अध्यात्म

आज का राशिफल, 23 January 2026: आज इन 5 राशियों पर बरसेगी माता सरस्वती की कृपा, चमकेगी किस्मत, पढ़ें 23 जनवरी का राशिफल

Aaj Ka Rashifal (आज का राशिफल) 23 January 2026 (शुक्रवार) बसंत पंचमी के दिन मेष, वृषभ, मिथुन, कर्क, सिंह, कन्या, तुला, वृश्चिक, धनु, मकर, कुंभ और मीन राशि वालों का कैसा रहेगा आज का दिन: आज 23 जनवरी 2026 बसंत पंचमी का दिन है। आज का दिन आपके लिए कैसा रहने वाला है, इसके बारे में आप राशिफल से जान सकते हैं। आइए राशिफल से जानते हैं कि आज का दिन शुक्रवार आपके लिए कैसा रहने वाला है?

23 जनवरी का राशिफल

23 जनवरी का राशिफल

आज का राशिफल 23 January 2026 (शुक्रवार): आज 23 जनवरी 2026, दिन शुक्रवार है। आज माघ माह के शुक्ल पक्ष की पंचमी तिथि है और गुप्त नवरात्रि का भी पांचवां दिन है। आज बसंत पंचमी का पावन पर्व मनाया जा रहा है। आज के दिन माता सरस्वती यानी मां शारदे की पूजा होती है, जो विद्या, बुद्धि, संगीत और साहित्य की अधिष्ठात्री देवी हैं, उनकी विशेष कृपा प्राप्त होती है। लेखन, वाचन, संगीत, काव्य, पत्रकारिता और विज्ञान आदि ये सभी ज्ञान के वही स्वरूप हैं जो माता सरस्वती की कृपा से ही प्राप्त होते हैं। आज पहले माता सरस्वती की उपासना करें। वहीं गुप्त नवरात्रि में मां छिन्नमस्ता का पूजन आज कि दिन किया जाएगा।

ग्रहों की स्थिति की बात करें तो सुबह 8 बजकर 33 पर चंद्रमा मीन राशि में प्रवेश कर जाएंगे और यहां पहले से ही मौजूद शनि के साथ युति बना लेंगे। मकर में सूर्य, बुध, शुक्र और मंगल विराजमान रहेंगे। मिथुन राशि में गुरु और सिंह में केतु व कुंभ में राहु रहेंगे। आइए जानते हैं कि सभी 12 राशि वालों के लिए आज का दिन कैसा रहने वाला है।

मेष राशि का आज का राशिफल

आज चंद्रमा और शनि आपकी राशि से बारहवें भाव में गोचर कर रहे हैं। छात्रों के लिए मंगल और गुरु सहयोगी बने रहेंगे। करियर को नई दिशा देने का दिन है। व्यवसाय में आ रही बाधाओं का समाधान मिलेगा, लेकिन नई डील या नया बिजनेस शुरू करने से फिलहाल बचें। स्वास्थ्य को लेकर थोड़ी सावधानी जरूरी है। प्रेम जीवन सामान्य से बेहतर रहेगा।

उपाय: भगवान शिव की उपासना करें, तिल और गुड़ का दान करें।

शुभ रंग: लाल, पीला

भाग्य प्रतिशत: 55%

वृषभ राशि का आज का राशिफल

चंद्रमा एकादश भाव में गोचर कर रहे हैं। शुक्र और गुरु आर्थिक मामलों में सहयोग देंगे। हालांकि जिस नए प्रोजेक्ट की योजना बना रहे थे, उसमें देरी हो सकती है। पारिवारिक मतभेद संभव हैं। स्वास्थ्य में कफ से जुड़ी समस्या परेशान कर सकती है।

उपाय: भगवान श्रीकृष्ण की पूजा करें और कंबल का दान करें।

शुभ रंग: हरा, नीला

भाग्य प्रतिशत: 65%

मिथुन राशि का आज का राशिफल

आज चंद्रमा और शनि दशम भाव में हैं। बिजनेस से जुड़े लोगों के लिए दिन अनुकूल है। रुका हुआ कोई जरूरी काम पूरा हो सकता है। साइनस या कफ संबंधी दिक्कत हो सकती है। प्रेम जीवन अच्छा रहेगा और छोटी यात्रा का योग है।

उपाय: भगवान विष्णु की उपासना करें और कंबल दान करें।

शुभ रंग: हरा, नीला

भाग्य प्रतिशत: 60%

कर्क राशि का आज का राशिफल

भाग्य भाव में चंद्रमा और शनि का गोचर है, जबकि गुरु व्यय भाव में हैं। मेहनत के बावजूद अपेक्षित परिणाम न मिलने से मन थोड़ा परेशान रह सकता है। मीडिया, बैंकिंग और मैनेजमेंट से जुड़े लोगों के लिए दिन अच्छा है। प्रेम जीवन संतोषजनक रहेगा।

उपाय: सफेद और पीले ऊनी वस्त्रों का दान करें।

शुभ रंग: लाल, नारंगी

भाग्य प्रतिशत: 55%

सिंह राशि का आज का राशिफल

चंद्रमा अष्टम और गुरु एकादश भाव में हैं। संतान के करियर को लेकर खुशी मिलेगी। पिता का सहयोग प्राप्त होगा। व्यवसाय को आगे बढ़ाने का सही समय है। प्रेम जीवन में ईमानदारी रखें।

उपाय: अन्न और कंबल का दान करें, पिता का आशीर्वाद लें।

शुभ रंग: लाल, पीला

भाग्य प्रतिशत: 65%

कन्या राशि का आज का राशिफल

चंद्रमा और शनि सप्तम भाव में हैं। नौकरी और बिजनेस दोनों में सकारात्मक बदलाव आएंगे। नया बिजनेस प्लान संतोष देगा। आईटी, बैंकिंग और मैनेजमेंट सेक्टर से जुड़े लोग सफल रहेंगे। त्वचा से जुड़ी समस्या हो सकती है।

उपाय: श्री गणेश जी की पूजा करें और दूर्वा अर्पित करें।

शुभ रंग: लाल, पीला

भाग्य प्रतिशत: 65%

तुला राशि का आज का राशिफल

राशि स्वामी शुक्र और बुध आर्थिक लाभ देंगे। चंद्रमा और शनि षष्ठम भाव में हैं। फाइनेंस सेक्टर में कार्यरत लोगों के लिए दिन बहुत अच्छा है। धार्मिक यात्रा मन को शांति देगी। अधिक भागदौड़ से बचें।

उपाय: जरूरतमंदों को कंबल का दान करें।

शुभ रंग: नीला, आसमानी

भाग्य प्रतिशत: 65%

वृश्चिक राशि का आज का राशिफल

पंचम भाव में चंद्रमा और शनि स्टूडेंट्स के लिए शुभ हैं। नौकरी में बदलाव को लेकर मन में असमंजस रहेगा, लेकिन पुरानी चिंताओं का समाधान मिलेगा। प्रेम जीवन मधुर रहेगा।

उपाय: भगवान विष्णु की उपासना करें।

शुभ रंग: नारंगी, पीला

भाग्य प्रतिशत: 60%

धनु राशि का आज का राशिफल

सूर्य मकर में और चंद्रमा-शनि मीन में हैं, जो स्टूडेंट्स को लाभ देगा और उनके लिए अनुकूल हैं। नौकरी में प्रदर्शन बेहतर रहेगा। नए पद को लेकर प्रयास जारी रहेंगे। अनचाही यात्रा संभव है। प्रेम में संयम जरूरी है।

उपाय: भगवान विष्णु की पूजा करें, असत्य से बचें।

शुभ रंग: पीला, लाल

भाग्य प्रतिशत: 80%

मकर राशि का आज का राशिफल

शनि और चंद्रमा तृतीय भाव में हैं। व्यवसाय पहले से बेहतर रहेगा। नौकरी में बदलाव संभव है। आत्मबल मजबूत रहेगा। स्वास्थ्य में कफ से जुड़ी समस्या हो सकती है।

उपाय: भगवान शिव की उपासना करें और पीले ऊनी वस्त्र दान करें।

शुभ रंग: नीला, हरा

भाग्य प्रतिशत: 55%

कुंभ राशि का आज का राशिफल

चंद्रमा और शनि द्वितीय भाव में हैं। बिजनेस का वर्कलोड बढ़ सकता है। योजनाबद्ध तरीके से काम करें तो सफलता मिलेगी। स्वास्थ्य और खानपान पर ध्यान दें। प्रेम जीवन में तनाव संभव है।

उपाय: सुंदरकांड का पाठ करें और पीपल को जल-दूध अर्पित करें।

शुभ रंग: नीला, सफेद

भाग्य प्रतिशत: 70%

मीन राशि का आज का राशिफल

चंद्रमा और शनि इसी राशि में गोचर कर रहे हैं, जबकि गुरु चतुर्थ भाव में हैं। बिजनेस ग्रोथ को लेकर संतोष रहेगा। परिवार और सहयोगियों का पूरा साथ मिलेगा। भावुकता से बचना जरूरी है।

उपाय: सुंदरकांड का पाठ करें।

शुभ रंग: सफेद, नारंगी

भाग्य प्रतिशत: 70%

डिसक्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष शास्त्र पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। Times Now Navbharat इसकी पुष्टि नहीं करता है।

जानिए मेष, वृषभ, मिथुन, कर्क, सिंह, कन्या, तुला, वृश्चिक, धनु, मकर, कुंभ और मीन राशि वालों का वार्षिक राशिफल। पढ़ें हिंदी में अध्यात्म से जुड़ी सभी छोटी बड़ी न्यूज़ और ताजा समाचार के लिए जुड़े रहें टाइम्स नाउ नवभारत से|

सुजीत जी महाराज
सुजीत जी महाराज author

सुजीत जी महाराज ज्योतिष और वास्तु विज्ञान एक्सपर्ट हैं जिन्हें 20 वर्षों का ज्योतिष, तंत्र विज्ञान का अनुभव हासिल हैं। 25000 से ऊपर लेख देश के कई बड़... और देखें

End of Article