Aaj Ka Rashifal 29 July 2026 : 29 जुलाई 2026, बुधवार को गुरु पूर्णिमा का पावन पर्व मनाया जाएगा। सूर्योदय के समय चंद्रमा मकर राशि में रहेंगे। सूर्य और गुरु कर्क राशि में युति बनाकर विराजमान हैं। राहु कुंभ, शनि मीन, मंगल वृषभ, बुध मिथुन तथा शुक्र और केतु सिंह राशि में गोचर कर रहे हैं।
गुरु पूर्णिमा ज्ञान, श्रद्धा और आत्मचिंतन का महापर्व है। शास्त्रों के अनुसार गुरु ही वह शक्ति हैं, जो अज्ञान के अंधकार को ज्ञान के प्रकाश से दूर करते हैं। यदि आपके गुरु सशरीर उपस्थित हैं तो उनके चरण स्पर्श कर आशीर्वाद लें। यदि वे इस संसार में नहीं हैं, तो उनकी तस्वीर के समक्ष बैठकर उनके उपदेशों का स्मरण करें और उनके बताए मार्ग पर चलने का संकल्प लें।
माता-पिता और गुरु का सम्मान आज विशेष पुण्यदायी रहेगा। भगवान के नाम का जप, दान और सेवा आज के दिन सर्वोत्तम मानी गई है। आइए जानते हैं कि सभी 12 राशि वालों के लिए आज का दिन कैसा रहने वाला है।
मेष राशि (Aries Horoscope Today)
आज चंद्रमा आपके दशम भाव में रहकर करियर और व्यवसाय में प्रगति के संकेत दे रहा है। सूर्य और गुरु चतुर्थ भाव में होने से पारिवारिक मामलों में संतुलन बना रहेगा। यदि आज आपकी अपेक्षा के अनुसार कोई बड़ा कार्य पूरा न हो पाए तो निराश न हों, क्योंकि आने वाले दिनों में परिस्थितियां आपके पक्ष में होती दिखाई दे रही हैं। व्यापार में नए अवसर मिल सकते हैं और धार्मिक कार्यों में मन लगेगा।
आज का उपाय: सूर्य उपासना करें तथा श्री आदित्यहृदय स्तोत्र का तीन बार पाठ करें।
शुभ रंग: लाल, पीला
शुभ अंक: 2, 2
भाग्य प्रतिशत: 65%
वृषभ राशि (Taurus Horoscope Today)
चंद्रमा नवम भाव में रहकर विद्यार्थियों और करियर से जुड़े लोगों को शुभ परिणाम देगा। शुक्र चतुर्थ भाव में आर्थिक स्थिति मजबूत करेंगे, जबकि शनि लाभ भाव में आय बढ़ाने के अवसर देंगे। नौकरी में परिवर्तन के प्रयास तेज हो सकते हैं। कार्यस्थल पर विवाद से बचें और अपनी वाणी को मधुर रखें। परिवार का सहयोग बना रहेगा।
आज का उपाय: अन्न दान करें तथा कुशोदक से शिवलिंग का रुद्राभिषेक करें।
शुभ रंग: नीला, हरा
शुभ अंक: 1, 2
भाग्य प्रतिशत: 65%
मिथुन राशि (Gemini Horoscope Today)
गुरु और सूर्य दूसरे भाव में रहकर आर्थिक लाभ के योग बना रहे हैं। शुक्र और केतु का प्रभाव व्यापार में नए अवसर दिला सकता है। लंबे समय से रुका हुआ कार्य पूरा होने की संभावना है। संतान की उपलब्धियों से खुशी मिलेगी। प्रेम संबंधों में मधुरता बनी रहेगी, लेकिन भावुक होकर कोई बड़ा निर्णय लेने से बचें।
आज का उपाय: सप्तश्लोकी दुर्गा का नौ बार पाठ करें।
शुभ रंग: हरा, बैंगनी
शुभ अंक: 3, 9
भाग्य प्रतिशत: 60%
कर्क राशि (Cancer Horoscope Today)
चंद्रमा सप्तम भाव में होने से साझेदारी और वैवाहिक जीवन में सकारात्मक परिणाम मिल सकते हैं। गुरु और सूर्य आपकी राशि में आत्मविश्वास बढ़ाएंगे। व्यापारिक मीटिंग लाभदायक साबित हो सकती है। प्रेम संबंधों में विश्वास बनाए रखें। आंखों से जुड़ी समस्या होने पर लापरवाही न करें।
आज का उपाय: शिव उपासना करें तथा तिल और चावल का दान करें।
शुभ रंग: सफेद, पीला
शुभ अंक: 5, 8
भाग्य प्रतिशत: 65%
सिंह राशि (Leo Horoscope Today)
सूर्य और गुरु द्वादश भाव में रहकर आध्यात्मिक गतिविधियों की ओर आकर्षित करेंगे। चंद्रमा षष्ठम भाव में होने से कार्यक्षेत्र में सफलता मिलेगी, लेकिन दिनचर्या व्यवस्थित रखना जरूरी होगा। किसी मित्र का सहयोग महत्वपूर्ण साबित हो सकता है। समय प्रबंधन पर ध्यान दें। स्वास्थ्य सामान्य से बेहतर रहेगा।
आज का उपाय: बटुक भैरव स्तोत्र का पाठ करें और सात प्रकार के अन्न का दान करें।
शुभ रंग: लाल, नारंगी
शुभ अंक: 6, 7
भाग्य प्रतिशत: 65%
कन्या राशि (Virgo Horoscope Today)
चंद्रमा पंचम भाव में रहकर विद्यार्थियों और रचनात्मक कार्यों में सफलता देगा। गुरु और बुध करियर में नए अवसर प्रदान करेंगे। नौकरी के साथ अतिरिक्त आय के स्रोत विकसित करने का प्रयास सफल हो सकता है। बैंकिंग और वित्तीय क्षेत्र से जुड़े लोगों के लिए समय अनुकूल रहेगा। परिवार और आध्यात्मिक जीवन में संतुलन बनाए रखेंगे।
आज का उपाय: श्री सुंदरकांड का पाठ करें।
शुभ रंग: हरा, बैंगनी
शुभ अंक: 4, 5
भाग्य प्रतिशत: 65%
तुला राशि (Libra Horoscope Today)
शुक्र और गुरु का प्रभाव करियर में उन्नति दिला सकता है। चंद्रमा की स्थिति नौकरी और व्यवसाय में लाभ के संकेत दे रही है। प्रेम जीवन मधुर रहेगा और मानसिक तनाव कम होगा। अत्यधिक यात्रा से बचें तथा स्वास्थ्य की अनदेखी न करें। भगवान श्रीकृष्ण के नाम का संकीर्तन मानसिक शांति देगा।
आज का उपाय: श्री विष्णुसहस्रनाम का पाठ करें और फलों का दान करें।
शुभ रंग: हरा, बैंगनी
शुभ अंक: 4, 1
भाग्य प्रतिशत: 65%
वृश्चिक राशि (Scorpio Horoscope Today)
सूर्य भाग्य भाव में रहकर नए अवसर प्रदान करेंगे। चंद्रमा तृतीय भाव में आत्मविश्वास बढ़ाएगा। परिवार के साथ धार्मिक यात्रा की योजना बन सकती है। लंबे समय से चली आ रही समस्याओं का समाधान मिलने की संभावना है। करियर में सकारात्मक बदलाव दिखाई देंगे। स्वास्थ्य का थोड़ा ध्यान रखें।
आज का उपाय: सूर्य पूजा करें तथा पिता का आशीर्वाद लें।
शुभ रंग: लाल, नारंगी
शुभ अंक: 1, 2
भाग्य प्रतिशत: 75%
धनु राशि (Sagittarius Horoscope Today)
चंद्रमा दूसरे भाव में रहकर आर्थिक मामलों में सुधार के संकेत दे रहा है। कार्यस्थल पर विवाद से दूर रहें। परिवार की कुछ जिम्मेदारियां मानसिक दबाव बढ़ा सकती हैं। आंखों और त्वचा से जुड़ी परेशानी होने पर सावधानी रखें। धैर्य और संयम से काम लेने पर परिस्थितियां आपके पक्ष में रहेंगी।
आज का उपाय: कुशोदक से शिवलिंग का रुद्राभिषेक करें तथा महामृत्युंजय मंत्र का जप करें।
शुभ रंग: लाल, सफेद
शुभ अंक: 4, 8
भाग्य प्रतिशत: 65%
मकर राशि (Capricorn Horoscope Today)
चंद्रमा आपकी राशि में रहकर आत्मविश्वास और निर्णय क्षमता बढ़ाएगा। नौकरी बदलने का विचार कर रहे हैं तो प्रयास जारी रखें, भविष्य में बेहतर अवसर मिल सकते हैं। पिता का सहयोग और मार्गदर्शन महत्वपूर्ण रहेगा। कोई भी ऐसा कार्य न करें जिसे आपका अंतर्मन स्वीकार न करता हो।
आज का उपाय: शिव मंदिर जाकर गणेश जी को दूर्वा अर्पित करें तथा उड़द और तिल का दान करें।
शुभ रंग: नीला, हरा
शुभ अंक: 4, 8
भाग्य प्रतिशत: 75%
कुंभ राशि (Aquarius Horoscope Today)
चंद्रमा द्वादश भाव में होने से अनावश्यक खर्च बढ़ सकता है। नौकरी में कुछ तनाव महसूस हो सकता है, लेकिन विद्यार्थियों के लिए समय अनुकूल रहेगा। संतान की उपलब्धि से खुशी मिलेगी। प्रेम जीवन में समय देंगे और आर्थिक स्थिति में धीरे-धीरे सुधार होगा।
आज का उपाय: शिवलिंग पर जल और शहद से अभिषेक करें।
शुभ रंग: नीला, हरा
शुभ अंक: 3, 8
भाग्य प्रतिशत: 70%
मीन राशि (Pisces Horoscope Today)
गुरु और सूर्य पंचम भाव में रहकर शिक्षा, संतान और करियर में सफलता देंगे। चंद्रमा लाभ भाव में होने से आय बढ़ने के संकेत हैं। आईटी, बैंकिंग और कॉर्पोरेट क्षेत्र से जुड़े लोगों को अच्छे अवसर मिल सकते हैं। प्रेम जीवन सुखद रहेगा। शाम के समय धार्मिक अनुष्ठान या पूजा में भाग लेना शुभ रहेगा।
आज का उपाय: श्री सूक्त का पाठ करें।
शुभ रंग: लाल, नारंगी
शुभ अंक: 2, 9
भाग्य प्रतिशत: 65%
डिसक्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष शास्त्र पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। Times Now Navbharat इसकी पुष्टि नहीं करता है।
