अध्यात्म

Aaj Ka Rashifal : आज चंद्रग्रहण के दिन फूंक-फूंककर कदम रखें ये 5 राशियां, बरतें खास सतर्कता

Aaj Ka Rashifal (आज का राशिफल) 3 March 2026: आज 3 मार्च का दिन मंगलवार है। आज के दिन चंद्रग्रहण भी लग रहा है। आज के दिन मेष, वृषभ, मिथुन, कर्क, सिंह, कन्या, तुला, वृश्चिक, धनु, मकर, कुंभ और मीन राशि वालों का कैसा रहेगा आज का दिन, जानिए दैनिक राशिफल से।

Rashifal

मंगलवार का राशिफल

Aaj Ka Rashifal (आज का राशिफल) 3 March 2026: आज 3 मार्च दिन मंगलवार को फाल्गुन माह की पूर्णिमा तिथि शाम 5 बजकर 7 मिनट तक रहेगी। इसके बाद फाल्गुन माह के शुक्ल पक्ष की प्रतिपदा लग जाएगी। आज चंद्रग्रहण भी लग रहा है। नक्षत्र सुबह 7 बजकर 31 मिनट तक मघा रहेगा और इसके बाद पूर्वाफाल्गुनी लग जाएगा। योग सुकर्मा सुबह 10 बजकर 25 मिनट तक रहेगा। इसके बाद धृति योग लग जाएगा। करण शाम 5 बजकर 7 मिनट तक बव रहेगा। इसके बाद बालव रहेगा।

चंद्रमा आज सिंह राशि में केतु के साथ रहेंगे। मिथुन में गुरु और मीन में शनि व शुक्र रहेंगे। कुंभ में मंगल, सूर्य और बुध के साथ राहु बैठे रहेंगे। ज्योतिषीय दृष्टि से ग्रहण काल मंत्र साधना और आत्मचिंतन के लिए अत्यंत विशेष माना गया है। इस समय किया गया मंत्र जप कई गुना अधिक फलदायी होता है। जो लोग किसी रोग से पीड़ित हैं वे महामृत्युंजय मंत्र का जप करें। चंद्रमा के बीज मंत्र का जप मानसिक शांति और स्थिरता देगा। अपने इष्ट भगवान के नाम का निरंतर जप करें। ग्रहण समाप्ति के बाद स्नान और दान अवश्य करें।आइए जानते हैं कि सभी 12 राशियों के लिए आज का दिन कैसा रहने वाला है?

मेष राशि का आज का राशिफल

चंद्रमा आपकी राशि से पंचम भाव में स्थित हैं। टीचिंग, बैंकिंग और आईटी जॉब से जुड़े लोगों के लिए आज का दिन मेहनत और धैर्य का है। कार्यक्षेत्र में चुनौतियाँ आएंगी, लेकिन आप संघर्षों से निखरेंगे। स्टूडेंट्स के करियर में जो बाधाएँ चल रही थीं, उनका समाधान मिलेगा। लव लाइफ में अधिक भावुक होने से बचें और अपने लक्ष्य पर ध्यान दें। दिन थोड़ा व्यस्त और मानसिक रूप से दबाव वाला रह सकता है, लेकिन स्वास्थ्य सामान्य रहेगा।

उपाय: गणेश जी की उपासना करें और गुड़ का दान करें।

शुभ रंग: नारंगी व हरा

भाग्य प्रतिशत: 65%

वृषभ राशि का आज का राशिफल

चंद्रमा आपकी राशि से चतुर्थ भाव में स्थित हैं। बिजनेस में प्रगति होगी और जॉब में प्रमोशन की संभावना बन रही है। ऑफिस में विवादों से बचें और अपने कार्य पर फोकस रखें। स्टूडेंट्स पढ़ाई के साथ योग और ध्यान भी करें, इससे एकाग्रता बढ़ेगी। परिवार में किसी बात को लेकर तनाव हो सकता है, इसलिए वाणी पर संयम रखें। लव लाइफ मधुर बनी रहेगी। स्वास्थ्य को लेकर थोड़ी सावधानी आवश्यक है।

उपाय: भगवान विष्णु की पूजा करें, सात अन्न और गुड़ का दान करें।

शुभ रंग: नीला व सफेद

भाग्य प्रतिशत: 65%

मिथुन राशि का आज का राशिफल

चंद्रमा आपकी राशि से तृतीय भाव में स्थित हैं। व्यवसाय के लिए दिन शुभ है और रुका हुआ सरकारी कार्य पूर्ण हो सकता है। जॉब में जिम्मेदारियाँ बढ़ेंगी, इसलिए लापरवाही से बचें। संतान की पढ़ाई को लेकर चिंता हो सकती है। लव लाइफ अच्छी रहेगी और धार्मिक यात्रा का योग बन सकता है। आत्मविश्वास बनाए रखें।

उपाय: तिल और उड़द का दान करें तथा शिव उपासना करें।

शुभ रंग: सफेद व नीला

भाग्य प्रतिशत: 60%

कर्क राशि का आज का राशिफल

चंद्रमा आपकी राशि से द्वितीय भाव में स्थित हैं। जॉब में लगातार मेहनत के बाद भी अपेक्षित परिणाम देर से मिलेंगे। यदि आप बैंकिंग, मोटर्स या पावर सेक्टर में निवेश करते हैं तो भविष्य में लाभ मिल सकता है। स्टूडेंट्स टाइम मैनेजमेंट पर ध्यान दें। लव लाइफ में तनाव की स्थिति बन सकती है, इसलिए संवाद बनाए रखें।

उपाय: सप्त अन्न और तिल का दान करें।

शुभ रंग: हरा व पीला

भाग्य प्रतिशत: 65%

सिंह राशि का आज का राशिफल

चंद्रमा आपकी ही राशि में स्थित हैं। आत्मविश्वास बढ़ेगा और व्यवसाय में सफलता मिलेगी। मित्रों का सहयोग लाभदायक रहेगा। जॉब में अपनी ऊर्जा को सही दिशा में लगाएं। स्टूडेंट्स सेल्फ स्टडी पर ध्यान दें और समय का सदुपयोग करें। स्वास्थ्य बेहतर रहेगा।

उपाय: श्री विष्णु उपासना करें और मसूर का दान करें।

शुभ रंग: नारंगी व लाल

भाग्य प्रतिशत: 75%

कन्या राशि का आज का राशिफल

चंद्रमा आपकी राशि से द्वादश भाव में स्थित हैं। खर्चों में वृद्धि हो सकती है, इसलिए बजट का ध्यान रखें। जॉब में रुका हुआ धन मिलने से मन प्रसन्न होगा। स्टूडेंट्स सकारात्मक सोच के साथ पढ़ाई करें। लव लाइफ सामान्य रहेगी। स्वास्थ्य को लेकर सावधान रहें।

उपाय: हनुमान जी की उपासना करें, उड़द और तिल का दान करें।

शुभ रंग: सफेद व नीला

भाग्य प्रतिशत: 70%

तुला राशि का आज का राशिफल

चंद्रमा आपकी राशि से एकादश भाव में स्थित हैं। आय के नए स्रोत बन सकते हैं। प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे स्टूडेंट्स को सफलता के लिए अधिक मेहनत करनी होगी। लव लाइफ रोमांटिक रहेगी। छोटी यात्रा का योग है, लेकिन अधिक भागदौड़ से बचें। स्वास्थ्य पहले से बेहतर रहेगा।

उपाय: भगवान विष्णु की उपासना करें और गुड़ का दान करें।

शुभ रंग: हरा व नारंगी

भाग्य प्रतिशत: 60%

वृश्चिक राशि का आज का राशिफल

चंद्रमा आपकी राशि से दशम भाव में स्थित हैं। जॉब में किसी बड़े परिवर्तन को लेकर मन में असमंजस रह सकता है। व्यवसाय में लाभ के संकेत हैं और पुरानी चिंताओं का समाधान मिलेगा। खानपान पर नियंत्रण रखें।

उपाय: माता दुर्गा के मंदिर जाएं और एक परिक्रमा करें।

शुभ रंग: नारंगी व हरा

भाग्य प्रतिशत: 65%

धनु राशि का आज का राशिफल

चंद्रमा आपकी राशि से नवम भाव में स्थित हैं। जॉब में पद परिवर्तन को लेकर गंभीर रहेंगे। नए बिजनेस डील के लिए प्रयास जारी रहेगा। अनचाही यात्रा से बचें। स्टूडेंट्स को सफलता मिलेगी। स्वास्थ्य सामान्य रहेगा।

उपाय: शिवलिंग पर गंगाजल से अभिषेक करें।

शुभ रंग: लाल व हरा

भाग्य प्रतिशत: 60%

मकर राशि का आज का राशिफल

चंद्रमा आपकी राशि से अष्टम भाव में स्थित हैं। बिजनेस में थोड़ी बाधा आ सकती है, लेकिन धैर्य से काम लें। जॉब की स्थिति पहले से बेहतर होगी। बीपी और शुगर के मरीज सावधानी रखें। लव लाइफ में संतुलन बनाए रखें।

उपाय: शिव जी की उपासना करें और मूंग का दान करें।

शुभ रंग: हरा व आसमानी

भाग्य प्रतिशत: 55%

कुंभ राशि का आज का राशिफल

चंद्रमा आपकी राशि से सप्तम भाव में स्थित हैं। व्यवसाय में लाभ मिलेगा। परिवार में किसी सदस्य के व्यवहार से मन दुखी हो सकता है। कार्यों को व्यवस्थित तरीके से करें, सफलता मिलेगी। स्वास्थ्य पर ध्यान दें और योग करें।

उपाय: श्री सूक्त का पाठ करें और पीपल को जल अर्पित करें।

शुभ रंग: सफेद व हरा

भाग्य प्रतिशत: 55%

मीन राशि का आज का राशिफल

चंद्रमा आपकी राशि से छठे भाव में स्थित हैं। कार्यक्षेत्र में प्रतिस्पर्धा बढ़ेगी, लेकिन मेहनत से सफलता मिलेगी। बिजनेस में वृद्धि के संकेत हैं। लव लाइफ में तनाव से बचें और क्रोध पर नियंत्रण रखें। स्वास्थ्य के प्रति सावधान रहें।

उपाय: सप्तश्लोकी दुर्गा का 9 बार पाठ करें और मूंग व गुड़ का दान करें।

शुभ रंग: लाल व पीला

भाग्य प्रतिशत: 75%

डिसक्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष शास्त्र पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। Times Now Navbharat इसकी पुष्टि नहीं करता है।

जानिए मेष, वृषभ, मिथुन, कर्क, सिंह, कन्या, तुला, वृश्चिक, धनु, मकर, कुंभ और मीन राशि वालों का वार्षिक राशिफल। पढ़ें हिंदी में अध्यात्म से जुड़ी सभी छोटी बड़ी न्यूज़ और ताजा समाचार के लिए जुड़े रहें टाइम्स नाउ नवभारत से|

सुजीत जी महाराज
सुजीत जी महाराज author

सुजीत जी महाराज ज्योतिष और वास्तु विज्ञान एक्सपर्ट हैं जिन्हें 20 वर्षों का ज्योतिष, तंत्र विज्ञान का अनुभव हासिल हैं। 25000 से ऊपर लेख देश के कई बड़... और देखें

End of Article