अध्यात्म

Aaj Ka Rashifal : आज किस्मत देगी इन 5 राशियों भरपूर साथ, बनेगा हर एक काम, पढ़ें सोमवार का राशिफल

Aaj Ka Rashifal (आज का राशिफल) 2 March 2026: आज 2 मार्च दिन सोमवार है। आज की शाम को फाल्गुन माह की पूर्णिमा तिथि लग जाएगी। इस कारण कई जगहों पर आज होलिका दहन भी होगा। आज का दिन आपके लिए कैसा रहने वाला है, आइए आज के राशिफल से जानते हैं।

Image

2 मार्च 2026 का राशिफल

Aaj Ka Rashifal (आज का राशिफल) 2 March 2026: 2 मार्च दिन सोमवार को फाल्गुन माह की चतुर्दशी तिथि शाम 5 बजकर 55 मिनट तक रहेगी। इसके बाद पूर्णिमा लग जाएगी। नक्षत्र अश्लेशा सुबह 7 बजकर 51 मिनट तक रहेगा। इसके बाद मघा नक्षत्र लग जाएगा। योग अतिगण्ड दोपहर 12 बजकर 19 मिनट तक रहेगा। इसके बाद ही सुकर्मा योग लग जाएगा। करण वणिज शाम 5 बजकर 55 मिनट तक रहेगा। इसके बाद विष्टि करण लग जाएगा।

ग्रहों की स्थिति की बात करें तो चंद्रमा सुबह 7 बजकर 51 मिनट तक कर्क राशि में रहेंगे। इसके बाद वे सिंह राशि में प्रवेश कर जाएंगे। सूर्य और मंगल, बुध, के साथ राहु कुंभ राशि में रहेंगे। सिंह में केतु और मीन में शनि व शुक्र रहेंगे। मिथुन में गुरु रहेंगे।आज होलिका दहन की रात्रि है। यह रात्रि तांत्रिक साधना, मंत्र सिद्धि और विशेष उपासना के लिए अत्यंत प्रभावशाली मानी जाती है। यदि कोई साधक किसी एक मंत्र का नियमपूर्वक निश्चित संख्या में जप करे तो उसे सिद्ध किया जा सकता है।

रोग से पीड़ित व्यक्ति महामृत्युंजय मंत्र अथवा 'ॐ हौं जूं सः ॐ' इस लघु मृत्युंजय मंत्र का जप कर पूरे वर्ष के लिए सुरक्षा का संकल्प ले सकते हैं। दुर्गा सप्तशती में वर्णित सप्तश्लोकी दुर्गा का 9, 18 या 108 बार पाठ अत्यंत फलदायी रहेगा। आज रात्रि सिद्धिकुंजिका स्तोत्र को सिद्ध करने का भी अनुपम अवसर है। माता भगवती अपने भक्तों का पालन संतान की भांति करती हैं और संकटों का नाश करती हैं।

श्रद्धा, विश्वास और भगवान के प्रति पूर्ण शरणागति रखें। श्रीमद्भगवद्गीता के 18वें अध्याय के 66वें श्लोक में भगवान श्रीकृष्ण ने शरणागति को सर्वोच्च मार्ग बताया है। जब पूर्ण समर्पण हो जाता है, तब ग्रह जनित उपायों की आवश्यकता भी कम रह जाती है। आइए जानते हैं कि सभी 12 राशि वालों के लिए आज का दिन कैसा रहने वाला है?

मेष राशि का आज का राशिफल

चंद्रमा आपके पंचम भाव में स्थित हैं। शिक्षा, संतान और रचनात्मक कार्यों में सफलता के संकेत हैं। बिजनेस में परिवर्तन को लेकर नया विचार आ सकता है, जो भविष्य में लाभ देगा। राजनीति से जुड़े लोग अपनी स्थिति को लेकर सजग रहें। स्टूडेंट्स पढ़ाई में प्रगति से संतुष्ट रहेंगे। युवा वर्ग लव लाइफ में प्रसन्न रहेगा और शाम को कहीं घूमने जाने की योजना बना सकता है। स्वास्थ्य अच्छा रहेगा और आत्मविश्वास बढ़ेगा।

उपाय: भगवान विष्णु की उपासना करें तथा सात अन्न का दान करें।

शुभ रंग: पीला व नारंगी

भाग्य प्रतिशत: 65%

वृषभ राशि का आज का राशिफल

एजुकेशन, रियल एस्टेट, गारमेंट्स और मीडिया से जुड़े लोगों के लिए दिन लाभकारी है। व्यवसाय में नई डील की संभावना है और इस संबंध में यात्रा भी हो सकती है। नौकरी में किसी सहकर्मी से विवाद की स्थिति बन सकती है, इसलिए वाणी पर संयम रखें। पारिवारिक कार्यों को पूरा करने में व्यस्त रहेंगे। मानसिक शांति के लिए सकारात्मक सोच बनाए रखें।

उपाय: सुंदरकांड का पाठ करें और कंबल का दान करें।

शुभ रंग: नीला व हरा

भाग्य प्रतिशत: 70%

मिथुन राशि का आज का राशिफल

बुध आपको प्रबंधन क्षमता देता है और आज बैंकिंग, आईटी व मैनेजमेंट क्षेत्र में नए अवसर मिल सकते हैं। इस समय को व्यर्थ न जाने दें। व्यवसाय में कार्यों की अधिकता रहेगी, जिससे थोड़ी चिंता हो सकती है, लेकिन परिणाम सकारात्मक रहेंगे। लव लाइफ अच्छी रहेगी और पार्टनर के साथ यात्रा की योजना बन सकती है। आर्थिक स्थिति सामान्य से बेहतर रहेगी।

उपाय: मसूर दाल का दान करें।

शुभ रंग: हरा व आसमानी

भाग्य प्रतिशत: 65%

कर्क राशि का आज का राशिफल

नौकरी को लेकर स्थिति थोड़ी अस्थिर रह सकती है। स्टूडेंट्स का परफॉर्मेंस अच्छा है, लेकिन अभी बड़े परिवर्तन के योग कम हैं। राजनीति से जुड़े लोगों को सफलता मिलेगी। मानसिक संतुलन बनाए रखें। लव लाइफ में नया मोड़ आ सकता है। वाहन चलाते समय सावधानी रखें। स्वास्थ्य को लेकर थोड़ी चिंता रह सकती है।

उपाय: गाय को केला खिलाएं।

शुभ रंग: पीला व नारंगी

भाग्य प्रतिशत: 75%

सिंह राशि का आज का राशिफल

चंद्रमा आपकी ही राशि में हैं, जिससे आत्मविश्वास बढ़ेगा। नौकरी में व्यस्तता अधिक रहेगी, लेकिन उच्च अधिकारियों का सहयोग मिलेगा। बिजनेस में सही दिशा में कार्य करें। स्टूडेंट्स अपनी ऊर्जा का सही उपयोग करेंगे। लव लाइफ को मधुर बनाने के लिए समय निकालें और तनाव दूर करें। स्वास्थ्य सामान्य रहेगा।

उपाय: सूर्योपासना करें।

शुभ रंग: लाल व पीला

भाग्य प्रतिशत: 65%

कन्या राशि का आज का राशिफल

व्यवसाय की स्थिति पहले से बेहतर होगी। नौकरी में एकाग्रता बढ़ाने की आवश्यकता है। कई दिनों से लंबित कार्य आज पूरे करने का प्रयास करें। आपकी वाणी और व्यवहार लोगों को प्रभावित करेगा, यही आपकी सफलता का कारण बनेगा। रुका हुआ धन मिलने के संकेत हैं। स्वास्थ्य सामान्य रहेगा।

उपाय: उड़द और गुड़ का दान करें।

शुभ रंग: सफेद व बैंगनी

भाग्य प्रतिशत: 60%

तुला राशि का आज का राशिफल

बुध और शुक्र आपके लिए प्रगति के मार्ग खोल रहे हैं। स्टूडेंट्स को सफलता मिलेगी। लव लाइफ आकर्षक और सुखद रहेगी। आज घूमने-फिरने का अवसर मिल सकता है। वाहन चलाते समय लापरवाही न करें। परोपकार के कार्यों से मानसिक संतोष मिलेगा।

उपाय: मसूर दाल का दान करें।

शुभ रंग: नीला व सफेद

भाग्य प्रतिशत: 75%

वृश्चिक राशि का आज का राशिफल

धन का व्यय बढ़ सकता है, लेकिन मंगल और गुरु नौकरी में उन्नति देंगे। स्टूडेंट्स की करियर से जुड़ी चिंताएं दूर होंगी। मित्रों का सहयोग मिलेगा। स्वास्थ्य के प्रति सावधानी रखें। परिवार का साथ मिलेगा।

उपाय: गाय को केला खिलाएं।

शुभ रंग: सफेद व नारंगी

भाग्य प्रतिशत: 80%

धनु राशि का आज का राशिफल

मित्रों के आगमन से प्रसन्नता मिलेगी। चंद्रमा और शुक्र धन आगमन की आशा बढ़ाएंगे। मेहनत का पूरा फल अभी न मिल पाए, फिर भी धैर्य रखें। लव लाइफ में सुखद समय रहेगा। पार्टनर के साथ समय बिताएं और सत्यनिष्ठ रहें।

उपाय: तिल का दान करें।

शुभ रंग: लाल व सफेद

भाग्य प्रतिशत: 75%

मकर राशि का आज का राशिफल

बैंकिंग और आईटी क्षेत्र में प्रगति के संकेत हैं। व्यवसाय में सफलता मिलेगी। स्टूडेंट्स सकारात्मक सोच रखें। धार्मिक यात्रा संभव है। लव लाइफ में भावुकता अधिक न रखें। स्वास्थ्य अच्छा रहेगा।

उपाय: श्री सूक्त का पाठ करें और धार्मिक पुस्तकों का दान करें।

शुभ रंग: आसमानी व हरा

भाग्य प्रतिशत: 60%

कुम्भ राशि का आज का राशिफल

व्यवसाय में अनिश्चितता से थोड़ा परेशान हो सकते हैं। सही समय पर सही निर्णय लें। रुका हुआ धन मिलने से राहत मिलेगी। मित्रों का सहयोग मिलेगा। लव लाइफ में नकारात्मक सोच से बचें। स्वास्थ्य बेहतर रहेगा।

उपाय: श्री विष्णुसहस्रनाम का पाठ करें और अनार का दान करें।

शुभ रंग: नीला व बैंगनी

भाग्य प्रतिशत: 80%

मीन राशि का आज का राशिफल

गुरु तृतीय भाव में हैं, जिससे परिश्रम बढ़ेगा। परिवार में किसी निर्णय को लेकर हल्का तनाव हो सकता है। बिजनेस में कार्यशैली सुधारने की जरूरत है। लव लाइफ में मधुर वाणी से संबंध मजबूत होंगे। टाइम मैनेजमेंट से सफलता मिलेगी। लीवर संबंधी समस्या वाले लोग सावधानी रखें।

उपाय: भगवान विष्णु की पूजा करें और तिल का दान करें।

शुभ रंग: लाल व सफेद

भाग्य प्रतिशत: 60%

डिसक्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष शास्त्र पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। Times Now Navbharat इसकी पुष्टि नहीं करता है।

Sujeet jee Maharaj
सुजीत जी महाराजauthor

सुजीत जी महाराज ज्योतिष और वास्तु विज्ञान एक्सपर्ट हैं जिन्हें 20 वर्षों का ज्योतिष, तंत्र विज्ञान का अनुभव हासिल हैं। 25000 से ऊपर लेख देश के कई बड़े पत्र पत्रिकाओं में प्रकाशित हो चुके हैं और कई बड़े पुरस्कार भी प्राप्त कर चुके हैं जिसमें ,एक अमेरिका के संस्था से भी प्राप्त है। यह गणित के साथ फलित ज्योतिष पर भी पकड़ रखते हैं और ज्योतिष के क्षेत्र में इन्हें कई सम्मान मिल चुके हैं।

और पढ़ें
End of Article