Aaj Ka Rashifal 16 November 2025 (आज का राशिफल 16 नवम्बर 2025): आज चन्द्रमा कन्या राशि में हैं।आज वृश्चिक संक्रांति है।सूर्य एक माह इसी राशि में रहेंगे।इतना सौभाग्य है कि इस माह की संक्रान्ति सूर्य के दिवस रविवार को ही है।श्री आदित्यह्र्दयस्तोत्र का पाठ करें।सूर्योपासना करें। आज का दिन छात्रों का है।मेष,कर्क, सिंह,तुला,धनु तथा मीन राशि के छात्र उन्नति करेंगे।धन प्राप्ति की दृष्टि से मेष,वृष,कर्क, सिंह तथा मीन पर माता लक्ष्मी की विशेष कृपा रहेगी।व्यवसाय की दृष्टिकोंण से वृष,तुला और धनु के जातक आज किसी नए प्रोजेक्ट पर कार्य प्रारंभ कर सकते हैं।सिंह और कर्क राशि के राजनीतिज्ञ सफलता की प्राप्ति करेंगे।स्वास्थ्य की दृष्टि से मकर तथा कुम्भ राशि को विशेष सावधानी की जरूरत है।आइये सभी राशियों का राशिफल जानते हैं-
1मेष- बी टेक तथा एम बी ए के छात्र सफलता की प्राप्ति करेंगे। व्यवसाय में सफलता से खुश रहेंगे। धन के किसी अच्छे कार्य में ही व्यय होने की संभावना रहेगी। आई टी और मीडिया में जॉब करने वालों को सफलता मिलेगी। फ़िल्म और टी वी इंडस्ट्री से सम्बद्ध लोग सफल रहेंगे। किसी नए व्यवसाय के बारे में सोचना प्रारम्भ कर सकते हैं। दाम्पत्य जीवन में माधुर्यता बनी रहेगी। लव लाइफ में टेंशन का सामना करना पड़ सकता है।प्रेम में संवाद बनाये रखें। नारंगी तथा सफेद रंग शुभ है।उदर विकार से कष्ट संभव है। गाय को केला खिलाएं।आज का उपाय-अन्न दान करें।भाग्य प्रतिशत-65%
2वृष- व्यवसायी जनों के लिए आज का दिन सफल रहेगा। धन के आगमन की व्यवस्था बनेगी। मार्केटिंग मैनेजमेंट तथा बैंकिंग में सर्विस करने वाले संघर्ष के बाद सफलता की प्राप्ति करेंगे।ला और एम बी ए के स्टूडेंट्स अपने कैरियर में सफलता से प्रसन्न रहेंगे। छोटी छोटी बातों का तनाव नहीं रखते। मीडिया और लेखन फील्ड के जातक भी आशातीत सफलता की प्राप्ति करेंगे। परिवार का सहयोग प्राप्त होगा। मधुमेह से कष्ट संभव रहेगा। लव लाइफ में रोमांटिक प्लेस का सानिध्य आपको रोमांचित कर देगा।नीला रंग शुभ है।आज का उपाय - गो माता को गुड़ खिलाएं। श्री हनुमानचालीसा का पाठ करें।भाग्य प्रतिशत-70%
3मिथुन- आई टी तथा मीडिया में जॉब करने वालों को सफलता की प्राप्ति होगी। आज धन की प्राप्ति का दिन है। लव लाइफ बहुत अच्छी रहेगी। प्रेम में इमोशन प्रभावी रहेगा। दाम्पत्य जीवन में किसी और की बातों को स्थान मत दें। नीला रंग समृद्धि कारक है। रोग वृद्धि की संभावनाएं रहेंगी।आज का उपाय- गरीबों में ऊनी वस्त्र बांटना पुण्य दायी है। श्री विष्णुसहस्त्रनाम का पाठ करें।भाग्य प्रतिशत-70%
4कर्क- आफिस के कार्यों में व्यस्तता रहेगी। किसी संत का आशीर्वाद प्राप्त होगा। आध्यात्मिक उत्कर्ष की प्राप्ति होगी।बैंकिंग और मार्केटिंग फील्ड के जातक खूब मेहनत के बाद ही सफलता की प्राप्ति करेंगे और अपने कार्यों से उच्चाधिकारी को खुश रखेंगे। एम बी ए ,ला और इंजीनियरिंग से संबद्ध छात्रों के लिए आज का दिन भाग्यवृद्धि कारक है। संतान की सफलता से खुशी मिलेगी।लव लाइफ में दूरियां संभव है। स्वास्थ्य से कष्ट मिलेगा। पीला रंग शुभ है।आज का उपाय --भाग्य में वृद्धि के लिए भगवान शिव का ध्यान करते रहें। सप्त अन्न का दान करें।भाग्य प्रतिशत-65%
5सिंह-- प्रशासनिक सेवा से सम्बद्ध लोग लाभान्वित होंगे।राजनीति में सफलता की प्राप्ति होगी।मैनेजमेंट और मीडिया फील्ड में आपके कार्यों से आपके अधिकारी प्रसन्न रहेंगे। फ़िल्म और टी वी से सम्बद्ध जातक आज नवीन अवसरों की प्राप्ति करेंगे।इंजीनियरिंग और एम बी ए के फाइनल ईयर के छात्रों को प्लेसमेंट की प्राप्ति हो सकती है।किसी प्रिय मित्र के आगमन से खुश रहेंगे ।लव लाइफ अच्छी नहीं रहेगी। श्री कृष्ण उपासना करें।लाल रंग समृद्धि कारक है। वैवाहिक जीवन खुशहाल रहेगा।आज का उपाय -सूर्योपासना करें।पिता का चरण स्पर्श कर आशीर्वाद प्राप्त करें।भाग्य प्रतिशत-75%
6कन्या- व्यवसाय में उपलब्धियों से मन प्रसन्न रहेगा। आई टी ,फ़िल्म और मीडिया के लोग अपने काम में संघर्ष करेंगे। प्रगति के मार्ग में आने वाली बाधाएं खत्म होंगी।लव लाइफ खुशहाल रहेेगी। जीवन साथी द्वारा दिया उपहार आपको प्यार से भर देगा। आज अति व्यस्तता को लेकर चिंतित रहेंगे।स्किन रोग से परेशानी हो सकती है। हरा रंग शुभ है। आज का उपाय -श्री विष्णुसहस्त्रनाम का पाठ करें।भाग्य प्रतिशत-75%
7तुला-राजनीतिज्ञों की समस्याएं हल होंगी। व्यवसाय में कई दिनों से रुका कार्य सफल हो सकता है। मीडिया ,आई टी और बैंकिंग में कार्य करने वाले जातक आज बहुत मेहनत से ही अपना प्रोजेक्ट पूर्ण करेंगे। धन का व्यय होगा।संतान से खुश रहेंगे। जीवन साथी संग खूबसूरत यात्रा हो सकती है।। स्वास्थ्य सुख में उदर विकार से परेशानी हो सकती है।नीला रंग शुभ है। आज का उपाय -बहते जल में नारियल प्रवाहित करें। श्री सूक्त का पाठ करें। भाग्य प्रतिशत-70%
8वृश्चिक- धन के निवेश करने की योजना बनाएंगे।जमीन या मकान क्रय करने की संभावना है।आज थोड़ा परिश्रम से व्यापार को नया मोड़ देंगे। आज अपने घर के इंटीरियर के कार्यों में रुचि लेंगे। धन का आगमन खूब अच्छा हो सकता है। लव लाइफ अच्छी रहनी चाहिए ।दाम्पत्य जीवन में जीवन साथी को समय दें। स्वास्थ्य को लेकर खुश रहेंगे। नारंगी रंग शुभ है।आज का उपाय- गुड़ व गेहूं का दान करें। श्री हनुमान चालीसा का पाठ करें।भाग्य प्रतिशत-80%
9धनु- ला और एम बी ए के छात्र सफलता की प्राप्ति करेंगे।आँफिस के कार्यों में व्यस्तता रहेगी। जॉब में अपने कार्यों से आप संतुष्ट रहेंगे। आई टी और वित्तीय प्रबंधन फील्ड के जातकों के लिए कई नवीन अवसर उपलब्ध रहेंगे। जॉब में प्रगति होगी। लव लाइफ बहुत अच्छी रहनी चाहिए। पीला रंग शुभ है।आज आपकी हेल्थ अच्छी रहेगी। शुगर थोड़ा परेशान कर सकता है। आज का उपाय -पीले वस्त्र का दान करें। श्री विष्णुसहस्त्रनाम का पाठ करें।भाग्य प्रतिशत-65%
10 मकर- जॉब में मेहनत और काम के प्रति लगन आज आपको सफलता दिलवा सकती है। आई टी तथा मीडिया जॉब में कई दिनों से रुके कार्य आज पूरा करेंगे। मार्केटिंग और बैंकिंग फील्ड के जातक अपने टारगेट को प्राप्त करेंगे। छात्र सफल रहेंगे। प्रेम में दिमाग की बात भी सुनें।लव पार्टनर को शिकायत का अवसर मत दें।हरा रंग शुभ है। हेल्थ बहुत अच्छी नहीं रहेगी ।आज का उपाय -- गाय को केला खिलाएं। गरीबों में काले वस्त्र का दान करें।श्री हनुमान जी की उपासना करें।भाग्य प्रतिशत-,75%
11कुंभ- धन का व्यय आज कुछ ज्यादा ही हो सकता है। बैंकिंग ,मीडिया और आई टी फील्ड के लोगों के जाब चेंज के अवसर बन सकते हैं। मार्केटिंग और सेल्स से सम्बद्ध लोग अपने टारगेट को प्राप्त करेंगे। लव लाइफ में किसी बात को लेकर विवाद हो सकता है।दाम्पत्य जीवन सुखी रहेगा।हरा शुभ रंग है । स्वास्थ्य सुख बहुत अच्छा नहीं रहना चाहिए।आज का उपाय- गाय को रोटी और गुड़ खिलाएं ।किसी गरीब व्यक्ति को काला वस्त्र दान करें।श्री हनुमान जी के मंदिर में लाल चोला चढ़ाएं। भाग्य प्रतिशत-65%