अध्यात्म

Aaj Ka Rashifal 17 November 2025: सोमवार का दिन वृष राशि के लिए रहेगा खास, पढ़ें सभी 12 राशियों का दैनिक राशिफल यहां

Aaj Ka Rashifal 17 November 2025: (आज का राशिफल 17 नवंबर 2025): आज 17 नवंबर यानी सोमवार का दिन कुछ राशियों के लिए बेहद शानदार रहने वाला है, वहीं कुछ राशियों के लिए ये दिन सतर्क रहने वाला है। यहां से आप 12 राशियों का दैनिक राशिफल पढ़ सकते हैं।

आज का राशिफल 17 नवंबर 2025 (pic credit: Canva)

Aaj Ka Rashifal 17 November 2025: (आज का राशिफल 17 नवंबर 2025): आज चन्द्रमा कन्या राशि में गोचर कर रहा है।सूर्य वृश्चिक और गुरु पहले से ही कर्क राशि में है। शनि मीन में हैं। ऐसी स्थिति में प्रत्येक राशियां आज कुछ ज्यादा ही प्रभावित होंगी। छात्रों को अधिक मेहनत करनी होगी। मेष व वृष के लिए सफलतम दिन रहेगा। वृष व मकर के जातक भी आज नवीन अवसरों की प्राप्ति करेंगे वहीं कर्क तथा मकर पर राहु व केतु का प्रभाव स्वास्थ्य में कुछ परेशानी उत्पन्न कर सकता है। आइए जानते हैं सभी राशियों का राशिफल-

मेष- आपका आज का दिन बहुत सफल रहेगा। कई दिनों से चली आ रही समस्याओं का समाधान हो सकता है। इंजीनियरिंग और मेडिकल के छात्र सफलता की प्राप्ति करेंगे। राजनीतिज्ञ सफलता से खुश रहेंगे। धन के आगमन की संभावना रहेगी। आई टी और बैंकिंग फील्ड में जॉब करने वालों को सफलता मिलेगी। रियल स्टेट से सम्बद्ध लोग सफल रहेंगे। किसी नए व्यवसाय के बारे में योजना बना सकते हैं। दाम्पत्य जीवन सुखी रहेगा। लव लाइफ खुशहाल रहेगी। लाल रंग शुभ है। नेत्र विकार से कष्ट संभव है। आज का उपाय - बहते जल में नारियल प्रवाहित करें। भाग्य प्रतिशत- 65%

वृष- आज आपके कार्य की सराहना होगी। धन के आगमन की व्यवस्था बनेगी। मीडिया तथा आई टी में सर्विस करने वाले उन्नति करेंगे। बी टेक तथा ला के छात्र अपने कैरियर में सफलता से प्रसन्न रहेंगे। मर्केटिंग और फ़िल्म फील्ड के जातक भी आशातीत सफलता की प्राप्ति करेंगे। जीवन साथी से प्रसन्न रहेंगे। लव लाइफ शानदार रहेगी। उदर विकार से कष्ट संभव रहेगा। हरा रंग शुभ है। आज का उपाय - गो माता को केला खिलाएं। माता काली जी के मंदिर में कपूर जलाएं। भाग्य प्रतिशत- 75%

मिथुन- प्रशासनिक सेवा से सम्बद्ध जातकों को सफलता की प्राप्ति होगी।किसी को दिए गए धन के वापसी की संभावना रहेगी। सरकारी सेवा से जुड़े लोग लाभान्वित होंगे। कई दिनों से लंबित कार्य पूर्ण होगा। लव लाइफ सफल रहेगी।दाम्पत्य जीवन में तनाव रहेगा। नीला रंग समृद्धि कारक है। श्री हनुमान चालीसा का पाठ करें। भाग्य प्रतिशत- 75%

कर्क- आफिस के कार्यों में व्यस्त रहेंगे। आपका मन आध्यात्मिक रहेगा। धार्मिक कार्यों में रुचि रहेगी। फ़िल्म और आई टी से सम्बद्ध जातक सफलता की प्राप्ति करेंगे। छात्रों के लिए आज का दिन भाग्यवृद्धि कारक है। संतान की सफलता से खुशी मिलेगी। दाम्पत्य जीवन में जीवन में थोड़ा तनाव संभव है। श्री कृष्ण मन्दिर में पीला पुष्प व बांसुरी चढ़ाएं। स्वास्थ्य से कष्ट मिलेगा।पीला रंग शुभ है। भाग्य वृद्धि के लिए उड़द का दान करें।भाग्य प्रतिशत- 65%

सिंह- व्यवसाय में सफलता की प्राप्ति होगी। जॉब में आपके कार्यों से आपके अधिकारी प्रसन्न रहेंगे। इंजीनियरिंग और एम बी ए के छात्रों को नवीन अवसरों की प्राप्ति होगी। किसी रिश्तेदार के आगमन से खुश रहेंगे। लव लाइफ सफल रहेगी। बी पी और मधुमेह से सावधानी बरतें। बहते जल में गुड़ प्रवाहित करें। आज का शुभ रंग है नारंगी। वैवाहिक जीवन खुशहाल रहेगा। आज का उपाय - गाय को पालक खिलाएं। माता को प्रणाम कर आशीर्वाद प्राप्त करें। भाग्य प्रतिशत- 65%

कन्या- जॉब में उन्नति होगी। परिवार के कार्यों में रुचि से मन प्रसन्न रहेगा। आई टी और बैंकिंग फील्ड के जातक अपने काम में उन्नति करेंगे। फ़िल्म फील्ड के जातकों के प्रगति के मार्ग में आने वाली बाधाएं खत्म होंगी। धन के आगमन के रास्ते बनेंगे। जीवन साथी के साथ कोई यात्रा की संभावना रहेगी। आपकी लव लाइफ अच्छी रहेगी। आज धन के व्यय को लेकर थोड़ा चिंतित रहेंगे। आज का उपाय - बी पी से परेशानी हो सकती है। हरा रंग शुभ है। भाग्य प्रतिशत- 70%

तुला- जॉब में कई दिनों से चली आ रही समस्याएं हल होंगी। कोई रुका सरकारी कार्य पूर्ण हो सकता है। आई टी और बैंकिंग में कार्य करने वाले जातक आज अपने कार्य से खुश रहेंगे। धन का आगमन होगा। राजनीति में अपनी प्रगति से खुश रहेंगे। जीवन साथी संग खूबसूरत यात्रा हो सकती है। स्वास्थ्य सुख में बढ़ते शुगर से परेशानी हो सकती है। नीला रंग शुभ है। आज का उपाय -श्री विष्णु जी का ध्यान करते रहें। किसी गरीब अंधे व्यक्ति को भोजन कराएं। भाग्य प्रतिशत- 65%

वृश्चिक- आई टी और मनोरंजन फील्ड के लोग अपने कैरियर को आज नया मोड़ देंगे। आज सामाजिक कार्यों में रुचि लेंगे। धन का व्यय कुछ ज्यादा हो सकता है। लव लाइफ अच्छी रहेगी । दाम्पत्य जीवन में जीवन साथी को समय दें। संतान को लेकर प्रसन्न रहेंगे। स्वास्थ्य सुख में थोड़ी समस्या रहेगी। श्वांस के रोगियों को दिक्कत आ सकती है।नारंगी रंग शुभ है।आज का उपाय - गेहूं का दान करें। श्री हनुमान जी का ध्यान करते रहें। भाग्य प्रतिशत- 75%

धनु- छात्रों को शिक्षा तथा प्रतियोगिता में संघर्ष के बाद सफलता की प्राप्ति होगी।आपके उच्चाधिकारी प्रसन्न रहेंगे। आई टी, मार्केटिंग और मीडिया फील्ड के जातकों के लिए आज का दिन शुभ है। व्यवसाय में प्रगति होगी। लव लाइफ अच्छा रहनी चाहिए। दाम्पत्य जीवन सुखी रहेगा। पीला रंग शुभ है। स्वास्थ्य से कष्ट संभव है। आज का उपाय-तिल का दान करें। श्री रामरक्षास्तोत्र का पाठ करें। भाग्य प्रतिशत- 70%

मकर- छात्रों की मेहनत करना होगा। कर्म के प्रति लगन आज सफलता को नया आयाम दिलवा सकती है। जॉब में रुके कार्य पूरा करेंगे।मार्केटिंग, फ़िल्म और आई टी फील्ड के जातक अपने टारगेट को प्राप्त करेंगे। राजनीति में सफल रहेंगे। लव पार्टनर को शिकायत का अवसर मत दें। हरा और नीला रंग शुभ है। हेल्थ अच्छी नहीं रहेगी। आज के उपाय - श्री हनुमान जी के मन्दिर में कपूर जलाएं। गरीबों में कम्बल का दान करें। भाग्य प्रतिशत- 60%

कुंभ- संघर्ष के बाद सफलता मिलेगी। धन का व्यय आज कुछ ज्यादा होगा। आई टी और बैंकिंग फील्ड के लोगों के जाब चेंज के अवसर बन सकते हैं। सेल्स तथा मार्केटिंग से सम्बद्ध लोग अपने टारगेट को प्राप्त करेंगे। प्रशासनिक सेवा से जुड़े लोग आज परेशान रह सकते हैं। दाम्पत्य जीवन में किसी बात को लेकर तनाव हो सकता है।लव लाइफ सुखी रहेगी। नीला शुभ रंग है । स्वास्थ्य सुख अच्छा नहीं रहना चाहिए। आज के उपाय - गरीबों में अन्न और काले वस्त्र का दान करें। माता दुर्गा मन्दिर में कर्पूर जलाएं और लौंग चढ़ाएं। भाग्य प्रतिशत- 60%

लेटेस्ट न्यूज

सुजीत जी महाराज
सुजीत जी महाराज Author

सुजीत जी महाराज ज्योतिष और वास्तु विज्ञान एक्सपर्ट हैं जिन्हें 20 वर्षों का ज्योतिष, तंत्र विज्ञान का अनुभव हासिल हैं। 25000 से ऊपर लेख देश के कई बड़... और देखें

End of Article