अध्यात्म

Aaj Ka Rashifal : चारों ओर से फायदा कमाएंगे इन 5 राशियों के लोग, आज 'गुड डे' बनाएगा गजकेसरी योग

Aaj Ka Rashifal (23 April 2026) आज का राशिफल : 23 अप्रैल का दिन आपके लिए अच्छा रहेगा या दिक्कतों वाला रहेगा, यह आप आज के राशिफल से जान सकते हैं।

Image

23 अप्रैल का राशिफल

Aaj Ka Rashifal (23 April 2026) आज का राशिफल : आज चन्द्रमा मिथुन राशि में हैं। वैशाख माह का पवित्र समय चल रहा है। गुरु और चन्द्रमा के प्रभाव से गजकेसरी योग का असर बना हुआ है, जो कई राशियों के लिए लाभकारी संकेत दे रहा है। आज का दिन आध्यात्मिक दृष्टि से भी बहुत महत्वपूर्ण है। मंदिर जाकर भगवान के दर्शन करें और प्रकृति को प्रणाम करें। सूर्य आत्मा का कारक है और चन्द्रमा मन का, इसलिए मन को स्थिर और सकारात्मक बनाए रखना जरूरी है। श्री विष्णुसहस्रनाम का पाठ करें और जरूरतमंदों को जल, अन्न व दान दें। पक्षियों को दाना-पानी दें और वृक्षों की सेवा करें, इससे पुण्य की प्राप्ति होगी और जीवन में सुख-समृद्धि बनी रहेगी। आइए जानते हैं कि सभी 12 राशि वालों के लिए आज का दिन कैसा रहना वाला है।

मेष राशि का आज का राशिफल

बारहवें भाव में शनि, मंगल और बुध तथा तृतीय भाव में चन्द्रमा-गुरु का प्रभाव आपको आर्थिक मामलों में लाभ दिला सकता है। जॉब में बदलाव को लेकर सोच तेज होगी, लेकिन निर्णय सोच-समझकर लें। बिजनेस में धीरे-धीरे ग्रोथ दिखेगी और रुका हुआ पैसा मिलने के योग बन रहे हैं। लव लाइफ में इमोशनल होकर फैसले लेने से बचें। करियर पर पूरा फोकस रखें, समय आपके लिए महत्वपूर्ण है। हेल्थ सामान्य से बेहतर रहेगी।

शुभ रंग -लाल व पीला

उपाय -सूर्य उपासना करें और सप्त अन्न व गुड़ का दान करें

भाग्य प्रतिशत -65%

वृषभ राशि का आज का राशिफल

एकादश भाव में शनि, बुध और मंगल तथा द्वितीय में चन्द्रमा-गुरु का प्रभाव बिजनेस में ग्रोथ देगा। नई डील या प्रोजेक्ट मिलने के संकेत हैं। जॉब में थोड़ा तनाव रह सकता है, खासकर सीनियर्स के साथ, इसलिए वाणी पर नियंत्रण रखें। परिवार में किसी बात को लेकर विवाद हो सकता है। लव लाइफ अच्छी रहेगी और पार्टनर का सपोर्ट मिलेगा। खर्च बढ़ने से मन थोड़ा परेशान रह सकता है।

शुभ रंग -हरा व आसमानी

उपाय -मूंग व गुड़ का दान करें और श्री गणेश जी की पूजा करें

भाग्य प्रतिशत -75%

मिथुन राशि का आज का राशिफल

चन्द्रमा और गुरु का इसी राशि में होना आपके लिए बहुत शुभ संकेत दे रहा है। आर्थिक लाभ के अच्छे योग बन रहे हैं और बिजनेस में नए अवसर मिल सकते हैं। जॉब में कोई महत्वपूर्ण कार्य पूरा होगा या नई जिम्मेदारी मिल सकती है। संतान से जुड़ी अच्छी खबर मिल सकती है। लव लाइफ में खुशी रहेगी लेकिन ज्यादा यात्रा से बचें। मानसिक रूप से मजबूत और पॉजिटिव महसूस करेंगे।

शुभ रंग -आसमानी व नीला

उपाय -श्री कृष्ण जी की उपासना करें और फलों का दान करें

भाग्य प्रतिशत -60%

कर्क राशि का आज का राशिफल

चन्द्रमा-गुरु का द्वादश भाव में होना खर्च बढ़ा सकता है और मन को थोड़ा अस्थिर कर सकता है। जॉब में प्रमोशन को लेकर इंतजार करना पड़ सकता है। बिजनेस में नए अवसर मिलेंगे लेकिन धैर्य जरूरी है। स्टूडेंट्स को पढ़ाई में अच्छे परिणाम मिलेंगे। लव लाइफ में थोड़ा तनाव आ सकता है, इसलिए बातचीत बनाए रखें। हेल्थ ठीक रहेगी।

शुभ रंग -हरा व पीला

उपाय -श्री सूक्त का पाठ करें और अनार का दान करें

भाग्य प्रतिशत -75%

सिंह राशि का आज का राशिफल

चन्द्रमा-गुरु एकादश भाव में रहकर आय के नए स्रोत बना सकते हैं। बिजनेस में सफलता मिलेगी और जॉब में भी अच्छा प्रदर्शन रहेगा। सीनियर्स का सहयोग मिलेगा। लव लाइफ में सुधार होगा और रिश्ते मजबूत होंगे। स्टूडेंट्स को समय का सही उपयोग करना होगा। मानसिक रूप से उत्साह बना रहेगा।

शुभ रंग -पीला व नारंगी

उपाय -फलों का दान करें और घर से निकलते समय अपराजिता का पुष्प साथ रखें

भाग्य प्रतिशत -75%

कन्या राशि का आज का राशिफल

कर्म भाव में चन्द्रमा-गुरु का प्रभाव जॉब और बिजनेस दोनों में सफलता देगा। ऑफिस में आपके काम की तारीफ होगी और सीनियर्स का सहयोग मिलेगा। बिजनेस में अचानक धन लाभ हो सकता है। स्टूडेंट्स के लिए दिन अच्छा रहेगा। आत्मविश्वास बढ़ेगा और निर्णय लेने में आसानी होगी।

शुभ रंग -हरा व बैगनी

उपाय -मूंग का दान करें और हनुमान चालीसा का सात बार पाठ करें

भाग्य प्रतिशत -80%

तुला राशि का आज का राशिफल

भाग्य भाव में चन्द्रमा-गुरु का गोचर आपके लिए लाभकारी रहेगा। जॉब और बिजनेस में प्रगति के योग हैं। पदोन्नति की संभावना बन सकती है। यात्रा का योग है जो आपको खुशी देगा। लव लाइफ में थोड़ा उतार-चढ़ाव रह सकता है, इसलिए संयम रखें। क्रोध से बचें।

शुभ रंग -हरा व बैगनी

उपाय -हनुमान बाहुक का पाठ करें

भाग्य प्रतिशत -65%

वृश्चिक राशि का आज का राशिफल

अष्टम भाव में चन्द्रमा-गुरु का गोचर अचानक लाभ और बदलाव के संकेत दे रहा है। बिजनेस में चल रही परेशानियों का समाधान मिलेगा। जॉब में सीनियर्स का सहयोग मिलेगा। प्रॉपर्टी से जुड़ा काम पूरा हो सकता है। लव लाइफ अच्छी रहेगी और मानसिक शांति मिलेगी।

शुभ रंग -सफेद व लाल

उपाय -भगवान विष्णु जी की उपासना करें और चने की दाल का दान करें

भाग्य प्रतिशत -65%

धनु राशि का आज का राशिफल

चन्द्रमा-गुरु का प्रभाव रिश्तों और साझेदारी के लिए अच्छा रहेगा। जॉब में प्रगति होगी और स्टूडेंट्स को अच्छे परिणाम मिलेंगे। बिजनेस में थोड़ा तनाव रह सकता है लेकिन धीरे-धीरे स्थिति सुधरेगी। लव लाइफ में खुशी रहेगी। स्वास्थ्य को लेकर सावधान रहें।

शुभ रंग -लाल व नारंगी

उपाय -श्री अरण्यकाण्ड का पाठ करें और तिल का दान करें

भाग्य प्रतिशत -60%

मकर राशि का आज का राशिफल

छठे भाव में चन्द्रमा-गुरु का गोचर मेहनत का फल देगा। जॉब और बिजनेस में धीरे-धीरे सुधार होगा। कोई नया कॉन्ट्रैक्ट मिल सकता है। लव लाइफ बेहतर रहेगी। स्वास्थ्य में सुधार होगा लेकिन सावधानी रखें। सकारात्मक सोच से ही सफलता मिलेगी।

शुभ रंग -नीला व सफेद

उपाय -शिवलिंग पर बेलपत्र व गंगाजल अर्पित करें और तिल का दान करें

भाग्य प्रतिशत -65%

कुंभ राशि का आज का राशिफल

पंचम भाव में चन्द्रमा-गुरु का गोचर स्टूडेंट्स और क्रिएटिव लोगों के लिए अच्छा रहेगा। जॉब में प्रमोशन में देरी हो सकती है लेकिन प्रयास जारी रखें। बिजनेस में प्लानिंग से सफलता मिलेगी। हेल्थ में थोड़ी परेशानी हो सकती है, खासकर कफ से जुड़ी।

शुभ रंग -नीला व आसमानी

उपाय -सुंदरकांड का पाठ करें और गेहूं व गुड़ का दान करें

भाग्य प्रतिशत -60%

मीन राशि का आज का राशिफल

चतुर्थ भाव में चन्द्रमा-गुरु का प्रभाव घर-परिवार में सुख और शांति देगा। जॉब में प्रगति होगी लेकिन बिजनेस में थोड़ा तनाव रह सकता है। दोस्तों का सहयोग मिलेगा। लव लाइफ सामान्य रहेगी, क्रोध से बचें। स्वास्थ्य को लेकर सतर्क रहें।

शुभ रंग -सफेद व नारंगी

उपाय -श्री विष्णुसहस्रनाम का पाठ करें

भाग्य प्रतिशत -80%

डिसक्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष शास्त्र पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। Times Now Navbharat इसकी पुष्टि नहीं करता है।

Sujeet jee Maharaj
सुजीत जी महाराजauthor

सुजीत जी महाराज ज्योतिष और वास्तु विज्ञान एक्सपर्ट हैं जिन्हें 20 वर्षों का ज्योतिष, तंत्र विज्ञान का अनुभव हासिल हैं। 25000 से ऊपर लेख देश के कई बड़े पत्र पत्रिकाओं में प्रकाशित हो चुके हैं और कई बड़े पुरस्कार भी प्राप्त कर चुके हैं जिसमें ,एक अमेरिका के संस्था से भी प्राप्त है। यह गणित के साथ फलित ज्योतिष पर भी पकड़ रखते हैं और ज्योतिष के क्षेत्र में इन्हें कई सम्मान मिल चुके हैं।

और पढ़ें
End of Article