अध्यात्म

Aaj Ka Rashifal : महालाभ के लिए तैयार रहें ये 5 राशियां, 15 मई का दिन बनेगा 'गुड डे'

Aaj Ka Rashifal (आज का राशिफल) 15 May 2026 : आज के दिन ग्रहों और नक्षत्रों की चाल कुछ राशि वालों के लिए बेहद ही शुभ रहने वाली है। आइए जानते हैं कि वे राशियां कौन सी हैं।

Image

15 मई का राशिफल

Aaj Ka Rashifal (आज का राशिफल) 15 May 2026 : आज चन्द्रमा मेष राशि में गोचर कर रहे हैं। आज सूर्य मेष राशि रहेंगे। शुक्रवार का दिन मां लक्ष्मी की कृपा पाने के लिए शुभ माना गया है, इसलिए श्री सूक्त का पाठ अवश्य करें। चन्द्रमा और मंगल का मेष राशि में एकसाथ गोचर आत्मबल, साहस और नेतृत्व क्षमता को मजबूत करेगा।

आज सूर्योपासना करें। उदित सूर्य को जल अर्पित करें और श्री आदित्यह्रदय स्तोत्र का तीन बार पाठ करें। गायत्री मंत्र का जप करें और पिता का आशीर्वाद लें। ब्रह्म मुहूर्त में श्री रामरक्षा स्तोत्र का पाठ विशेष फलदायी रहेगा। पवित्र नदी में स्नान, रुद्राभिषेक और अन्न, मिष्ठान व शीतल जल का दान पुण्यदायी रहेगा। आइए जानते हैं कि सभी 12 राशियों के लिए आज का दिन कैसा रहने वाला है।

मेष राशि का 15 मई 2026 का राशिफल

चन्द्रमा और मंगल आपकी ही राशि में गोचर कर रहे हैं जबकि गुरु तृतीय भाव में हैं। स्वास्थ्य को लेकर सावधानी रखें। परिवार के कार्यों में व्यस्तता बनी रहेगी। किसी निर्णय को लेकर मन थोड़ा अस्थिर रह सकता है, इसलिए ध्यान और योग करना लाभदायक रहेगा। छात्र अपने करियर की प्रगति से खुश रहेंगे। बिजनेस में शुक्र लाभ दिला सकते हैं। सूर्य का द्वितीय गोचर आर्थिक मामलों में शुभ रहेगा। प्रेम जीवन में थोड़ी दूरी महसूस हो सकती है।

उपाय: गाय को केला खिलाएं और तिल का दान करें।

शुभ रंग – लाल, पीला

शुभ अंक – 01, 03

भाग्य प्रतिशत – 70%

वृषभ राशि का 15 मई 2026 का राशिफल

चन्द्रमा द्वादश भाव में हैं । गुरु शिक्षा में लाभ देंगे। स्टूडेंट्स को शनि का विशेष लाभ मिलेगा और नौकरी में सफलता मिल सकती है। आर्थिक मामलों में सुधार होगा और धन आगमन के संकेत हैं। मंगल बिजनेस के लिए लाभकारी रहेंगे। नौकरी में पद परिवर्तन की संभावना है। आपकी वाणी लोगों को प्रभावित करेगी।

उपाय: श्री सूक्त का पाठ करें।

शुभ रंग – नारंगी, लाल

शुभ अंक – 04, 05

भाग्य प्रतिशत – 60%

मिथुन राशि का 15 मई 2026 का राशिफल

सूर्य आर्थिक लाभ तो देंगे लेकिन स्वास्थ्य पर असर डाल सकते हैं। एकादश भाव का चन्द्रमा व्यवसाय में प्रगति देगा। नौकरी बदलने से जुड़ा कोई भी फैसला सोच-समझकर लें। रियल एस्टेट से जुड़े लोगों के लिए समय अच्छा रहेगा। दाम्पत्य जीवन सुखद रहेगा और प्रेम जीवन में मिठास बनी रहेगी।

उपाय: स्वास्थ्य लाभ के लिए हनुमान बाहुक का पाठ करें।

शुभ रंग – लाल, पीला

शुभ अंक – 05, 06

भाग्य प्रतिशत – 65%

कर्क राशि का 15 मई 2026 का राशिफल

दशम भाव का चन्द्रमा और मंगल नौकरी में सफलता और प्रमोशन के अवसर दे सकते हैं। रियल एस्टेट, आईटी और बैंकिंग क्षेत्र से जुड़े लोग करियर को लेकर उत्साहित रहेंगे। पेपर वर्क में लापरवाही न करें। गणेश जी की कृपा से रुके हुए कार्य पूरे हो सकते हैं। राजनीतिज्ञों को सफलता मिलेगी। साइनस और सांस से जुड़ी समस्या वाले लोग सावधानी रखें।

उपाय: श्री सूक्त का पाठ करें।

शुभ रंग – सफेद, पीला

शुभ अंक – 04, 09

भाग्य प्रतिशत – 55%

सिंह राशि का 15 मई 2026 का राशिफल

भाग्य भाव में चन्द्रमा और मंगल का गोचर आपको नौकरी और बिजनेस में सफलता देगा। घर में सुख-शांति का माहौल बनाए रखें। तुलसी का पौधा लगाना शुभ रहेगा। आर्थिक स्थिति मजबूत होगी और नौकरी में नए अवसर मिल सकते हैं। सूर्य का वृष राशि में गोचर घर में सुख और समृद्धि बढ़ाएगा। प्रेम जीवन अच्छा रहेगा।

उपाय: श्री सूक्त का पाठ करें और अनार का दान करें।

शुभ रंग – लाल, पीला

शुभ अंक – 05, 07

भाग्य प्रतिशत – 75%

कन्या राशि का 15 मई 2026 का राशिफल

अष्टम भाव में चन्द्रमा लाभ देंगे। सप्तम भाव में शनि का गोचर नौकरी और बिजनेस में सफलता देगा। व्यापारिक कार्यों में उन्नति होगी। बुध और शुक्र बैंकिंग क्षेत्र से जुड़े लोगों को लाभ देंगे। पिता और गुरु का आशीर्वाद लाभकारी रहेगा। बड़ा आर्थिक लाभ मिलने के संकेत हैं। नौकरी में पद परिवर्तन का प्रयास सफल हो सकता है।

उपाय: बटुक भैरव स्तोत्र का पाठ करें और उड़द का दान करें।

शुभ रंग – नारंगी, पीला

शुभ अंक – 03, 09

भाग्य प्रतिशत – 75%

तुला राशि का 15 मई 2026 का राशिफल

सप्तम भाव में चन्द्रमा-मंगल शुभ रहेंगे। नौकरी और व्यवसाय में प्रगति होगी लेकिन स्वास्थ्य का ध्यान रखना जरूरी होगा। हनुमान बाहुक का पाठ स्वास्थ्य के लिए लाभकारी रहेगा। कार्यक्षेत्र में उच्च अधिकारियों का सहयोग मिलेगा।

उपाय: श्री सूक्त का पाठ करें।

शुभ रंग – नीला, नारंगी

शुभ अंक – 05, 07

भाग्य प्रतिशत – 70%

वृश्चिक राशि का 15 मई 2026 का राशिफल

मंगल और चन्द्रमा षष्ठम भाव में हैं। नौकरी और बिजनेस में सफलता मिलेगी लेकिन स्वास्थ्य का ध्यान रखें। दान-पुण्य करने से मानसिक शांति मिलेगी। दाम्पत्य जीवन में विश्वास बनाए रखें। जमीन या प्रॉपर्टी खरीदने के योग बन सकते हैं। बैंकिंग क्षेत्र से जुड़े लोगों को लाभ होगा।

उपाय: सुंदरकांड का पाठ करें।

शुभ रंग – लाल, हरा

शुभ अंक – 04, 08

भाग्य प्रतिशत – 75%

धनु राशि का 15 मई 2026 का राशिफल

सप्तम गुरु और पंचम चन्द्रमा-मंगल का गोचर बेहद शुभ रहेगा। नौकरी में प्रमोशन से जुड़ी अच्छी खबर मिल सकती है। व्यवसाय में सफलता मिलेगी और आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। स्वास्थ्य अच्छा रहेगा। प्रेम जीवन में खुशियां बनी रहेंगी।

उपाय: उड़द का दान करें।

शुभ रंग – हरा, बैंगनी

शुभ अंक – 01, 03

भाग्य प्रतिशत – 75%

मकर राशि का 15 मई 2026 का राशिफल

शुक्र और बुध आईटी, मीडिया और बैंकिंग क्षेत्र से जुड़े लोगों को लाभ देंगे। चन्द्रमा और मंगल चतुर्थ भाव में हैं, जिससे पारिवारिक मामलों में व्यस्तता बढ़ सकती है। माता का आशीर्वाद लाभ देगा। धार्मिक यात्रा के योग बन सकते हैं। पेट से जुड़ी परेशानी हो सकती है।

उपाय: सुंदरकांड का पाठ करें और सात प्रकार के अन्न का दान करें।

शुभ रंग – हरा, बैंगनी

शुभ अंक – 05, 08

भाग्य प्रतिशत – 75%

कुंभ राशि का 15 मई 2026 का राशिफल

द्वितीय शनि और तृतीय चन्द्रमा-मंगल व्यवसाय में सफलता देंगे। नौकरी में सफलता पाने के लिए प्रयास बढ़ाने होंगे। केतु का प्रभाव स्वास्थ्य पर असर डाल सकता है। परिवार से जुड़ा कोई निर्णय लेने में समय लग सकता है। यात्रा सुखद रहेगी। छात्रों के लिए समय शुभ रहेगा।

उपाय: पीले वस्त्र और फल का दान करें। शमी का पौधा लगाएं।

शुभ रंग – नीला, हरा

शुभ अंक – 05, 08

भाग्य प्रतिशत – 65%

मीन राशि का 15 मई 2026 का राशिफल

द्वितीय भाव में चन्द्रमा-मंगल आर्थिक पक्ष को मजबूत करेंगे। शनि और चन्द्रमा नई बिजनेस डील्स को सफल बना सकते हैं। बुध और शुक्र धन लाभ देंगे। परिवार के कार्यों में व्यस्तता रहेगी। बिजनेस में सफलता मिलेगी और नौकरी में उच्च अधिकारियों का सहयोग मिलेगा।

उपाय: श्री गजेंद्रमोक्ष का पाठ करें।

शुभ रंग – लाल, नारंगी

शुभ अंक – 01, 09

भाग्य प्रतिशत – 75%

डिसक्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष शास्त्र पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। Times Now Navbharat इसकी पुष्टि नहीं करता है।

Sujeet jee Maharaj
सुजीत जी महाराजauthor

सुजीत जी महाराज ज्योतिष और वास्तु विज्ञान एक्सपर्ट हैं जिन्हें 20 वर्षों का ज्योतिष, तंत्र विज्ञान का अनुभव हासिल हैं। 25000 से ऊपर लेख देश के कई बड़े पत्र पत्रिकाओं में प्रकाशित हो चुके हैं और कई बड़े पुरस्कार भी प्राप्त कर चुके हैं जिसमें ,एक अमेरिका के संस्था से भी प्राप्त है। यह गणित के साथ फलित ज्योतिष पर भी पकड़ रखते हैं और ज्योतिष के क्षेत्र में इन्हें कई सम्मान मिल चुके हैं।

और पढ़ें
End of Article