाठ करें।
श्री कृष्ण उपासना के क्रम में श्रीमद्भागवत गीता के 13वें व 18वें अध्याय का पाठ करें। आज धार्मिक पुस्तक, गुड़, मिष्ठान व शीतल जल के दान का विशेष महत्व है। अन्नदान करें। गो माता को रोटी व गुड़ दें तथा शीतल जल पिलाएं। पक्षियों को दाना-पानी दें। शाकाहारी भोजन करें। लहसुन-प्याज का प्रयोग न करें तो बेहतर रहेगा। इस माह का गुरुवार व्रत अत्यंत पुण्यदायी माना गया है। यह अनेक जन्मों के पापों का शमन कर भगवान वासुदेव की अखंड भक्ति प्रदान करता है। भगवान कृष्ण के सुंदर स्वरूप का ध्यान करते हुए उनके नाम का निरंतर जप करते रहें। नाम जप के साथ भगवान के स्वरूप का ध्यान करना भी अत्यंत आवश्यक है। किसी विष्णु मंदिर जाएं व भगवान की सुंदर मूर्ति को साष्टांग प्रणाम कर उनकी 4 परिक्रमा करें।
1. मेष राशि
चन्द्रमा 07:42 AM के बाद मकर राशि यानी दशम भाव में रहेंगे। चतुर्थ गुरु आध्यात्मिक पथ पर चलने का संकेत कर रहे हैं। जॉब में प्रमोशन के मार्ग में आ रही बाधाओं का समाधान होगा। लव लाइफ में चन्द्रमा व शुक्र आपको अधिक भावुक बना सकते हैं। करियर बहुत बेहतर रहेगा। स्वास्थ्य भी अच्छा रहेगा।
उपाय: भगवान विष्णु की उपासना करें। सप्त अन्न व फलों का दान करें।
शुभ रंग: नारंगी, पीला
शुभ अंक: 01, 03
भाग्य प्रतिशत: 60%
2. वृष राशि
07:42 AM के बाद चन्द्रमा भाग्य भाव में रहेंगे। गुरु तृतीय व शनि एकादश भाव में हैं। धार्मिक यात्रा की संभावना है। ऑफिस में विवादों से बचें। समय प्रबंधन पर ध्यान दें। परिवार में धार्मिक अनुष्ठान हो सकता है। वाणी पर संयम रखें। शुक्र व चन्द्रमा प्रेम संबंधों में मधुरता लाएंगे। जॉब में सफलता मिलेगी। छात्र करियर को बेहतर दिशा देंगे।
उपाय: सुंदरकांड का पाठ करें। हनुमान जी की पूजा करें।
शुभ रंग: हरा, सफेद
शुभ अंक: 05, 06
भाग्य प्रतिशत: 75%
3. मिथुन राशि
07:42 AM के बाद चन्द्रमा अष्टम भाव में रहेंगे। आज का दिन व्यवसाय के लिए महत्वपूर्ण है। गुरु कर्क राशि में व शुक्र इसी राशि में हैं। जॉब परिवर्तन के प्रयास सफल हो सकते हैं। रुका हुआ कार्य पूरा होगा। व्यवसाय में बड़ी सफलता मिलने से खुशी मिलेगी। प्रेम जीवन बहुत अनुकूल नहीं रहेगा। युवा प्रेम संबंधों में अधिक भावुक होने से बचें।
उपाय: हनुमान जी की उपासना करें। उड़द व गुड़ का दान करें।
शुभ रंग: हरा, नीला
शुभ अंक: 05, 07
भाग्य प्रतिशत: 60%
4. कर्क राशि
07:42 AM के बाद राशि स्वामी चन्द्रमा सप्तम भाव में गोचर करेंगे और कोई नई बिजनेस डील मिल सकती है। गुरु इसी राशि में हैं। जॉब में अपेक्षित सफलता मिलेगी। छात्र करियर में बेहतर परिणाम पाएंगे। प्रेम जीवन अच्छा रहेगा। स्वास्थ्य सामान्य रहेगा।
उपाय: हनुमान चालीसा का 7 बार पाठ करें। गुड़ का दान करें। शिव मंदिर जाएं और शिवलिंग का जलाभिषेक करें। शिवलिंग पर चावल व तिल अर्पित करें।
शुभ रंग: हरा, पीला
शुभ अंक: 03, 09
भाग्य प्रतिशत: 75%
5. सिंह राशि
गुरु व्यय भाव में होकर आध्यात्मिक उन्नति देंगे। राशि स्वामी सूर्य दशम भाव में तथा 07:42 AM के बाद चन्द्रमा षष्ठम भाव में रहेंगे। जॉब में किसी विशेष कारण से तनाव हो सकता है। शुक्र का सहयोग मिलेगा। प्रेम जीवन अच्छा रहेगा तथा विवाह संबंधी शुभ समाचार मिल सकते हैं। स्वास्थ्य अच्छा रहेगा।
उपाय: श्री सूक्त का पाठ करें। सप्त अन्न का दान करें।
शुभ रंग: लाल, सफेद
शुभ अंक: 04, 06
भाग्य प्रतिशत: 75%
6. कन्या राशि
07:42 AM के बाद चन्द्रमा पंचम भाव में रहेंगे। एकादश भाव के गुरु शुभ फल देंगे। टीचिंग, बैंकिंग व आईटी क्षेत्र से जुड़े लोगों को सफलता मिलेगी। मंगल व शुक्र व्यवसाय में आकस्मिक धन लाभ करा सकते हैं। राजनीतिज्ञ सफल रहेंगे। नए प्रोजेक्ट पर कार्य करना लाभदायक रहेगा।
उपाय: श्री सूक्त का पाठ करें। चावल का दान करें। सुंदरकांड का पाठ करें।
शुभ रंग: नीला, बैंगनी
शुभ अंक: 04, 09
भाग्य प्रतिशत: 65%
7. तुला राशि
चन्द्रमा चतुर्थ व गुरु दशम भाव में हैं। व्यवसाय में लाभ होगा। जॉब परिवर्तन को लेकर प्रसन्नता रहेगी। यात्रा मन को रोमांचित करेगी और तनाव कम करेगी। प्रेम जीवन में अहंकार का त्याग करना होगा। स्वास्थ्य अच्छा रहेगा।
उपाय: श्री अरण्यकाण्ड का पाठ करें। अधिक यात्रा से बचें।
शुभ रंग: हरा, बैंगनी
शुभ अंक: 04, 08
भाग्य प्रतिशत: 75%
8. वृश्चिक राशि
राशि स्वामी मंगल षष्ठम व शनि पंचम भाव में हैं। वाहन खरीदने का विचार बन सकता है। चन्द्रमा तृतीय व गुरु भाग्य भाव में हैं। ऑफिस में क्रोध व विवाद से बचें। राजनीतिज्ञ सफल रहेंगे। मन आध्यात्मिक प्रसन्नता से भरा रहेगा। मित्रों का सहयोग लाभदायक रहेगा।
उपाय: हनुमान बाहुक का पाठ करें। मसूर व गुड़ का दान करें।
शुभ रंग: नीला, आसमानी
शुभ अंक: 05, 06
भाग्य प्रतिशत: 70%
9. धनु राशि
07:42 AM के बाद चन्द्रमा द्वितीय भाव में तथा गुरु अष्टम भाव में रहेंगे। व्यवसाय में सफलता मिलेगी। नए कार्यों को बेहतर ढंग से आगे बढ़ाएं। स्वास्थ्य को लेकर थोड़ी चिंता रह सकती है। प्रेम जीवन सुखद रहेगा। चन्द्रमा व मंगल उदर विकार दे सकते हैं। यात्रा की योजना बनेगी।
उपाय: श्री कनकधारा स्तोत्र का पाठ करें। फलों का दान करें।
शुभ रंग: पीला, सफेद
शुभ अंक: 01, 02
भाग्य प्रतिशत: 60%
10. मकर राशि
राशि स्वामी शनि तृतीय भाव में होकर परिवार में खुशियां देंगे। 07:42 AM के बाद चन्द्रमा आपकी ही राशि में गोचर करेंगे। व्यवसाय पहले से बेहतर रहेगा। छात्रों को करियर में सफलता की उम्मीद है। गुरु व शुक्र का सहयोग जॉब में लाभ देगा। प्रेम जीवन अच्छा रहेगा। स्वास्थ्य में थोड़ी कमजोरी महसूस हो सकती है।
उपाय: फलों, मिष्ठान व शीतल जल का दान करें। क्रोध पर नियंत्रण रखें।
शुभ रंग: हरा, आसमानी
शुभ अंक: 03, 09
भाग्य प्रतिशत: 65%
11. कुम्भ राशि
गुरु षष्ठम भाव में हैं। राशि स्वामी शनि द्वितीय भाव में तथा 07:42 AM के बाद चन्द्रमा द्वादश भाव में रहेंगे। जॉब में प्रमोशन के प्रयास करें। व्यवसाय को लेकर कुछ परेशानियां रह सकती हैं। विवादों को प्रेमपूर्वक सुलझाएं। छात्रों को समय प्रबंधन पर ध्यान देना चाहिए। चन्द्रमा व मंगल लीवर संबंधी समस्या दे सकते हैं। प्रेम जीवन सामान्य रहेगा।
उपाय: गुड़ व शीतल जल का दान करें।
शुभ रंग: सफेद, आसमानी
शुभ अंक: 04, 07
भाग्य प्रतिशत: 75%
12. मीन राशि
गुरु पंचम भाव में होकर छात्रों को लाभ देंगे। शनि व्यवसाय में वृद्धि के संकेत दे रहे हैं। 07:42 AM के बाद चन्द्रमा एकादश भाव में रहेंगे। पुरानी मेहनत का फल मिलेगा। आर्थिक पक्ष मजबूत रहेगा। मित्रों के सहयोग से व्यवसाय को नई दिशा मिलेगी। प्रेम जीवन में गलतफहमियों से बचें। पिता की सलाह का सम्मान करें।
उपाय: श्री सूक्त का पाठ करें।
शुभ रंग: नारंगी, लाल
शुभ अंक: 01, 02
भाग्य प्रतिशत: 75%
