अध्यात्म

Aaj Ka Rashifal : भारी कमाई को तैयार रहें इन 5 राशियों के लोग, आज 17 जून को हो सकता है महालाभ

Aaj Ka Rashifal (आज का राशिफल) 17 June 2026 : आज का दिन बुधवार सभी 12 राशि वालों के लिए कैसा रहने वाला है। इसकी जानकारी आप राशिफल के माध्यम से कर सकते हैं।

Image

17 जून का राशिफल

Aaj Ka Rashifal (आज का राशिफल) 17 June 2026 : आज चन्द्रमा सुबह 08:13 बजे के बाद कर्क राशि में गोचर करेंगे। शनि मीन, मंगल मेष, सूर्य व बुध मिथुन, गुरु व शुक्र कर्क, केतु सिंह राशि में गोचर कर रहे हैं। आज बुधवार है। बुधवार के दिन भगवान गणेश जी व भैरव उपासना का विशेष महत्व है। आज दुर्गासप्तशती का पाठ, सप्तश्लोकी दुर्गा का 09 बार पाठ करना शुभ रहेगा। माता भगवती की भक्ति, दान और धर्म-कर्म से जीवन के दैहिक, दैविक और भौतिक कष्टों से मुक्ति मिलती है। माता दुर्गा के मंदिर जाकर प्रसाद व लौंग अर्पित करें। घर में माता-पिता का सम्मान करें और उनका चरण स्पर्श कर आशीर्वाद लें। आज दोपहर 12 बजे से 01:30 बजे के बीच राहु से संबंधित द्रव्य जैसे उड़द और तिल का दान करना शुभ रहेगा। भगवान शिव और माता दुर्गा की उपासना करने से ग्रहों की शुभता प्राप्त होती है। आइए जानते हैं कि सभी 12 राशि वालों के लिए आज का दिन कैसा रहने वाला है।

मेष राशि का 17 जून 2026 का राशिफल

चन्द्रमा 08:13 बजे के बाद गुरु के साथ चतुर्थ भाव में रहेंगे। शनि द्वादश भाव में हैं। करियर को लेकर ज्यादा चिंता करने की जरूरत नहीं है। जॉब में प्रमोशन के अवसर बनेंगे और आर्थिक स्थिति बेहतर होगी। कार्यस्थल पर जिम्मेदारियों में बदलाव आ सकता है। लव लाइफ अच्छी रहेगी। स्वास्थ्य में नेत्र संबंधी परेशानी हो सकती है।

आज का उपाय: माता दुर्गा की उपासना करें और सप्तश्लोकी दुर्गा का 09 बार पाठ करें।

शुभ रंग: पीला और लाल

शुभ अंक: 03 और 09

भाग्य प्रतिशत: 75%

वृषभ राशि का 17 जून 2026 का राशिफल

चन्द्रमा सुबह 08:13 बजे के बाद तृतीय भाव में रहेंगे। जॉब और बिजनेस से जुड़े लोगों के लिए दिन लाभदायक रहेगा। शनि एकादश भाव में रहकर लाभ देंगे। स्टूडेंट्स को मेहनत और टाइम मैनेजमेंट पर ध्यान देना होगा। करियर में विदेश यात्रा के योग बन सकते हैं। लव लाइफ में खूबसूरत गिफ्ट खुशी देगा। जॉब में मकर या कुंभ राशि के बॉस से विवाद से बचें।

आज का उपाय: सिद्धिकुंजिकास्तोत्र का पाठ करें और अन्न का दान करें।

शुभ रंग: हरा और सफेद

शुभ अंक: 04 और 07

भाग्य प्रतिशत: 75%

मिथुन राशि का 17 जून 2026 का राशिफल

चन्द्रमा सुबह 08:13 बजे के बाद द्वितीय भाव में रहेंगे। सूर्य और शनि का प्रभाव करियर के लिए महत्वपूर्ण रहेगा। राशि स्वामी बुध और शुक्र आर्थिक प्रगति देंगे। आईटी, बैंकिंग, टीचिंग और मीडिया क्षेत्र से जुड़े लोगों को नए अवसर मिल सकते हैं। बिजनेस में नया अनुबंध करने के लिए दिन अच्छा है। लव लाइफ अच्छी रहेगी और पार्टनर के साथ यात्रा की योजना बन सकती है।

आज का उपाय: माता दुर्गा और भगवान शिव की उपासना करें।

शुभ रंग: सफेद और नीला

शुभ अंक: 05 और 07

भाग्य प्रतिशत: 60%

कर्क राशि का 17 जून 2026 का राशिफल

सुबह 08:13 बजे के बाद राशि स्वामी चन्द्रमा और गुरु इसी राशि में रहेंगे। सूर्य और शनि शुभ फल देंगे। जॉब को लेकर स्थिति पहले से बेहतर होगी। अपने बॉस से विवाद करने से बचें। रियल स्टेट में निवेश भविष्य के लिए लाभदायक हो सकता है। राहु खर्च बढ़ा सकता है। लव लाइफ अच्छी रहेगी।

आज का उपाय: सुंदरकांड का पाठ करें और फलों का दान करें।

शुभ रंग: पीला और नारंगी

शुभ अंक: 05 और 08

भाग्य प्रतिशत: 75%

सिंह राशि का 17 जून 2026 का राशिफल

राशि स्वामी सूर्य एकादश भाव में हैं और शनि अष्टम भाव में गोचर कर रहे हैं। सुबह 08:13 बजे के बाद चन्द्रमा द्वादश भाव में रहेंगे। जॉब परिवर्तन को लेकर मन में विचार आ सकते हैं। किसी प्रिय उच्चाधिकारी या मित्र का सहयोग मिलेगा। बिजनेस में सफलता के लिए लगातार प्रयास करना होगा। लव लाइफ में तनाव की संभावना है, इसलिए पार्टनर से असत्य बोलने से बचें।

आज का उपाय: हनुमान जी की उपासना करें।

शुभ रंग: नारंगी और लाल

शुभ अंक: 01 और 03

भाग्य प्रतिशत: 80%

तुला राशि का 17 जून 2026 का राशिफल

सुबह 08:13 बजे के बाद चन्द्रमा दशम भाव में रहेंगे। गुरु दशम भाव में रहकर जॉब और करियर में सफलता के अवसर देंगे। कार्यक्षेत्र में प्रगति के मार्ग खुलेंगे। अपने लक्ष्य और मनोबल को मजबूत रखें। परिवार के साथ धार्मिक यात्रा का योग बन सकता है, जिससे मन को शांति मिलेगी। लव लाइफ में थोड़ा उतार-चढ़ाव रह सकता है। स्वास्थ्य को लेकर सचेत रहने की आवश्यकता है।

आज का उपाय: सप्तश्लोकी दुर्गा का 09 बार पाठ करें और गाय को पालक व गुड़ खिलाएं।

शुभ रंग: नीला और सफेद।

शुभ अंक: 02 और 03।

भाग्य प्रतिशत: 70%।

वृश्चिक राशि का 17 जून 2026 का राशिफल

मंगल षष्ठम भाव और शनि पंचम भाव में रहकर शुभ परिणाम देंगे। सुबह 08:13 बजे के बाद चन्द्रमा भाग्य भाव में रहेंगे। बिजनेस में कई दिनों से रुके धन की प्राप्ति हो सकती है। करियर में उच्चाधिकारियों का सहयोग मिलेगा। धार्मिक यात्रा से मन प्रसन्न रहेगा। स्वास्थ्य बेहतर रहेगा, लेकिन पेट संबंधी परेशानी से सावधान रहें। लव लाइफ अच्छी रहेगी।

आज का उपाय: श्री गणेश जी की उपासना करें और गाय को पालक व फल खिलाएं।

शुभ रंग: नारंगी और पीला।

शुभ अंक: 01 और 09।

भाग्य प्रतिशत: 70%।

धनु राशि का 17 जून 2026 का राशिफल

बिजनेस में सफलता के योग बन रहे हैं। सुबह 08:13 बजे के बाद चन्द्रमा और गुरु अष्टम भाव में रहेंगे। सप्तम भाव का सूर्य परिवार के साथ सुखद यात्रा का योग बना सकता है। जॉब में प्रमोशन को लेकर थोड़ी चिंता रह सकती है। मेहनत का उचित परिणाम मिलने में समय लग सकता है। लव लाइफ अच्छी रहेगी और पार्टनर के लिए समय निकालें। स्वास्थ्य में लीवर संबंधी परेशानी को लेकर सचेत रहें।

आज का उपाय: प्रदोष काल में शिव मंदिर में दीपक जलाएं और माता दुर्गा की उपासना करें।

शुभ रंग: पीला और लाल।

भाग्य प्रतिशत: 70%।

मकर राशि का 17 जून 2026 का राशिफल

सुबह 08:13 बजे के बाद चन्द्रमा और गुरु सप्तम भाव में रहेंगे। जॉब और बिजनेस के लिए दिन अच्छा रहेगा। जॉब में सफलता और सहयोग मिलने के योग हैं। राजनीति से जुड़े लोगों के लिए समय शुभ रहेगा। गुरु और शुक्र बिजनेस को सही दिशा देंगे। विदेश यात्रा की प्लानिंग बन सकती है। लव लाइफ में ज्यादा इमोशन से बचें। स्वास्थ्य अच्छा रहेगा।

आज का उपाय: सुंदरकांड का पाठ करें और फलों का दान करें।

शुभ रंग: लाल और नारंगी।

शुभ अंक: 04 और 08।

भाग्य प्रतिशत: 65%।

कुंभ राशि का 17 जून 2026 का राशिफल

शनि द्वितीय भाव में रहेंगे। सुबह 08:13 बजे के बाद चन्द्रमा और गुरु षष्ठम भाव में रहेंगे। जॉब परिवर्तन को लेकर विचार बन सकते हैं। करियर में आगे बढ़ने के लिए सही समय पर सही निर्णय लेना होगा। परिवार के किसी कार्य को लेकर तनाव और अनिर्णय की स्थिति बन सकती है। नकारात्मक सोच से बचें। शाम के समय लव लाइफ में रोमांटिक यात्रा से मन प्रसन्न रहेगा। जॉब में प्रमोशन के लिए प्रयास कर सकते हैं।

आज का उपाय: माता दुर्गा की उपासना करें।

शुभ रंग: सफेद और लाल।

शुभ अंक: 04 और 05।

भाग्य प्रतिशत: 80%।

मीन राशि का 17 जून 2026 का राशिफल

शनि इसी राशि में हैं और सुबह 08:13 बजे के बाद चन्द्रमा गुरु के साथ पंचम भाव में रहेंगे। बिजनेस में थोड़ा संघर्ष रहेगा, लेकिन नई बिजनेस डील को सही दिशा देने में सफलता मिलेगी। जॉब में जिम्मेदारियां बढ़ सकती हैं और कार्यों को योजना के अनुसार पूरा करना होगा। लव लाइफ में मधुरता बनी रहेगी। यात्रा और धार्मिक सत्संग से मन को शांति मिलेगी। स्वास्थ्य बेहतर रहेगा।

आज का उपाय: हनुमान बाहुक का पाठ करें।

शुभ रंग: लाल और सफेद।

शुभ अंक: 02 और 09।

भाग्य प्रतिशत: 70%।

Sujeet jee Maharaj
सुजीत जी महाराजauthor

सुजीत जी महाराज ज्योतिष और वास्तु विज्ञान एक्सपर्ट हैं जिन्हें 20 वर्षों का ज्योतिष, तंत्र विज्ञान का अनुभव हासिल हैं। 25000 से ऊपर लेख देश के कई बड़े पत्र पत्रिकाओं में प्रकाशित हो चुके हैं और कई बड़े पुरस्कार भी प्राप्त कर चुके हैं जिसमें ,एक अमेरिका के संस्था से भी प्राप्त है। यह गणित के साथ फलित ज्योतिष पर भी पकड़ रखते हैं और ज्योतिष के क्षेत्र में इन्हें कई सम्मान मिल चुके हैं।

और पढ़ें
End of Article