अध्यात्म

Aaj Ka Rashifal, 20 June 2023: वृषभ राशि वालों को अटके धन की होगी प्राप्ति, जानिए 12 राशियों का आज का राशिफल

  • Authored by: सुजीत जी महाराज
  • Updated Jun 20, 2023, 06:00 AM IST

Aaj Ka Rashifal, Today Horoscope (आज का राशिफल) 20 June 2023: वृषभ जातकों को आज भाग्य का साथ मिलेगा। मिथुन जातक कोई भी निर्णय सोच समझकर लें। नहीं तो नुकसान हो सकता है। जानिए आज का राशिफल यहां।

Image

Aaj Ka Rashifal, 20 June 2023: आज का राशिफल

Aaj Ka Rashifal, Today Horoscope (आज का राशिफल) 20 June 2023: आज के दिन चन्द्रमा मिथुन राशि में है व पूर्वाभाद्रपद नक्षत्र 02 है। शनि कुम्भ, सूर्य मिथुन, गुरु मेष, बुध वृष तथा मंगल-शुक्र कर्क में है। शेष ग्रह स्थितियां पूर्ववत हैं। आज मेष व कर्क राशि के जातक व्यवसाय में सफलता की प्राप्ति करेंगे। आज सिंह व मकर राशि के जातक जॉब में नवीन अवसरों की प्राप्ति करेंगे। आज कुम्भ व मीन राशि के जातक चन्द्र व शनि गोचर के कारण वाहन प्रयोग के प्रति लापरवाही नहीं करेंगे। आइए अब आज का विस्तृत राशिफल जानते हैं...

मेष

आज एकादश शनि व चतुर्थ शुक्र-मङ्गल व्यवसाय में बड़ा लाभ दे सकता है। बिजनेस पार्टनर शिप को लेकर लाभ रहेगा। जल्द ही जॉब में पद परिवर्तन की संभावना है। व्यावसायिक यात्रा के संयोग हैं। पीला व सफेद रंग शुभ है।श्री सूक्त का पाठ करें।

वृष

आज का दिन छात्रों के लिए सफलता का है। जॉब में रुके धन का आगमन हो सकता है। आध्यात्म की तरफ अग्रसर होंगे। लाल व पीला रंग शुभ है। उड़द का दान करें। माता का चरण स्पर्श कर आशीर्वाद लें।

मिथुन

सूर्य व चन्द्रमा इसी राशि में हैं। मङ्गल राजनीतिज्ञों के लिए बहुत शुभ हैं। आज के दिन गुरु व चन्द्रमा व्यवसाय के लिए अनुकूल है। जाँब परिवर्तन सम्बन्धी कोई भी निर्णय सोच समझ कर ही लें। नए व्यवसाय की तरफ बढ़ सकते हैं। नारंगी व पीला रंग शुभ है। तिल व चावल का दान करें।

कर्क

शुक्र-मंगल व्यवसाय के लिए अच्छा है। गुरु नवम तथा चन्द्रमा मन का कारक ग्रह है जो कि आज मिथुन यानी द्वादश में शुभ है। धार्मिक कार्यों में व्यस्त रहेंगे। हरा व नीला रंग शुभ है।हनुमान जी की उपासना करें। आज मङ्गल के द्रव्य लाल वस्त्र व मसूर का दान करें। शिव मंदिर में पीपल का पेड़ लगाएं।

सिंह

इस राशि से एकादश गोचर कर रहा चन्द्रमा बिजनेस के लिए शुभ है। चन्द्रमा व शुक्र व्यवसाय में किसी नवीन पोस्ट से लाभ देंगे। आज किसी भी पारिवारिक यात्रा संबंधी योजना को टालना ठीक नहीं है। हरा व आसमानी रंग शुभ है। उड़द का दान करें।

कन्या

बुध व शुक्र जाँब सम्बंधित रुके कार्यों में लाभ देंगे। शुक्र जीवन साथी के लिए लाभकारी है। शनि भी मकर का होकर मंगलमय है जो पॉलिटिक्स में सफलता देगा। हनुमान जी को लाल पुष्प अर्पित करें। नीला व हरा रंग शुभ है। गाय को पालक खिलाएं।

तुला

शुक्र -मङ्गल कर्क का होकर शुभ फलदायक हैं। जाँब को लेकर थोड़ा तनाव संभव है। श्री सूक्त का पाठ करें। मित्रों का सहयोग मिलेगा। सफेद व बैगनी रंग शुभ है। धन के व्यय पर नियंत्रण रखें। बेल का वृक्ष लगाएं।

वृश्चिक

राशि स्वामी मंगल कर्क में रहकर व्यवसाय में प्रगति देंगे। वृष के बुध बैंकिंग जाँब के लिए मंगलमय है। आज का दिन जाँब के लिए सफलता का है। मीन व कर्क राशि के मित्र आपके लिए आज हेल्पफुल हैं। हरा व आसमानी रंग शुभ है। उड़द का दान करें।

धनु

ज चन्द्रमा संतम व गुरु इसी राशि से पंचम गोचररत है। संतान को लेकर सुखद समाचार की प्राप्ति होगी। जाँब में नवीन अनुबंध से उन्नति के संकेत हैं। हरा व आसमानी रंग शुभ है। सूर्य मिथुन व मङ्गल कर्क के होकर शुभ फल दायक हैं।

मकर

शनि द्वितीय व गुरु चतुर्थ गोचर करेंगे। वाणी प्रयोग के प्रति सावधान रहें। शिक्षा में प्रोग्रेस है। पॉलिटिक्स में सफलता मिलेगी। परिवार में किसी निर्णय को लेकर असमंजस में रहेंगे। नीला व सफेद रंग शुुभ है।

कुंभ

र्य पंचम व शनि इसी राशि में है। चन्द्रमा पंचम तथा गुरु मेष में है। जाँब को लेकर लाभ रहेगा। व्यवसाय में नवीन कार्य आरंभ होंगे। गुरु व चन्द्रमा शुभ फल देंगे। आत्मबल में वृद्धि होगी। आसमानी व हरा रंग शुुभ है। सप्त अन्न का दान करना श्रेयष्कर है।

मीन

चन्द्रमा चतुथ व गुरु इसी राशि से द्वितीय छात्रों के लिए शुभ हैं। व्यवसाय में उन्नति होगी। शुक्र व बुध फाइनेंसियल जाँब में लाभ के संकेत दे रहे हैं।संतान की शिक्षा को लेकर कोई बड़ा कार्य संभावित है। ऑफिस वर्क में व्यस्त रहेंगे। नारंगी व लाल रंग शुभ है। गेंहू का दान करें।

सुजीत जी महाराज
सुजीत जी महाराजauthor

सुजीत जी महाराज ज्योतिष और वास्तु विज्ञान एक्सपर्ट हैं जिन्हें 20 वर्षों का ज्योतिष, तंत्र विज्ञान का अनुभव हासिल हैं। 25000 से ऊपर लेख देश के कई बड़े पत्र पत्रिकाओं में प्रकाशित हो चुके हैं और कई बड़े पुरस्कार भी प्राप्त कर चुके हैं जिसमें ,एक अमेरिका के संस्था से भी प्राप्त है। यह गणित के साथ फलित ज्योतिष पर भी पकड़ रखते हैं और ज्योतिष के क्षेत्र में इन्हें कई सम्मान मिल चुके हैं।

और पढ़ें
End of Article