अध्यात्म

Aaj Ka Rashifal : आज इन 5 राशियों पर बरसेगी शनिदेव की कृपा, होगा बड़ा फायदा

Aaj Ka Rashifal (आज का राशिफल) 16 May 2026 : आज वट सावित्री व्रत और शनि जयंती का दिन है। आज ज्येष्ठ अमावस्या का दिन आप सभी के लिए कैसा रहने वाला है, आइए राशिफल से जानते हैं।

Image

16 मई का राशिफल सभी 12 राशियों के लिए

Aaj Ka Rashifal (आज का राशिफल) 16 May 2026 : आज ज्येष्ठ माह की अमावस्या तिथि है। गुरु-शुक्र मिथुन राशि में, सूर्य-बुध वृष राशि में तथा चन्द्रमा-मंगल मेष राशि में गोचर कर रहे हैं। रात 10:46 बजे के बाद चन्द्रमा वृषभ राशि में प्रवेश करेंगे। आज वट सावित्री व्रत भी रखा जा रहा है। अमावस्या पर किया गया दान विशेष पुण्यदायी माना जाता है। इसके साथ ही आज शनि अमावस्या और जयंती भी है। आज पितृ पूजन, शिव उपासना और पार्थिव शिवलिंग पूजन का विशेष महत्व है। पीपल को जल अर्पित करें और सात्विक भोजन ग्रहण करें। सात अन्न, तिल, उड़द, फल, दही, छाता और जल से भरा घड़ा दान करना शुभ रहेगा। सुहागिन महिलाएं बरगद वृक्ष की पूजा करें।

मेष राशि का 16 मई 2026 का राशिफल

चन्द्रमा और मंगल आपकी ही राशि में हैं। व्यवसाय में प्रगति के संकेत मिल रहे हैं। नौकरी में बदलाव के प्रयास सफल हो सकते हैं। आपका मन भावुक रहेगा और भविष्य की योजनाओं पर गंभीरता से विचार करेंगे। कई रुके हुए बिजनेस कार्य पूरे हो सकते हैं। प्रेम जीवन में खुशियां बनी रहेंगी।

उपाय: श्री सूक्त का पाठ करें और अन्न दान करें।

शुभ रंग: लाल, पीला

शुभ अंक: 02, 09

भाग्य प्रतिशत: 80%

वृषभ राशि का 16 मई 2026 का राशिफल

चन्द्रमा और मंगल व्यय भाव में हैं। व्यवसाय में नए अवसर प्राप्त हो सकते हैं। नौकरी में प्रमोशन के योग बन रहे हैं। परिवार के साथ धार्मिक आयोजन में शामिल होने का अवसर मिलेगा। ऑफिस में किसी से विवाद की स्थिति बन सकती है, इसलिए वाणी पर संयम रखें। स्वास्थ्य अच्छा रहेगा।

उपाय: गाय को गुड़ खिलाएं।

शुभ रंग: बैंगनी, हरा

शुभ अंक: 03, 09

भाग्य प्रतिशत: 65%

मिथुन राशि का 16 मई 2026 का राशिफल

गुरु आपकी राशि में हैं और चन्द्रमा-मंगल एकादश भाव में शुभ फल देंगे। छात्रों को करियर में नए अवसर मिल सकते हैं। बिजनेस में नई डील फाइनल हो सकती है। रुका हुआ धन मिलने के योग हैं। संतान की सफलता से मन प्रसन्न रहेगा। प्रेम जीवन अच्छा रहेगा।

उपाय: सूर्योपासना करें और तिल-गुड़ का दान करें।

शुभ रंग: हरा, आसमानी

शुभ अंक: 04, 06

भाग्य प्रतिशत: 75%

कर्क राशि का 16 मई 2026 का राशिफल

चन्द्रमा और मंगल दशम भाव में हैं। करियर में अभी मनचाही सफलता नहीं मिल रही है, लेकिन व्यवसाय में लाभ होगा। बिजनेस में नई दिशा मिल सकती है। मेहनत और सही समय प्रबंधन से अच्छे परिणाम प्राप्त होंगे। प्रेम जीवन सुखद रहेगा।

उपाय: हनुमान चालीसा का पाठ करें।

शुभ रंग: पीला, नारंगी

शुभ अंक: 05, 07

भाग्य प्रतिशत: 60%

सिंह राशि का 16 मई 2026 का राशिफल

चन्द्रमा और मंगल नवम भाव में हैं। व्यवसाय में प्रगति होगी और बड़े भाई या पिता का सहयोग मिलेगा। स्वास्थ्य बेहतर रखने के लिए खानपान पर नियंत्रण रखें। प्रेमी के साथ यात्रा का योग बन सकता है। छात्रों को टीचर्स की सलाह लाभ देगी।

उपाय: मिष्ठान और शीतल जल का दान करें।

शुभ रंग: पीला, नारंगी

शुभ अंक: 02, 03

भाग्य प्रतिशत: 65%

कन्या राशि का 16 मई 2026 का राशिफल

मंगल और चन्द्रमा अष्टम भाव में रहकर लाभ देंगे। व्यवसाय में सफलता मिलेगी। राजनीति से जुड़े लोगों के लिए समय अच्छा रहेगा। रुका हुआ कार्य पूरा हो सकता है। छात्रों की मेहनत रंग लाएगी। प्रेम जीवन पहले से बेहतर रहेगा।

उपाय: भगवान शिव की पूजा करें और शिवलिंग पर जल व बेलपत्र अर्पित करें।

शुभ रंग: हरा, लाल

भाग्य प्रतिशत: 75%

तुला राशि का 16 मई 2026 का राशिफल

सप्तम भाव में चन्द्रमा और मंगल व्यवसाय में लाभ देंगे। गुरु और शुक्र का गोचर भाग्योदय कराएगा। नौकरी में प्रगति होगी और स्टूडेंट्स पढ़ाई में अच्छा प्रदर्शन करेंगे। रोमांटिक यात्रा का योग बन सकता है। लीवर से जुड़ी परेशानी होने पर सावधानी रखें।

उपाय: श्री विष्णुसहस्रनाम का पाठ करें।

शुभ रंग: हरा, नीला

शुभ अंक: 05, 07

भाग्य प्रतिशत: 75%

वृश्चिक राशि का 16 मई 2026 का राशिफल

चन्द्रमा षष्ठम भाव में होकर स्वास्थ्य को लेकर सतर्क रहने का संकेत दे रहे हैं। नौकरी में प्रमोशन के लिए प्रयास सफल हो सकते हैं। मित्रों का सहयोग मिलेगा। स्टूडेंट्स का आत्मविश्वास बढ़ेगा। स्वास्थ्य पहले से बेहतर रहेगा।

उपाय: हनुमान बाहुक का पाठ करें और चींटियों को शक्कर खिलाएं।

शुभ रंग: लाल, पीला

शुभ अंक: 04, 07

भाग्य प्रतिशत: 70%

धनु राशि का 16 मई 2026 का राशिफल

पंचम भाव का चन्द्रमा छात्रों को उन्नति देगा। व्यवसाय में सफलता मिलेगी और धार्मिक यात्रा का योग बन सकता है। आर्थिक परेशानियों से राहत मिलेगी। प्रेम जीवन में उत्साह और आनंद बना रहेगा। स्वास्थ्य अच्छा रहेगा।

उपाय: श्री विष्णुसहस्रनाम का पाठ करें और धार्मिक पुस्तकों का दान करें।

शुभ रंग: पीला, नारंगी

शुभ अंक: 03, 09

भाग्य प्रतिशत: 75%

मकर राशि का 16 मई 2026 का राशिफल

सूर्य पंचम भाव में हैं और चन्द्रमा-मंगल चतुर्थ भाव में गोचर कर रहे हैं। नौकरी में आपकी स्थिति पहले से बेहतर होगी। आय के नए स्रोत बन सकते हैं। व्यवसाय में सफलता मिलेगी। बीपी के मरीज स्वास्थ्य का ध्यान रखें। प्रेम जीवन सुखद रहेगा।

उपाय: हनुमान जी की उपासना करें और मूंग-गुड़ का दान करें।

शुभ रंग: नारंगी, पीला

शुभ अंक: 03, 09

भाग्य प्रतिशत: 85%

कुंभ राशि का 16 मई 2026 का राशिफल

शनि द्वितीय भाव में हैं और चन्द्रमा तृतीय भाव में शुभ फल देंगे। नौकरी में काम का दबाव बढ़ सकता है। छात्रों को टाइम मैनेजमेंट पर ध्यान देना होगा। आर्थिक सफलता मिलने से मन प्रसन्न रहेगा। प्रेम जीवन अच्छा रहेगा। स्वास्थ्य का ध्यान रखें।

उपाय: श्री गणेश जी की उपासना करें।

शुभ रंग: हरा, बैंगनी

शुभ अंक: 01, 03

भाग्य प्रतिशत: 85%

मीन राशि का 16 मई 2026 का राशिफल

सूर्य तृतीय भाव में हैं और चन्द्रमा-मंगल द्वितीय भाव में शुभ फल देंगे। बिजनेस में सफलता मिलेगी और नया कार्य शुरू हो सकता है। मित्रों का सहयोग मिलेगा। परिवार के साथ धार्मिक यात्रा का योग बन सकता है। प्रेम जीवन बहुत अच्छा रहेगा। विवाह की बात आगे बढ़ सकती है।

उपाय: सुंदरकांड का पाठ करें।

शुभ रंग: लाल, सफेद

शुभ अंक: 02, 09

भाग्य प्रतिशत: 80%

डिसक्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष शास्त्र पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। Times Now Navbharat इसकी पुष्टि नहीं करता है।

Sujeet jee Maharaj
सुजीत जी महाराजauthor

सुजीत जी महाराज ज्योतिष और वास्तु विज्ञान एक्सपर्ट हैं जिन्हें 20 वर्षों का ज्योतिष, तंत्र विज्ञान का अनुभव हासिल हैं। 25000 से ऊपर लेख देश के कई बड़े पत्र पत्रिकाओं में प्रकाशित हो चुके हैं और कई बड़े पुरस्कार भी प्राप्त कर चुके हैं जिसमें ,एक अमेरिका के संस्था से भी प्राप्त है। यह गणित के साथ फलित ज्योतिष पर भी पकड़ रखते हैं और ज्योतिष के क्षेत्र में इन्हें कई सम्मान मिल चुके हैं।

और पढ़ें
End of Article