अध्यात्म

Aaj Ka Rashifal : 22 जून बनेगा इन 5 राशियों का 'गुड डे', अचानक हो सकता है बड़ा लाभ

Aaj Ka Rashifal (आज का राशिफल) 22 June 2026 : आज चंद्रमा कन्या राशि में रहेंगे। इस कारण आज का दिन कुछ राशि वालों के लिए काफी बेहतरीन रहने वाला है। आइए जानते हैं कि वे राशियां कौन सी है।

Image

22 जून का राशिफल

Aaj Ka Rashifal (आज का राशिफल) 22 June 2026 : आज चन्द्रमा कन्या राशि में गोचर कर रहे हैं। सूर्य और बुध मिथुन राशि में हैं। शनि मीन राशि में स्थित हैं। आज सोमवार का दिन है। भगवान शिव की उपासना के लिए यह दिन विशेष फलदायी है। शिवपुराण का पाठ करें और शिवलिंग पर जल व दूध अर्पित करें।

जीवन में जब संघर्ष बढ़ जाए और मन परेशान हो तो शिव आराधना मन को शक्ति प्रदान करती है। आज रुद्राभिषेक करें। प्रातःकाल ब्रह्म मुहूर्त में श्री रामरक्षास्तोत्र का पाठ करें। आज कोई संकल्प लें और उसे पूरा करने का प्रयास करें। अन्न दान करते रहें। सोमवार को पार्थिव शिवलिंग का पूजन करना शुभ फल प्रदान करता है। सात अन्न का दान करें।

मेष राशि का 22 जून 2026 का राशिफल

मेष राशि के जातकों के लिए आज का दिन करियर के प्रति समर्पित रहने का है। चन्द्रमा कन्या राशि में हैं। गुरु और शुक्र चतुर्थ भाव में तथा शनि मीन राशि में हैं। करियर में सफलता धीरे-धीरे मिलेगी, इसलिए धैर्य बनाए रखें। स्टूडेंट्स को पढ़ाई पर पूरा ध्यान देना होगा। जल्द सफलता को लेकर परेशान होने से बचें, अब समय पहले से बेहतर हो रहा है। युवा लव लाइफ में ज्यादा इमोशन से बचें। यात्रा के लिए आज का दिन अच्छा रहेगा।

आज का उपाय: सूर्य उपासना करें और श्री आदित्यहृदयस्तोत्र का 03 बार पाठ करें।

शुभ रंग: सफेद और पीला।

शुभ अंक: 04 और 08।

भाग्य प्रतिशत: 65%।

वृषभ राशि का 22 जून 2026 का राशिफल

वृषभ राशि के जातकों के लिए आज का दिन स्टूडेंट्स और करियर के लिए अच्छा रहेगा। गुरु और शुक्र तृतीय भाव में तथा चन्द्रमा पंचम भाव में रहेंगे। पढ़ाई और करियर में सफलता के योग बन रहे हैं। स्वास्थ्य को लेकर लापरवाही न करें। ऑफिस के कार्यों को व्यवस्थित तरीके से पूरा करें। परिवार में किसी बात को लेकर विवाद हो सकता है, इसलिए अपनी वाणी पर संयम रखें। राहु प्रेम संबंधों में तनाव दे सकता है। जॉब में किसी विशेष प्रोजेक्ट को सफल करने के लिए मेहनत करेंगे।

आज का उपाय: उड़द और गुड़ का दान करें। गाय को पालक खिलाएं।

शुभ रंग: हरा और बैगनी।

शुभ अंक: 03 और 09।

भाग्य प्रतिशत: 65%।

मिथुन राशि का 22 जून 2026 का राशिफल

मिथुन राशि के जातकों के लिए आज का दिन परिवार और करियर के लिहाज से अच्छा रहेगा। चन्द्रमा चतुर्थ भाव में रहेंगे। जॉब और बिजनेस में प्रगति को लेकर मन प्रसन्न रहेगा। परिवार में कोई नया कार्य शुरू हो सकता है। बिजनेस में किसी विशेष प्रोजेक्ट को लेकर खुशी मिलेगी। लव लाइफ अच्छी रहेगी। युवा प्यार के लिए व्यस्त समय में भी समय निकाल पाएंगे। मन की एकाग्रता के लिए ध्यान और योग करें।

आज का उपाय: सुंदरकांड का पाठ करें।

शुभ रंग: हरा और बैगनी।

शुभ अंक: 03 और 09।

भाग्य प्रतिशत: 75%।

कर्क राशि का 22 जून 2026 का राशिफल

कर्क राशि के जातकों के लिए आज का दिन बिजनेस और जॉब के लिए महत्वपूर्ण रहेगा। गुरु इसी राशि में हैं और चन्द्रमा तृतीय भाव में रहेंगे। व्यवसाय में रुका हुआ धन प्राप्त हो सकता है। शुक्र तृतीय और शनि नवम भाव में हैं। जॉब में लगातार अच्छे प्रदर्शन के बाद भी मन मुताबिक सफलता नहीं मिलने से थोड़ा निराश हो सकते हैं। किसी नए बिजनेस अनुबंध से लाभ मिलने के योग हैं। लव लाइफ अच्छी रहेगी और घूमने जाने की योजना बन सकती है।

आज का उपाय: शीतल जल और गुड़ का दान करें।

शुभ रंग: सफेद और लाल।

शुभ अंक: 05 और 08।

भाग्य प्रतिशत: 65%।

सिंह राशि का 22 जून 2026 का राशिफल

सिंह राशि के जातकों के लिए आज का दिन परिवार और करियर के लिए शुभ रहेगा। सूर्य एकादश भाव में और चन्द्रमा द्वितीय भाव में हैं। गुरु और शुक्र व्यय भाव में रहेंगे। आप आत्मबल से भरपूर और क्रिएटिव व्यक्ति हैं। जॉब के किसी भी प्रोजेक्ट को मेहनत से पूरा करेंगे और सफलता प्राप्त करेंगे। किसी धनु या मीन राशि के मित्र की सहायता मिल सकती है। लव लाइफ को बेहतर बनाने के लिए पार्टनर के साथ समय बिताएं। स्टूडेंट्स अपनी ऊर्जा और समय का सही उपयोग करें।

आज का उपाय: सात अन्न का दान करें।

शुभ रंग: लाल और पीला।

शुभ अंक: 05 और 08।

भाग्य प्रतिशत: 75%।

कन्या राशि का 22 जून 2026 का राशिफल

कन्या राशि के जातकों के लिए आज का दिन जॉब और बिजनेस के लिए अच्छा रहेगा। आज चन्द्रमा इसी राशि में गोचर कर रहे हैं। गुरु और शुक्र एकादश भाव में तथा शनि सप्तम भाव में हैं। जॉब और व्यवसाय में सफलता मिलने के योग हैं।

अपने पद की जिम्मेदारियों को अच्छी तरह निभाएं। शुक्र का गोचर आपको सफलता दिलाएगा। बिजनेस में अचानक धन आगमन से मन प्रसन्न रहेगा। राजनीतिज्ञों के लिए दिन शुभ रहेगा। जॉब में उच्चाधिकारियों का सहयोग मिलेगा।

आज का उपाय: चावल और तिल का दान करें।

शुभ रंग: हरा और बैगनी।

शुभ अंक: 04 और 08।

भाग्य प्रतिशत: 70%।

तुला राशि का 22 जून 2026 का राशिफल

तुला राशि के जातकों के लिए आज का दिन करियर और आर्थिक प्रगति के लिए अच्छा रहेगा। राशि स्वामी शुक्र और गुरु दशम भाव में रहकर सफलता के मार्ग खोलेंगे। मंगल अष्टम भाव में हैं।

जॉब में किसी नए उत्तरदायित्व की प्राप्ति हो सकती है। लव लाइफ सुंदर और आकर्षक रहेगी। आज की यात्रा मन को रोमांच और तनाव से राहत दे सकती है। स्वास्थ्य के प्रति लापरवाही न करें। राहु की स्थिति स्वास्थ्य के लिए थोड़ी परेशानी दे सकती है।

आज का उपाय: गुड़ और जल का दान करें। पिता का आशीर्वाद लें।

शुभ रंग: हरा और बैगनी।

शुभ अंक: 04 और 08।

भाग्य प्रतिशत: 85%।

वृश्चिक राशि का 22 जून 2026 का राशिफल

वृश्चिक राशि के जातकों के लिए आज का दिन जॉब और बिजनेस में प्रगति देने वाला रहेगा। मंगल सप्तम भाव में तथा गुरु और शुक्र कर्क राशि में हैं। चन्द्रमा एकादश भाव में रहकर लाभ देंगे।

परिवार में किसी धार्मिक कार्यक्रम का आयोजन हो सकता है। जॉब और बिजनेस को लेकर मन प्रसन्न रहेगा। आर्थिक समस्याओं का समाधान होने के योग हैं। लव लाइफ बेहतर रहेगी, लेकिन बातचीत में वाणी पर नियंत्रण रखें।

आज का उपाय: श्री सूक्त का पाठ करें, इससे व्यावसायिक कार्यों की बाधाएं दूर होंगी।

शुभ रंग: नारंगी और बैगनी।

शुभ अंक: 07 और 08।

भाग्य प्रतिशत: 55%।

धनु राशि का 22 जून 2026 का राशिफल

धनु राशि के जातकों के लिए आज का दिन जॉब और बिजनेस के लिहाज से मिलाजुला रहेगा। गुरु और शुक्र कर्क राशि में तथा चन्द्रमा दशम भाव में रहेंगे। जॉब वर्क में सफलता मिलेगी, लेकिन कार्यस्थल पर होने वाले विवादों से बचें। आर्थिक स्थिति को संतुलित रखने की जरूरत है। बिजनेस सामान्य रहेगा। स्वास्थ्य में कफ से जुड़ी परेशानी हो सकती है। लव लाइफ बहुत बेहतर नहीं रहेगी।

आज का उपाय: घर में तुलसी को जल अर्पित करें और भगवान विष्णु की पूजा करें।

शुभ रंग: पीला और लाल।

शुभ अंक: 05 और 07।

भाग्य प्रतिशत: 55%।

मकर राशि का 22 जून 2026 का राशिफल

मकर राशि के जातकों के लिए आज का दिन जॉब और बिजनेस में प्रगति देने वाला रहेगा। गुरु और शुक्र कर्क राशि में तथा चन्द्रमा भाग्य भाव में रहेंगे।करियर में आगे बढ़ने के नए अवसर मिल सकते हैं। आर्थिक स्थिति पहले से बेहतर होगी। स्टूडेंट्स अपने करियर को सही दिशा देने में सफल रहेंगे। हमेशा सत्य के मार्ग पर चलें और अपनी अंतरात्मा की आवाज के विरुद्ध कोई कार्य न करें।

आज का उपाय: श्री गणपति जी को दूर्वा अर्पित करें। तिल और गुड़ का दान करें।

शुभ रंग: नीला और हरा।

शुभ अंक: 05 और 07।

भाग्य प्रतिशत: 65%।

कुंभ राशि का 22 जून 2026 का राशिफल

कुंभ राशि के जातकों के लिए आज का दिन जॉब और बिजनेस में प्रगति देने वाला रहेगा। गुरु और शुक्र कर्क राशि में तथा चन्द्रमा अष्टम भाव में हैं। शनि द्वितीय भाव में रहेंगे। नए बिजनेस प्रोजेक्ट को सही समय पर पूरा करने में सफलता मिलेगी। जॉब में अच्छे परिणाम मिल सकते हैं। अनचाही यात्रा से तनाव हो सकता है। लव लाइफ में आज समय देने से रिश्ते बेहतर होंगे। प्रेम जीवन सुखद रहेगा।

आज का उपाय: भगवान शिव मंदिर जाएं और शिवलिंग पर गन्ने के रस से अभिषेक करें। धार्मिक पुस्तकों का दान करें।

शुभ रंग: हरा और नीला।

शुभ अंक: 04 और 08।

भाग्य प्रतिशत: 75%।

मीन राशि का 22 जून 2026 का राशिफल

मीन राशि के जातकों के लिए आज का दिन जॉब और बिजनेस में सफलता देने वाला रहेगा। राशि स्वामी गुरु और शुक्र पंचम भाव में हैं। चन्द्रमा सप्तम भाव में रहकर बिजनेस डील को सकारात्मक दिशा देंगे। जॉब को लेकर खुश रहेंगे और बिजनेस को सही दिशा देने में सफलता मिलेगी। सहयोगियों का पूरा सहयोग प्राप्त होगा। लव लाइफ बहुत अच्छी रहेगी।

आज का उपाय: हनुमान बाहुक का पाठ करें। मिष्ठान और जल का दान करें।

शुभ रंग: नीला और बैगनी।

भाग्य प्रतिशत: 60%।

डिसक्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष शास्त्र पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। Times Now Navbharat इसकी पुष्टि नहीं करता है।

Sujeet jee Maharaj
सुजीत जी महाराजauthor

सुजीत जी महाराज ज्योतिष और वास्तु विज्ञान एक्सपर्ट हैं जिन्हें 20 वर्षों का ज्योतिष, तंत्र विज्ञान का अनुभव हासिल हैं। 25000 से ऊपर लेख देश के कई बड़े पत्र पत्रिकाओं में प्रकाशित हो चुके हैं और कई बड़े पुरस्कार भी प्राप्त कर चुके हैं जिसमें ,एक अमेरिका के संस्था से भी प्राप्त है। यह गणित के साथ फलित ज्योतिष पर भी पकड़ रखते हैं और ज्योतिष के क्षेत्र में इन्हें कई सम्मान मिल चुके हैं।

और पढ़ें
End of Article