Aaj Ka Rashifal (आज का राशिफल) 28 February 2026: आज 28 फरवरी दिन शनिवार है। इसके साथ ही फाल्गुन माह के शुक्ल पक्ष की द्वादशी तिथि है, जो शाम 8 बजकर 43 मिनट तक रहेगी।इसके बाद पुनर्वसु नक्षत्र सुबह 9 बजकर 35 मिनट तक रहेगा। इसके बाद पुष्य नक्षत्र लग जाएगा। योग सौभाग्य शाम 5 बजकर 2 मिनट तक रहेगा। इसके बाद शोभन योग शुरू हो जाएगा। करण बव सुबह 9 बजकर 36 मिनट तक रहेगा। इसके बाद बालव करण रहेगा, जो रात 8 बजकर 43 मिनट पर समाप्त होगा। इसके बाद कौलव करण शुरू हो जाएगा।
ग्रहों की स्थिति की बात करें तो आज चंद्रमा कर्क राशि में रहेंगे। इसके साथ ही सूर्य कुंभ राशि में रहने वाले हैं। कुंभ राशि में सूर्य के साथ ही मंगल, राहु, बुध और शुक्र भी रहेंगे। शनि मीन राशि में उपस्थित रहेंगे। सिंह में केतु और मिथुन में गुरु की मौजूदगी रहेगी। आइए जानते हैं कि सभी 12 राशियों के लिए आज का दिन रहेगा?
मेष राशि का आज का राशिफल
चंद्रमा आपके चतुर्थ भाव में स्थित हैं, जिससे पारिवारिक मामलों पर आपका ध्यान अधिक रहेगा। घर-परिवार से जुड़े कार्यों में व्यस्तता बढ़ सकती है। स्टूडेंट्स के लिए दिन अनुकूल है, वे अपने करियर को लेकर सही दिशा में आगे बढ़ेंगे। हालांकि स्वास्थ्य को लेकर थोड़ी सावधानी आवश्यक है, विशेषकर पेट या सीने से संबंधित समस्या परेशान कर सकती है। नौकरी और करियर में जो रुकावटें चल रही थीं, उनके समाधान के लिए आज प्रयास करें, सफलता मिलने के संकेत हैं। लव लाइफ में मधुरता बनी रहेगी और युवा वर्ग अपने संबंधों को लेकर उत्साहित रहेगा। धार्मिक कार्यों में मन लगाने से मानसिक शांति मिलेगी।
उपाय: हनुमान जी की उपासना करें तथा मसूर दाल और गुड़ का दान करें।
शुभ रंग: पीला व नारंगी
भाग्य प्रतिशत: 65%
वृषभ राशि का आज का राशिफल
चंद्रमा आपके तृतीय भाव में स्थित हैं, जिससे साहस और आत्मविश्वास में वृद्धि होगी। करियर में प्रोग्रेस के लिए नए तरीके अपनाने का समय है। स्टूडेंट्स पढ़ाई पर पूरा ध्यान केंद्रित करें, सफलता के योग बन रहे हैं। नौकरी में किसी विशेष प्रोजेक्ट को पूरा करने में आप व्यस्त रहेंगे और उसमें सफलता भी मिलेगी। क्रोध पर नियंत्रण रखना जरूरी है, नहीं तो संबंधों में खटास आ सकती है। स्वास्थ्य की दृष्टि से बीपी या तनाव से जुड़े रोगियों को सावधानी रखनी चाहिए। परिवार का सहयोग मिलेगा और आर्थिक स्थिति सामान्य रहेगी।
उपाय: सुंदरकांड का पाठ करें तथा गाय को गुड़ खिलाएं।
शुभ रंग: नीला व सफेद
भाग्य प्रतिशत: 65%
मिथुन राशि का आज का राशिफल
चंद्रमा आपके द्वितीय भाव में स्थित हैं, जिससे धन और वाणी से जुड़े विषय प्रमुख रहेंगे। व्यवसाय और नौकरी में नए अवसर मिल सकते हैं। रुका हुआ धन प्राप्त होने के संकेत हैं, जिससे मन प्रसन्न रहेगा। हालांकि बहुत आवश्यक न हो तो किसी को धन उधार देने से बचें। स्टूडेंट्स अपने करियर को लेकर नई प्लानिंग कर सकते हैं। लव लाइफ में खुशियां रहेंगी और परिवार में भी सामंजस्य बना रहेगा। स्वास्थ्य अच्छा रहेगा और आत्मविश्वास बढ़ेगा।
उपाय: श्री विष्णुसहस्रनाम का पाठ करें तथा कंबल का दान करें।
शुभ रंग: हरा व सफेद
भाग्य प्रतिशत: 75%
कर्क राशि का आज का राशिफल
चंद्रमा आपकी ही राशि में स्थित हैं, जिससे आत्मविश्वास और ऊर्जा में वृद्धि होगी। स्टूडेंट्स को करियर में सफलता मिलने के योग हैं। नौकरी और व्यवसाय में लगातार प्रयास के बाद परिणाम मिलेंगे। ऑफिस कार्यों को लेकर थोड़ी चिंता हो सकती है, लेकिन धैर्य बनाए रखें। लव लाइफ अच्छी रहेगी और पार्टनर का सहयोग मिलेगा। वाणी और व्यवहार में मधुरता बनाए रखना आपके लिए लाभकारी रहेगा। आर्थिक स्थिति पहले से बेहतर हो सकती है।
उपाय: श्री सूक्त का पाठ करें तथा गुड़ और अनार का दान करें।
शुभ रंग: लाल व सफेद
भाग्य प्रतिशत: 70%
सिंह राशि का आज का राशिफल
चंद्रमा आपके द्वादश भाव में स्थित हैं, जिससे खर्चों में वृद्धि हो सकती है। नौकरी में प्रोग्रेस को लेकर संतोष रहेगा और उच्च अधिकारियों का सहयोग मिलेगा। बैंकिंग और मीडिया से जुड़े लोगों के लिए दिन अनुकूल है। स्टूडेंट्स को पढ़ाई में और अधिक फोकस करने की जरूरत है। लव लाइफ को बेहतर बनाने के लिए समय निकालें, कहीं बाहर घूमने जा सकते हैं। धार्मिक यात्रा के योग बन रहे हैं। स्वास्थ्य सामान्य रहेगा।
उपाय: हनुमान जी की उपासना करें तथा अन्न और फल का दान करें।
शुभ रंग: पीला व आसमानी
भाग्य प्रतिशत: 60%
कन्या राशि का आज का राशिफल
चंद्रमा आपके एकादश भाव में स्थित हैं, जिससे आय में वृद्धि के संकेत हैं। मैनेजमेंट और बीटेक फील्ड के स्टूडेंट्स के लिए दिन विशेष रूप से लाभकारी रहेगा। विदेश में अध्ययन की योजना बना रहे लोगों को शुभ समाचार मिल सकता है। नौकरी से जुड़ी यात्रा सफल रहेगी। गृह निर्माण या प्रॉपर्टी से जुड़ा कोई रुका कार्य पूर्ण हो सकता है। लव लाइफ बेहतर रहेगी और स्वास्थ्य पहले से अच्छा रहेगा।
उपाय: भगवान विष्णु की उपासना करें और पीले वस्त्र अर्पित करें, सात अन्न का दान करें।
शुभ रंग: बैंगनी व हरा
भाग्य प्रतिशत: 75%
तुला राशि का आज का राशिफल
चंद्रमा आपके दशम भाव में स्थित हैं, जिससे करियर में उन्नति के योग बन रहे हैं। गुरु भाग्य भाव में होने से भाग्य का साथ मिलेगा। नौकरी में नई जिम्मेदारी या पद मिल सकता है। बिजनेस में लाभ की स्थिति रहेगी। लव लाइफ में रोमांटिक माहौल रहेगा, लेकिन अधिक सोच-विचार से बचें। मानसिक शांति बनाए रखें। आर्थिक स्थिति मजबूत होगी।
उपाय: शिव उपासना करें तथा सात अन्न का दान करें।
शुभ रंग: हरा व आसमानी
भाग्य प्रतिशत: 75%
वृश्चिक राशि का आज का राशिफल
चंद्रमा आपके नवम भाव में स्थित हैं, जिससे भाग्य का साथ मिलेगा। धन का आगमन होगा और उच्च अधिकारियों का सहयोग मिलेगा। नौकरी और व्यवसाय में संघर्ष के बाद सफलता मिलेगी। स्टूडेंट्स के करियर को लेकर चल रही चिंता दूर होगी। धार्मिक कार्यों में रुचि बढ़ेगी। लव लाइफ में संतुलन बनाए रखें। स्वास्थ्य अच्छा रहेगा।
उपाय: भगवान विष्णु की उपासना करें तथा मूंग का दान करें।
शुभ रंग: पीला व लाल
भाग्य प्रतिशत: 75%
धनु राशि का आज का राशिफल
चंद्रमा आपके अष्टम भाव में स्थित हैं, इसलिए सावधानी से कार्य करें। बिजनेस और नौकरी में सफलता मिलेगी, लेकिन धैर्य आवश्यक है। स्टूडेंट्स अपनी पढ़ाई को और बेहतर करें। स्वास्थ्य पहले से बेहतर रहेगा, पर लापरवाही न करें। किसी पुराने विवाद से राहत मिल सकती है। लव लाइफ में उत्साह बना रहेगा।
उपाय: पिता का आशीर्वाद लें तथा अनार का दान करें।
शुभ रंग: बैंगनी व लाल
भाग्य प्रतिशत: 70%
मकर राशि का आज का राशिफल
चंद्रमा आपके सप्तम भाव में स्थित हैं। व्यवसाय में थोड़ी परेशानी आ सकती है, लेकिन आर्थिक स्थिति सुधरेगी। नौकरी में संतुलन बनाए रखें। स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहें और दिनचर्या नियमित रखें। लव लाइफ में तनाव से बचें और संवाद बनाए रखें।
उपाय: श्री गणेश जी की उपासना करें तथा सात अन्न का दान करें, श्री अरण्यकांड का पाठ करें।
शुभ रंग: आसमानी व हरा
भाग्य प्रतिशत: 65%
कुम्भ राशि का आज का राशिफल
चंद्रमा आपके छठे भाव में स्थित हैं। बिजनेस में कुछ भ्रम की स्थिति रह सकती है, लेकिन रुका हुआ धन मिलने से राहत मिलेगी। नौकरी में अधीनस्थ कर्मचारियों से सहयोग की कमी महसूस हो सकती है। सही समय पर सही निर्णय लेना सीखें। स्वास्थ्य सामान्य रहेगा, पर तनाव से बचें।
उपाय: भगवान विष्णु की उपासना करें तथा श्री अरण्यकांड का पाठ करें।
शुभ रंग: हरा व आसमानी
भाग्य प्रतिशत: 65%
मीन राशि का आज का राशिफल
चंद्रमा आपके पंचम भाव में स्थित हैं, जिससे स्टूडेंट्स को करियर में सफलता के संकेत हैं। नौकरी में व्यस्तता अधिक रहेगी, लेकिन आप अपने दायित्वों को सही दिशा देंगे। खर्चों में वृद्धि हो सकती है। लव लाइफ में भावनाओं पर नियंत्रण रखें। किसी सुंदर यात्रा की योजना बन सकती है। स्वास्थ्य अच्छा रहेगा।
उपाय: कनकधारा स्तोत्र का पाठ करें तथा अनार का दान करें।
शुभ रंग: लाल व हरा
भाग्य प्रतिशत: 70%
डिसक्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष शास्त्र पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। Times Now Navbharat इसकी पुष्टि नहीं करता है।
