अध्यात्म

Aaj Ka Rashifal : सोच से ज्यादा लाभ कमाएंगे इन 5 राशियों के लोग, नवरात्रि का तीसरा दिन रहेगा शानदार

Aaj Ka Rashifal (आज का राशिफल) 21 March 2026: आज 21 मार्च का दिन शनिवार है। आज का दिन आपके लिए कैसा रहने वाला है। इसके बारे में आप दैनिक राशिफल से जान सकते हैं। आइए जानते हैं कि सभी 12 राशि वालों के लिए आज का दिन कैसा रहेगा?

Image

21 मार्च का राशिफल

Aaj Ka Rashifal (आज का राशिफल) 21 March 2026: आज 21 मार्च 2026 को दिन शनिवार और चैत्र माह के शुक्ल पक्ष की तृतीया तिथि है। इस कारण आज नवरात्रि का तीसरा दिन है और मां चंद्रघंटा का पूजन किया जाएगा। रात 11 बजकर 56 पर चतुर्थी तिथि लग जाएगी। नक्षत्र अश्विनी रहेगा। योग इंद्र शाम 7 बजकर 1 मिनट तक रहेगा। इसके बाद वैधृति योग लग जाएगा। करण तैतिल दोपहर 1 बजकर 14 मिनट तक रहेगा। इसके बाद गर करण लग जाएगा, जो रात 11 बजकर 56 मिनट तक रहेगा।

ग्रहों की स्थिति में चंद्रमा मेष राशि में और मिथुन में गुरु रहेंगे। सिंह में केतु व मीन में सूर्य, शनि और शुक्र विराजमान रहेंगे। इसी प्रकार कुंभ राशि में राहु के साथ बुध और मंगल रहेंगे। गुरु मिथुन राशि में रहेंगे। आज माता दुर्गा और भगवान शिव की उपासना करना बहुत शुभ रहेगा। दुर्गासप्तशती का पाठ करें। बटुक भैरव उपासना का विशेष लाभ मिलेगा।

बटुक भैरव स्तोत्र का 9 बार पाठ करें। माता दुर्गा के 108 नाम का जप करें और सप्तश्लोकी दुर्गा का 9 बार पाठ करना भी लाभदायक रहेगा। मनोकामना पूर्ति के लिए सिद्धिकुंजिकास्तोत्र का पाठ फलदायी रहेगा। सप्तअन्न का दान करें। नवरात्र में माता दुर्गा के नाम का निरंतर जप करना शुभ रहेगा। ब्रह्म मुहूर्त में श्री रामरक्षास्तोत्र का पाठ करना भी बहुत लाभ देगा। आइए जानते हैं सभी 12 राशियों के लिए आज का दिन कैसा रहने वाला है?

मेष राशि का आज का राशिफल

आज बारहवें भाव का सूर्य और आपकी राशि में चन्द्रमा का गोचर व्यवसाय के लिए अच्छे संकेत दे रहा है। बिजनेस पार्टनरशिप में लाभ मिलेगा और कोई नया कॉन्ट्रैक्ट भी मिल सकता है। जॉब करने वालों के लिए पद परिवर्तन या नई जिम्मेदारी मिलने के योग बन रहे हैं, जिससे आगे चलकर फायदा होगा। कार्यक्षेत्र में आपकी एक्टिविटी और डिसीजन लेने की क्षमता लोगों को प्रभावित करेगी। यात्रा के भी योग बन रहे हैं जो करियर के लिए फायदेमंद साबित हो सकती है। लव लाइफ में पार्टनर का पूरा सहयोग मिलेगा और रिश्तों में मजबूती आएगी।

उपाय: दुर्गासप्तशती का पाठ करें।

शुभ रंग: पीला और सफेद

भाग्य प्रतिशत: 65%

वृषभ राशि का आज का राशिफल

आज का दिन बिजनेस और फाइनेंस के मामलों में अच्छा रहेगा। रुका हुआ पैसा वापस मिल सकता है और कोई पुराना निवेश भी फायदा दे सकता है। आप धार्मिक कार्यों और पूजा-पाठ में व्यस्त रह सकते हैं, जिससे मन को शांति मिलेगी। करियर में धीरे-धीरे ग्रोथ देखने को मिलेगी और सीनियर्स का सपोर्ट मिलेगा। जो लोग नया काम शुरू करना चाहते हैं, उनके लिए समय अनुकूल है। लव लाइफ में मधुरता बनी रहेगी और पार्टनर के साथ अच्छा समय बिताने का मौका मिलेगा।

उपाय: सप्तश्लोकी दुर्गा का 9 बार पाठ करें, अपराजिता का पौधा लगाएं।

शुभ रंग: नारंगी और पीला

भाग्य प्रतिशत: 85%

मिथुन राशि का आज का राशिफल

आज करियर और बिजनेस के लिए दिन पॉजिटिव रहेगा। सूर्य के प्रभाव से कार्यक्षेत्र में आपकी मेहनत का अच्छा परिणाम मिलेगा। बिजनेस में नए अवसर मिल सकते हैं और आप किसी नए प्रोजेक्ट पर काम शुरू कर सकते हैं। हालांकि यात्रा से जुड़े फैसले सोच-समझकर लें, जल्दबाजी नुकसान दे सकती है। पिता या किसी वरिष्ठ व्यक्ति का मार्गदर्शन आपके लिए फायदेमंद रहेगा। लव लाइफ में स्थिरता रहेगी, लेकिन भावनाओं में बहने से बचें।

उपाय: दुर्गासप्तशती का पाठ करें।

शुभ रंग: नारंगी और पीला

भाग्य प्रतिशत: 85%

कर्क राशि का आज का राशिफल

आज का दिन धार्मिक कार्यों और फैमिली से जुड़ी जिम्मेदारियों में बीतेगा। करियर में आपको स्थिरता मिलेगी, लेकिन कुछ कामों में देरी हो सकती है, इसलिए धैर्य बनाए रखें। शनि के प्रभाव से सेहत को लेकर थोड़ी परेशानी हो सकती है, खासकर थकान और कमजोरी महसूस हो सकती है। लव लाइफ में गलतफहमी से बचें और पार्टनर के साथ खुलकर बात करें। आर्थिक मामलों में संतुलन बनाए रखना जरूरी होगा।

उपाय: माता दुर्गा की उपासना करें, लाल वस्त्र और मसूर दान करें।

शुभ रंग: लाल और पीला

भाग्य प्रतिशत: 85%

सिंह राशि का आज का राशिफल

आज करियर में प्रगति के संकेत मिल रहे हैं। जॉब में नई पोस्ट या नई जिम्मेदारी मिल सकती है, जिससे आपकी पहचान बढ़ेगी। परिवार में खुशी का माहौल रहेगा और किसी शुभ कार्य की योजना बन सकती है। बिजनेस में नए लोगों से संपर्क बनेगा, जो आगे चलकर लाभ देगा। आज किसी भी यात्रा को टालना सही नहीं रहेगा, क्योंकि इससे आपको फायदा हो सकता है। लव लाइफ में पार्टनर के साथ समय बिताने का मौका मिलेगा।

उपाय: बंगलामुखी मंत्र का जप करें।

शुभ रंग: हरा और आसमानी

भाग्य प्रतिशत: 75%

कन्या राशि का आज का राशिफल

आज का दिन शिक्षा और करियर के लिए काफी अच्छा रहेगा। रुके हुए काम पूरे होंगे और स्टूडेंट्स को पढ़ाई में अच्छे परिणाम मिल सकते हैं। बिजनेस में कोई बड़ा फायदा हो सकता है, जिससे आत्मविश्वास बढ़ेगा। पॉलिटिक्स या पब्लिक डीलिंग से जुड़े लोगों के लिए दिन अनुकूल रहेगा। लव लाइफ में खुशी रहेगी और पार्टनर के साथ रिश्ते मजबूत होंगे।

उपाय: सिद्धिकुंजिकास्तोत्र का पाठ करें।

शुभ रंग: नीला और हरा

भाग्य प्रतिशत: 65%

तुला राशि का आज का राशिफल

आज का दिन थोड़ा उतार-चढ़ाव भरा रह सकता है। परिवार को लेकर चिंता रह सकती है, लेकिन स्थिति धीरे-धीरे बेहतर हो जाएगी। बिजनेस में आर्थिक प्रगति होगी और कोई नया अवसर मिल सकता है। मित्रों का सहयोग मिलेगा, जिससे आपके काम आसान होंगे। आज किसी भी तरह के वाद-विवाद से बचना बेहतर रहेगा। लव लाइफ में संतुलन बनाए रखना जरूरी है।

उपाय: शिव उपासना करें और शमी का पौधा लगाएं।

शुभ रंग: सफेद और बैंगनी

भाग्य प्रतिशत: 75%

वृश्चिक राशि का आज का राशिफल

आज करियर और शिक्षा के क्षेत्र में अच्छा प्रदर्शन करेंगे। जॉब में सफलता मिलेगी और आपकी मेहनत की सराहना होगी। बिजनेस में भी लाभ के संकेत हैं और कोई नई डील फाइनल हो सकती है। परिवार में खुशहाल माहौल रहेगा और अपनों का साथ मिलेगा। दोस्तों का सहयोग आपके लिए फायदेमंद रहेगा। लव लाइफ में थोड़ी भावनात्मक स्थिति रह सकती है, लेकिन रिश्ते मजबूत होंगे।

उपाय: माता दुर्गा के 108 नाम का जप करें।

शुभ रंग: हरा और आसमानी

भाग्य प्रतिशत: 75%

धनु राशि का आज का राशिफल

आज का दिन करियर और शिक्षा के लिए अच्छा रहेगा। आपको कोई अच्छी खबर मिल सकती है, जिससे मन खुश रहेगा। बिजनेस में नए अवसर मिलेंगे और कोई नया अनुबंध भी हो सकता है। लव लाइफ में मधुरता बनी रहेगी, लेकिन मानसिक तनाव से बचना जरूरी है। आर्थिक मामलों में सोच-समझकर निवेश करें।

उपाय: बंगलामुखी माता की उपासना करें।

शुभ रंग: हरा और आसमानी

भाग्य प्रतिशत: 75%

मकर राशि का आज का राशिफल

आज परिवार से जुड़ी खुशखबरी मिल सकती है। शिक्षा में प्रगति होगी और स्टूडेंट्स को अच्छे परिणाम मिलेंगे। बिजनेस में स्थिति पहले से बेहतर रहेगी। हालांकि वाहन चलाते समय सावधानी रखें। जॉब में किसी बड़े निर्णय को लेकर असमंजस की स्थिति रह सकती है, इसलिए सोच-समझकर फैसला लें।

उपाय: श्री विष्णुसहस्रनाम का पाठ करें।

शुभ रंग: नीला और सफेद

भाग्य प्रतिशत: 75%

कुंभ राशि का आज का राशिफल

आज जॉब और बिजनेस में लाभ के योग बन रहे हैं। नए काम की शुरुआत कर सकते हैं और आत्मविश्वास बढ़ेगा। कार्यक्षेत्र में आपकी मेहनत रंग लाएगी। यात्रा के भी योग बन रहे हैं, जो आपके लिए लाभदायक साबित हो सकते हैं। लव लाइफ में पार्टनर के साथ अच्छा समय बिताने का मौका मिलेगा।

उपाय: हनुमान जी की उपासना करें, लाल फल का दान करें।

शुभ रंग: पीला और नीला

भाग्य प्रतिशत: 65%

मीन राशि का आज का राशिफल

आज जॉब और फाइनेंस से जुड़े मामलों में सफलता मिलने के योग हैं। कोई बड़ा प्रोजेक्ट मिल सकता है, जिससे करियर में ग्रोथ होगी। बिजनेस में भी लाभ के संकेत हैं। आप अपने काम में व्यस्त रहेंगे और नई जिम्मेदारियां निभाएंगे। लव लाइफ में मधुरता बनी रहेगी और पार्टनर का सहयोग मिलेगा।

उपाय: दुर्गासप्तशती का पाठ करें।

शुभ रंग: पीला और नारंगी

भाग्य प्रतिशत: 80%

डिसक्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष शास्त्र पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। Times Now Navbharat इसकी पुष्टि नहीं करता है।

Sujeet jee Maharaj
सुजीत जी महाराजauthor

सुजीत जी महाराज ज्योतिष और वास्तु विज्ञान एक्सपर्ट हैं जिन्हें 20 वर्षों का ज्योतिष, तंत्र विज्ञान का अनुभव हासिल हैं। 25000 से ऊपर लेख देश के कई बड़े पत्र पत्रिकाओं में प्रकाशित हो चुके हैं और कई बड़े पुरस्कार भी प्राप्त कर चुके हैं जिसमें ,एक अमेरिका के संस्था से भी प्राप्त है। यह गणित के साथ फलित ज्योतिष पर भी पकड़ रखते हैं और ज्योतिष के क्षेत्र में इन्हें कई सम्मान मिल चुके हैं।

और पढ़ें
End of Article