अध्यात्म

आज का राशिफल, 19 March 2026: नवरात्रि के पहले दिन कैसा रहेगा सभी 12 राशियों का हाल, देखें मीन से मकर राशि तक का दैनिक राशिफल

Aaj Ka Rashifal (आज का राशिफल ) 19 March 2026 (गुरूवार) धनु, मीन से लेकर मेष राशी वालों का कैसा रहेगा आज का दिन: आज नवरात्रि का पहला दिन है। आज का दिन सभी 12 राशियों के लिए कैसा रहने वाला है, ये आप यहां से जान सकते हैं। यहां सभी राशियों के राशिफल के साथ आज के उपाय की भी चर्चा है।

Image

19 march 2026 aaj ka rashifal (pc: canva)

Aaj Ka Rashifal (आज का राशिफल ) 19 March 2026 (गुरूवार) धनु, मीन से लेकर मेष राशी वालों का कैसा रहेगा आज का दिन: सूर्य, चन्द्रमा, शुक्र व शनि मीन, मङ्गल, बुध, राहु कुंभ तथा गुरु मीन में गोचर कर रहे हैं। आज से नव संवत्सर 2083आरम्भ है। नवरात्र की प्रतिपदा तिथि है। दुर्गासप्तशती का पाठ करें। सप्तश्लोकी दुर्गा का 09 बार पाठ करें। भक्ति, दान, चिंतन, मनन, आत्मावलोकन व माता शक्ति के भक्ति की प्राप्ति के ऐसे अद्भुत सुअवसर का लाभ उठाएं।दैहिक,दैविक व भौतिक संतापों के नाश के लिए दुर्गासप्तशती का पाठ आरम्भ करें। पूर्ण मनोयोग से मन को धर्म- कर्म के प्रति समर्पित करें।माता दुर्गा जी के मंदिर जाएं । माता को प्रसाद व लौंग अर्पित करें। घर मे माता-पिता का सम्मान करें व उनका चरण स्पर्श कर आशीर्वाद लें।

19 मार्च 2026 का राशिफ़ल -

1मेष- चन्द्रमा ,सूर्य,शुक्र व शनि एकसाथ बारहवें भाव में हैं।व्यय भाव का गोचर मजबूत है।कॅरियर को लेकर बहुत ज्यादा सोचने की बात नहीं है।प्रोमोशन में सफल रहेंगे।आर्थिक स्थिति बेहतर रहेगी। जाँब में दायित्व परिवर्तन संभावित है।लव लाइफ अच्छी रहेगी। नेत्र रोग से परेशानी रह सकती है।आज का उपाय --माता दुर्गा जी की उपासना व सप्तश्लोकी दुर्गा का 09 पाठ करना आपके लिए हितकर रहेगा।। शुभ रंग --पीला व लाल।भाग्य प्रतिशत-85%

2वृष- बिजनेस से सम्बद्ध लोग लाभ में रहेंगे। चन्द्रमा एकादश भाव में गोचर कर रहे हैं। छात्र मेहनत करें।समय प्रबंधन का उपयोग करें।कॅरियर में बहुत जल्द विदेश यात्रा की सम्भावना है।लव लाइफ में खूबसूरत गिफ्ट आपके मन को रोमांचित कर देगी ।जाँब में आपके बाँस से आपका विवाद हो सकता है।प्रेम जीवन में इमोशन पर संयम रखें। शुक्र गोचर हेल्प रहेंगे। हेल्थ बेहतर रहेगा।आज का उपाय -सिद्धिकुंजिकास्तोत्र का पाठ करें व अन्न का दान करें।शुभ रंग --हरा व सफेद।भाग्य प्रतिशत-65%

3 मिथुन- चन्द्रमा व शनि दशम हैं।राशि स्वामी बुध व शुक्र आर्थिक प्रगति देंगे।आज का दिन टीचिंग, बैंकिंग, टीचिंग व मीडिया जाँब में कई नवीन अवसरों को प्रदान करने वाला है।जीवन में क्रोध को स्थान मत दें।यदि आप कुछ नया व्यावसायिक अनुबंध करना चाहते हैं तो आज का दिन अच्छा रहेगा। प्रेम जीवन को विवाह में परिवर्तन को लेकर प्रयासरत रहेंगे।आज आपकी लव लाइफ अच्छी रहेगी । लव पार्टनर संग कहीं यात्रा की प्लानिंग करें। आज का उपाय --माता दुर्गा व भगवान शंकर जी की उपासना करें।शुभ रंग -सफेद व नीला।भाग्य प्रतिशत-75%

4कर्क- राशि स्वामी चन्द्रमा ,सूर्य व शनि भाग्य भाव में शुभ फल देंगे।जाँब को लेकर अपने बाँस से कोई विवाद मत करें, जाँब में स्थिति अब पहले से बहुत बेहतर रहेगी। धन का रियल स्टेट में निवेश भविष्य में बेहतर परिणाम देगा।राहु व्यय दे सकता है। है।लव लाइफ अच्छी रहेगी।आज का उपाय -दुर्गासप्तशती का पाठ करें। पीले फलों का दान फलदायी है। शुभ रंग --पीला व नारंगी ।भाग्य प्रतिशत-65%

5सिंह -राशि स्वामी सूर्य व शनि अष्टम गोचर में हैं। मीडिया,आईटी व बैंकिंग जाँब के जातक इस बात को लेकर चिंतन में रहेंगे कि परिवर्तन करें या न करें।किसी प्रिय उच्चाधिकारी मित्र की सहायता मिलेगी।व्यावसायिक सफलता के लिए प्रयास करें।लव लाइफ में तनाव संभावित है।लव पार्टनर से असत्य मत बोलें।आज का उपाय -माता दुर्गा जी की उपासना करें। शुभ रंग --नारंगी व लाल। भाग्य प्रतिशत-85%

6कन्या- चन्द्रमा व सूर्य सप्तम रहकर जाँब व बिजनेस में सफल करेंगे। जाँब में प्रोमोशन को लेकर और परिश्रम करना होगा।व्यवसाय में सफलता है। बुध आपकी मृदुभाषिता के व्यवहार को लेकर आपको सफल करेगी। कोई रुका कार्य पूर्ण हो जाएगा।लव लाइफ बेहतर रहेगी।स्वास्थ्य भी शानदार रहेगा।आज का उपाय --- भगवान शंकर व माता दुर्गा जी की उपासना करें तथा तिल व अन्न दान करें। शुभ रंग -नीला व हरा।भाग्य प्रतिशत-70%

7तुला-- खष्ठम चन्द्रमा व सूर्य जाँब व कॅरियर में प्रगति के मार्ग प्रशस्त करेंगे।गुरु नवम यानी भाग्य भाव में हैं। अपने उद्देश्य व मनोबल को सुदृढ़ रखें।लव लाइफ बेहतर रहेगी।आज परिवार सहित कहीं धार्मिक यात्रा पर जाएंगे।यह रोमांटिक यात्रा आपके मन को रोमांच व तनाव से मुक्त रखेगी।स्वास्थ्य बहुत बेहतर नहीं रहेगा। आज का उपाय --सप्तश्लोकीदुर्गा का 09 पाठ करें।गाय को पालक व गुड़ खिलाएं।शुभ रंग --हरा व सफेद।भाग्य प्रतिशत-70%

8वृश्चिक- मंगल व शुक्र व्यवसाय में कई दिनों से रुके धन का आगमन करवा सकते हैं।धार्मिक यात्रा से मन आनंदित व ऊर्जा से भरा रहेगा।कॅरियर को लेकर उच्चाधिकारियों का सहयोग लाभप्रद रहेगा। स्वास्थ्य बेहतर नहीं रहेगा।नेत्र विकार संभावित है।लव लाइफ बेहतर रहेगी।आज का उपाय --माता दुर्गा जी की उपासना करें।गाय को पालक व फल खिलाएं। शुभ रंग --नारंगी व पीला।भाग्य प्रतिशत-70%

9 धनु--बिजनेस में सफलता है। चन्द्रमा व सूर्य चतुर्थ गोचर में हैं।परिवार संग सुखद यात्रा का समय है।जाँब में प्रोमोशन को लेकर थोड़ा परेशान रहेंगे।आप जितना परिश्रम कर रहे हैं उसका प्रतिफल नहीं मिल रहा है। लव लाइफ को लेकर खुश रहेंगे।लव पार्टनर के लिए भी समय निकालें। हेल्थ में बीपी के प्राब्लम को लेकर डिस्टर्ब सकते हैं। आज का उपाय --प्रदोष काल में शिव मंदिर में दीपक जलाएं।माता दुर्गा जी की उपासना करें।शुभ रंग --पीला व लाल।भाग्य प्रतिशत-75%

10मकर- सूर्य व चन्द्रमा एकसाथ इसी राशि से तृतीय गोचर में हैं।जाँब को लेकर खुश रहेंगे।छात्र सफल रहेंगे।गुरु व शुक्र बिजनेस को सही दिशा दे सकते हैं। विदेश यात्रा की प्लानिंग होगी।लव लाइफ में ज्यादा इमोशन से बचें।स्वास्थ्य सुख तनाव पूर्ण रहेगा। आज का उपाय --दान -पुण्य करें। फलों का दान पुण्यदायी है। शुभ रंग --लाल व नारंगी।भाग्य प्रतिशत-85%

11 कुम्भ--शनि व चन्द्रमा द्वितीय तथा गुरु खष्ठम है।जाँब परिवर्तन संभव है।परिवार में कुछ कार्य को लेकर तनाव व अनिर्णय की स्थिति से परेशान रह सकते हैं। सही समय पर उचित निर्णय लेना सीखें।निगेटिव सोच प्रॉब्लम दे सकते हैं। सायंकाल लव लाइफ में रोमांटिक यात्रा से मन प्रफुल्लित रहेगा।लव लाइफ को और बेहतर रह सकते हैं।आज का उपाय --माता दुर्गा जी की उपासना करें।शुभ रंग-सफेद व लाल।भाग्य प्रतिशत-85%

12 मीन- शनि इसी राशि में व चन्द्रमा भी सूर्य के साथ इसी राशि में हैं।व्यवसाय में लाभ है।न्यू बिजनेस डील को सही दिशा देंगे ।लव लाइफ बहुत ही सुंदर रहेगी। यात्रा को लेकर खुश रहेंगे।धार्मिक सतसंग का सानन्द लेंगे।आज का उपाय -माता दुर्गा जी की उपासना करें।शुभ रंग -लाल व पीला।भाग्य प्रतिशत-80%

सुजीत जी महाराज

Sujeet jee Maharaj
सुजीत जी महाराजauthor

सुजीत जी महाराज ज्योतिष और वास्तु विज्ञान एक्सपर्ट हैं जिन्हें 20 वर्षों का ज्योतिष, तंत्र विज्ञान का अनुभव हासिल हैं। 25000 से ऊपर लेख देश के कई बड़े पत्र पत्रिकाओं में प्रकाशित हो चुके हैं और कई बड़े पुरस्कार भी प्राप्त कर चुके हैं जिसमें ,एक अमेरिका के संस्था से भी प्राप्त है। यह गणित के साथ फलित ज्योतिष पर भी पकड़ रखते हैं और ज्योतिष के क्षेत्र में इन्हें कई सम्मान मिल चुके हैं।

और पढ़ें
End of Article