Aaj Ka Rashifal (आज का राशिफल) 24 January 2026: आज गुप्त नवरात्रि की षष्ठी तिथि है। आज का दिन त्रिपुर भैरवी मां की उपासना और शनि से जुड़े उपायों के लिए खास माना जा रहा है। गुप्त नवरात्रि होने के कारण साधना, जप और पूजा का फल जल्दी मिलता है। आज हनुमान जी की उपासना करने से शनि से जुड़ी परेशानियों में राहत मिल सकती है। पंचांग की बात करें तो आज माघ माह के शुक्ल पक्ष की षष्ठी तिथि है।
इसके साथ ही उत्तरभाद्रपद नक्षत्र दोपहर 2 बजकर 16 तक रहेगा। इसके बाद रेवती लग जाएगा। योग शिव दोपहर 2 बजकर 2 मिनट तक रहेगा। इसके बाद सिद्ध योग लग जाएगा। करण कौलव दोपहर 1 बजकर 15 तक रहेगा। इसके बाद तैतिल करण लग जाएगा।आज का दिन शनिवार है और आज के दिन चंद्रमा शनि के साथ मीन राशि में हैं। कुंभ में राहु और सिंह में केतु हैं। मिथुन में पहले की ही तरह गुरु हैं। मकर में सूर्य, शुक्र, बुध और मंगल बैठे हैं। आइए जानते हैं कि आप सभी 12 राशि वालों के लिए आज का दिन कैसा रहने वाला है?
मेष राशि का आज का राशिफल
आज चंद्रमा और शनि का प्रभाव करियर से जुड़े मामलों में फायदा दिला सकता है। स्टूडेंट्स को पढ़ाई और करियर में अच्छा लाभ मिलने के संकेत हैं। बिजनेस में पार्टनरशिप से फायदा हो सकता है और जल्द ही जॉब में पद परिवर्तन की संभावना बन रही है। काम के सिलसिले में यात्रा के योग हैं। लव लाइफ अच्छी रहेगी और मन प्रसन्न रहेगा।
उपाय: श्री सूक्त का पाठ करें।
शुभ रंग: लाल और सफेद
भाग्य प्रतिशत: 65%
वृषभ राशि का आज का राशिफल
आज का दिन स्टूडेंट्स के लिए सफलता लेकर आ सकता है। चंद्रमा और शनि की स्थिति आपकी इनकम से जुड़े मामलों में मदद कर सकती है। रुका हुआ पैसा मिलने के योग हैं। आध्यात्मिक चीजों में रुचि बढ़ेगी। खर्चों पर थोड़ा कंट्रोल रखना जरूरी है। परिवार का सहयोग मिलेगा।
उपाय: उड़द का दान करें और शिव मंदिर में पीपल का पौधा लगाएं।
शुभ रंग: नारंगी और पीला
भाग्य प्रतिशत: 65%
मिथुन राशि का आज का राशिफल
आज सूर्य और चंद्रमा की स्थिति हेल्थ के लिए ठीक मानी जा रही है। बिजनेस में शुक्र का सपोर्ट मिलेगा। यात्रा से जुड़े फैसले सोच-समझकर लें। नया बिजनेस शुरू करने का मन बन सकता है। लव लाइफ को लेकर थोड़ा तनाव रह सकता है, इसलिए बातचीत में संयम रखें।
उपाय: तिल और कंबल का दान करें।
शुभ रंग: नारंगी और पीला
भाग्य प्रतिशत: 65%
कर्क राशि का आज का राशिफल
आज आप परिवार से जुड़े कामों में ज्यादा व्यस्त रह सकते हैं। चंद्रमा की स्थिति मन को शांत रखने में मदद करेगी। लव लाइफ अच्छी रहेगी और घूमने-फिरने का प्लान बन सकता है। कामकाज में धीरे-धीरे सुधार आएगा।
उपाय: भगवान गणेश की पूजा करें और शिव मंदिर में बेल का पौधा लगाएं।
शुभ रंग: हरा और नीला
भाग्य प्रतिशत: 70%
सिंह राशि का आज का राशिफल
आज जॉब और बिजनेस दोनों में अच्छे संकेत मिल रहे हैं। परिवार से जुड़ी कोई अच्छी खबर मिल सकती है। जॉब में नया पद या जिम्मेदारी मिल सकती है। बिजनेस से जुड़े फैसले टालना ठीक नहीं रहेगा। लव लाइफ सुखद रहेगी।
उपाय: उड़द का दान करें और बटुक भैरव स्तोत्र का पाठ करें।
शुभ रंग: हरा और आसमानी
भाग्य प्रतिशत: 65%
कन्या राशि का आज का राशिफल
आज रुके हुए कई काम पूरे हो सकते हैं। जॉब में सीनियर्स का सपोर्ट मिलेगा। राजनीति या पब्लिक से जुड़े लोगों के लिए दिन अच्छा है। लव लाइफ में तालमेल बना रहेगा। दोस्तों से फायदा मिल सकता है।
उपाय: गाय को पालक और गुड़ खिलाएं।
शुभ रंग: नीला और हरा
भाग्य प्रतिशत: 65%
तुला राशि का आज का राशिफल
आज बिजनेस के लिए दिन अच्छा रहेगा। नए काम की शुरुआत हो सकती है। जॉब को लेकर थोड़ा तनाव रह सकता है, लेकिन दोस्तों का सहयोग मिलेगा। लव लाइफ अच्छी रहेगी। खर्चों पर नियंत्रण रखना जरूरी है।
उपाय: सप्तश्लोकी दुर्गा का 9 बार पाठ करें।
शुभ रंग: सफेद और बैगनी
भाग्य प्रतिशत: 60%
वृश्चिक राशि का आज का राशिफल
आज चंद्रमा और शनि की युति शिक्षा और करियर से जुड़े मामलों में स्टूडेंट्स के लिए लाभकारी रहेगी। जो लोग प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे हैं, उन्हें मेहनत का अच्छा परिणाम मिल सकता है। बिजनेस में प्रगति के योग हैं और पुराने काम आगे बढ़ सकते हैं। राजनीति या पब्लिक लाइफ से जुड़े लोगों के लिए दिन सफलता देने वाला रहेगा। हालांकि लव लाइफ को लेकर मन थोड़ा अस्थिर रह सकता है, इसलिए बातचीत में संयम रखना जरूरी होगा। परिवार का सहयोग बना रहेगा।
उपाय: मसूर का दान करें।
शुभ रंग: हरा और आसमानी
भाग्य प्रतिशत: 55%
धनु राशि का आज का राशिफल
आज शनि और चंद्रमा का प्रभाव आपके बिजनेस को नई दिशा दे सकता है। किसी पुराने निवेश या डील से फायदा मिलने की संभावना है। जॉब करने वाले लोगों को काम के सिलसिले में नई जिम्मेदारी मिल सकती है। खर्चों में बढ़ोतरी हो सकती है, इसलिए बजट पर ध्यान दें। लव लाइफ में थोड़ी बेचैनी रह सकती है, लेकिन आपसी बातचीत से स्थिति संभल जाएगी। धार्मिक या आध्यात्मिक गतिविधियों में मन लगेगा।
उपाय: कंबल का दान करें।
शुभ रंग: हरा और आसमानी
भाग्य प्रतिशत: 65%
मकर राशि का आज का राशिफल
आज परिवार से जुड़े मामलों में आपको महत्वपूर्ण निर्णय लेने पड़ सकते हैं। जॉब और शिक्षा के क्षेत्र में धीरे-धीरे प्रगति होगी। राजनीति या प्रशासन से जुड़े लोगों के लिए दिन अनुकूल है। बिजनेस में नई योजना पर काम शुरू हो सकता है। बोलचाल में संयम रखें, वरना बात बिगड़ सकती है। मानसिक रूप से थोड़ा दबाव महसूस हो सकता है, लेकिन धैर्य से काम लें।
उपाय: श्री आदित्य हृदय स्तोत्र का पाठ करें।
शुभ रंग: आसमानी और हरा
भाग्य प्रतिशत: 65%
कुंभ राशि का आज का राशिफल
आज जॉब और बिजनेस दोनों क्षेत्रों में सकारात्मक बदलाव देखने को मिल सकते हैं। नए प्रोजेक्ट की शुरुआत हो सकती है। आत्मविश्वास बढ़ेगा और आपके फैसले सही साबित होंगे। पारिवारिक माहौल अच्छा रहेगा। लव लाइफ में मधुरता बनी रहेगी और पार्टनर से भावनात्मक सहयोग मिलेगा। सामाजिक कार्यों में भागीदारी बढ़ सकती है।
उपाय: हनुमान जी की पूजा करें और मसूर व गुड़ का दान करें।
शुभ रंग: आसमानी और नीला
भाग्य प्रतिशत: 65%
मीन राशि का आज का राशिफल
आज का दिन आपके लिए संतुलन बनाकर चलने का है। जॉब में उन्नति के संकेत हैं और सीनियर्स का सहयोग मिलेगा। बिजनेस में कोई बड़ा काम या नई जिम्मेदारी मिल सकती है। धार्मिक और आध्यात्मिक गतिविधियों में रुचि बढ़ेगी। लव लाइफ सुखद रहेगी और परिवार के साथ अच्छा समय बिताने का मौका मिलेगा। यात्रा के योग भी बन सकते हैं।
उपाय: उड़द और तिल का दान करें।
शुभ रंग: लाल
भाग्य प्रतिशत: 55%
डिसक्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष शास्त्र पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। Times Now Navbharat इसकी पुष्टि नहीं करता है।
