Aaj Ka Rashifal 28 November 2025 (आज का राशिफल 28 नवम्बर 2025): आज शुक्रवार के दिन चन्द्रमा व राहु एकसाथ कुंभ राशि में हैं।कुम्भ का स्वामी शनि, शुक्र व बुध का मित्र ग्रह है। कर्क के गुरु छात्रों को लाभान्वित करेंगे। शनि व चन्द्रमा मेष व कर्क राशि के लोगों को लाभ देंगे। कुम्भ के लोग स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहेंगे। मकर व कुंभ के जातक व्यवसाय में आशातीत सफलता की प्राप्ति करेंगे। आज श्री सूक्त का पाठ करें। ऋग्वैदिक श्री सूक्तम की 16 ऋचाओं का पाठ करना ही पर्याप्त है।
28 नवम्बर का राशिफ़ल-
मेष
आज चन्द्रमा -राहु एकादश गोचर कर रहे हैं।व्यवसाय में लाभ सम्भावित है। न्यू निजनेस पार्टनरशिप बेहतर रहेगी।जाँब में बढ़ते कार्य को लेकर परेशान मत हों।आपकी परेशानी का मुख्य कारण किसी न्यू बिजनेस डील का फाइनल न होना है।जाँब में सफल रहेंगे,न्यू पोस्ट लाभ देगी। प्रेम जीवन में ज्यादा इमोशन से बचें।धार्मिक अनुष्ठान को लेकर सफल रहेंगे।लव लाइफ को लेकर तनाव मत लें। आज का उपाय - श्री कार्तिकेय जी की उपासना करें।गुड़ का दान आपके लिए हितकर रहेगा। शुभ रंग - पीला व लाल। भाग्य प्रतिशत- 65%
वृष
राहु व चन्द्रमा कर्म भाव में रहेंगे।जाँब में कुछ परेशानी की सम्भावना है। चन्द्रमा व गुरु गोचर स्टूडेंट्स के लिए शुभ हैं। जमीन व कपड़ा व्यवसाय से जुड़े लोग सफल रहेंगे।लव लाइफ में विवाद से बचें। बिजनेस को लेकर खुश रहेंगे । एकादश शनि लाभ देंगे।हेल्थ को लेकर खुश नहीं रहेंगे।आज का उपाय -हनुमान जी की पूजा करते रहें। श्री हनुमान बाहुक का पाठ करें। शुभ रंग - नीला व लाल । भाग्य प्रतिशत-70%
मिथुन
चन्द्रमा इसी राशि से नवम यानी भाग्य भाव में रहेंगे।आज का दिन फ़िल्म, टीचिंग,बैंकिंग व मैनेजमेंट जाँब के लिए बहुत ही महत्वपूर्ण रहने वाला है।दशम शनि शुभ है। संतान की शिक्षा में सफलता को लेकर मन प्रसन्न रहेगा। रुका हुआ कोई स्टडी प्रोजेक्ट पूर्ण होगा। स्वास्थ्य को लेकर अति खुश रहेंगे।आज आपकी लव लाइफ अच्छी रहेगी।युवा प्यार के मामले में ज्यादा मानसिक तनाव से बचें। आज का उपाय --भगवान कृष्ण जी को तुलसी दल अर्पित करें।उड़द व तिल का दान करें। शुभ रंग -असमानी व नीला।भाग्य प्रतिशत-65%
कर्क
चन्द्रमा अष्टम भाव व गुरु इसी राशि में हैं।जाँब में प्रोग्रेस है।हर सम्भव प्रयास के बाद भी अभी आपको बहुत बड़ी सफलता नहीं मिल पा रही है। न्यू बिजनेस डील से खुशखबरी रहेगी। स्टूडेंट्स टाइम मैनेजमेंट व स्टडी में संतुलन स्थापित करें तो भविष्य में बेहतर परिणाम पाएंगे।लव लाइफ में सुदूर यात्रा का विचार आ सकता है।प्रेम में विश्वास को कायम रखें।आज का उपाय --श्री गणेश जी की उपासना करते रहें व उनको दूर्वा अर्पित करें। शुभ रंग --लाल व पीला।भाग्य प्रतिशत- 75%
सिंह
चन्द्रमा आज इसी राशि से सप्तम भाव में हैं।जाँब के प्रोमोशन में सफलता थोड़ी कठिनाई से मिलेगी। शुक्र अनुकूल है। कोई न्यू बिजनेस डील फाइनल होगी।लव लाइफ को सप्तम चन्द्रमा बेहतर करेंगे। उच्चाधिकारियों से लाभ है।आज का उपाय --इस समय कम्बल का दान सबसे श्रेष्ठ दान है।भगवान शंकर जी की उपासना करें।शुभ रंग -लाल व नारंगी।भाग्य प्रतिशत-70%
कन्या
स्टूडेंट्स कॅरियर में नित नई सफलता से बहुत खुश रह सकते हैं। चन्द्रमा खष्ठम होकर वहीं कर्क के गुरु आर्थिक लाभ बढ़ाएंगे।बुध मैनेजमेंट का कारक ग्रह है,यह स्थिति बैंकिंग जाँब वालों को सफल करेगी।रुके धन की प्राप्ति से मन खुश हो जाएगा।।छात्र सफल रहेंगे,बड़े भाई का सहयोग अति उत्तम रहेगा।व्यय पर नियंत्रण करें। आज का उपाय --श्री सूक्त का पाठ करें ।मूंग का दान करें।शुभ रंग --हरा व आसमानी।भाग्य प्रतिशत-55%
तुला
चन्द्रमा व राहु पँचम हैं। जाँब परिवर्तन का विचार सुंदर व समीचीन है।कुछ नवीन बिजनेस प्रोजेक्ट्स आपको लाभान्वित करेंगे।स्वास्थ्य को लेकर परेशान रहेंगे।आज का दिवस धार्मिक अनुष्ठान का है।आज आपकी सपरिवार यात्रा आपके मन को रोमांच व तनाव से मुक्त रखेगी।पँचम राहु लापरवाही देता है।आज का उपाय --उड़द का दान करें। बटुक भैरव स्तोत्रम का पाठ लाभकारी है। शुभ रंग --नीला व हरा।भाग्य प्रतिशत-65%
वृश्चिक
राशि स्वामी मङ्गल व चन्द्रमा अनुकूल हैं।जाँब प्रोमोशन में गुरु व चन्द्रमा गोचर लाभ देंगे।स्वास्थ्य बेहतर रहेगा।पारिवारिक विवाद सम्भावित है। फेमिली को लेकर चली आ रही कुछ चिंताएं जो मन मे थीं उनका समाधान भी हो जाएगा। कोई नई बिजनेस डील किसी कन्या व तुला राशि के मित्र की सहायता से सफलता मिलेगी।लव लाइफ बेहतर रहेगी।आज का उपाय -ऋग्वैदिक श्री सूक्तम का 16 पाठ करने से कार्य बाधा समाप्त होती है।मूंग व गुड़ का दान करें। शुभ रंग --लाल व नारंगी।भाग्य प्रतिशत-65%
धनु
चन्द्रमा -राहु तृतीय भाव में है।धन का आगमन होगा। बहुत ज्यादा यात्रा से बचिए,व्यस्तता को लेकर परेशान रहेंगे । बिजनेस ठीक रहेगा।किसी न्यू बिजनेस डील से समस्या आ सकती है। लव लाइफ को खुश रहेंगे।आज का उपाय --श्री सूक्त का पाठ करें।तिल-गुड़ का दान भी करें। आज का शुभ रंग --नारंगी व पीला।भाग्य प्रतिशत-65%
मकर
शनि तृतीय गोचर में हैं। गुरु कर्क व चन्द्रमा अग्रिम गोचर में हैं।जाँब चेंज के निर्णय को लेकर सशंकित रह सकते हैं। जो भी विचार मन या अन्तरात्मा की आवाज करने को मना करे वह कार्य मत करें। लव लाइफ में राहु गोचर कष्ट देगा। व्यवसाय में कुछ नया होगा।आज का उपाय --भगवान शंकर जी की उपासना आपकी सहायता करेगी।हनुमान जी की उपासना भी करें।राहु के द्रव्य उड़द व तिल का दान करें।आज का शुभ रंग -आसमानी व हरा।भाग्य प्रतिशत-70%
कुम्भ
चन्द्रमा -राहु एकसाथ इसी राशि में है,यह मानसिक तनाव व कार्यों की अधिकता से परेशान कर सकता है।कर्क व मीन राशि के मित्र हेल्प कर सकते हैं।लव लाइफ में आज खूब समय देंगे। सुखद यात्रा होगी।आज का बड़े भाई की बात मानने व उनका रेस्पेक्ट करने से मंगल मङ्गलमय फल देता है।आज का उपाय ---सात अन्न व कम्बल का दान करें।शुभ रंग --नीला व लाल।भाग्य प्रतिशत-55%
मीन
गुरु पँचम व चन्द्रमा व्यय भाव मे हैं। रियल स्टेट व बैंकिंग बिजनेस से जुड़े लोग सफल रहेंगे । आर्थिक प्रगति बहुत ही अच्छी रहेगी।छात्र कॅरियर को सही दिशा देंगे। शिक्षा में पँचम गुरु सफल करेंगे।लव लाइफ बहुत सुंदर रहेगी।आज का उपाय ---श्री आदित्यह्र्दयस्तोत्र का 03 पाठ करें। शुभ रंग --लाल व सफेद।भाग्य प्रतिशत-75%
