अध्यात्म

आज का राशिफल, 14 March 2026: मेष, मकर से लेकर मिथुन तक, जानें आज आपका दिन कैसा रहने वाला है, पढ़ें दैनिक राशिफल यहां

Aaj Ka Rashifal (आज का राशिफल ) 14 March 2026 (शनिवार) धनु, मीन से लेकर मेष राशी वालों का कैसा रहेगा आज का दिन: आज शनिवार, 14 मार्च है। आज का दिन आपके लिए कैसा रहने वाला है, ये आप यहां दैनिक राशिफल से जान सकते हैं।

Image

शनिवार का राशिफल (pc: canva)

आज का राशिफल 14 March 2026 (शनिवार): चैत्र कृष्ण पक्ष दशमी प्रातःकाल 08:12 तक फिर एकादशी लग जाएगी।उत्तराषाढ़ा नछत्र है।09:33 am तक चन्द्रमा धनु फिर मकर राशि में आ जाएंगे।शनिवार दिवस है। चन्द्रमा शनि प्रधान मकर राशि में जिस समय प्रवेश करते हैं, उसी समय शनि से सम्बंधित उपाय कर देना चाहिए।सुंदरकांड का पाठ करें।सुगंधित इत्र से शिवलिंग को स्नान कराएं। प्रेम जीवन में असफल लोग शुक्र का उपाय कर सकते हैं।शुक्र प्रेम का कारक ग्रह है।शुक्र दाम्पत्य जीवन में माधुर्यता लाता है। शनिवार को पीपल के वृक्ष के नीचे हनुमानबाहुक का पाठ करके ,उनको जल,मीठा व दुग्ध अर्पित करें तथा उनकी सात परिक्रमा करें ,इससे तन में व्याप्त पूर्व जन्म कृत पापोपरान्त प्राप्त इस जन्म के व्याधि का नाश होता है।हनुमान जी के द्वादश नामों का जप करें।यदि आप इतना उपाय कर लेते हैं तब किसी ग्रह जनित उपाय की आवयश्कता नहीं है।शनि कृष्ण भक्त हैं।श्री कृष्ण उपासना निरन्तर करते रहें।

14 मार्च 2026का राशिफल-

01 मेष- चन्द्रमा 09:33 am के बाद दशम व बारहवें शनि राजनीति में सफलता देंगे ।आज आपका मन किसी नजदीकी व्यक्ति द्वारा कष्ट पा सकता है।मन विचलित भी रह सकता है,ध्यान व योग करें। छात्र अपने परफार्मेंस से खुश रहेंगे। छात्र लाभान्वित होंगे। लव लाइफ बेहतर रहेगी। शुभ रंग- सफेद व लाल रंग शुभ है।आज का उपाय -उड़द व तिल का दान करें।गाय को पालक खिलाइए।भाग्य प्रतिशत-60%

2वृष-09:33 am के बाद चन्द्रमा भाग्य भाव में रहेंगे।छात्र लाभान्वित होंगे।शुक्र व बुध व्यवसाय में सफलता देंगे। शनि एकादश भाव में हैं।सब शुभ रहेगा।गुरु व चन्द्रमा शिक्षा तथा कॅरियर को शुभ बनाएंगे।धन का आगमन हो सकता है। गुरु कल्याणकारी हैं लेकिन मीन के शनि गोचर के कारण जाँब में विवाद हो सकता है। आज आपकी वाणी लाभ प्रदान करेगी। शुभ रंग-हरा व सफेद रंग शुभ है।आज का उपाय - श्री विष्णुसहस्रनाम का पाठ करें तथा सप्त अन्न का दान करें।भाग्य प्रतिशत-65%

3मिथुन--09:33 am के बाद चन्द्रमा इस राशि से अष्टम रहेंगे।इस राशि के गुरु छात्रों को कॅरियर में प्रगति देंगे।जाँब परिवर्तन सम्बन्धी कोई भी निर्णय सोच समझ कर ही लें। बिजनेस ग्रोथ को लेकर खुश रहेंगे।लव लाइफ में परेशानी रहेगी।शुभ रंग- नीला व आसमानी रंग शुभ है। आज का उपाय -महामृत्युंजय मंत्र का जप करें ।तिल का दान करें।गुरु का आशीर्वाद लें।भाग्य प्रतिशत-65%

4कर्क- चन्द्रमा 09:33 सुबह के बाद सप्तम गोचर में रहेंगे।आज का दिन धार्मिक कार्यों में सफलता का है।आईटी टीचिंग व बैंकिंग के लोग कॅरियर को लेकर उत्साहित व प्रसन्न होंगे। लव लाइफ को लेकर खुश रहेंगे।मेष व मकर राशि के मित्र हेल्प करेंगे।घर परिवार में खुशी रहेगी।धार्मिक यात्रा हो सकती है।

शुभ रंग-आसमानी व हरा रंग शुभ है।आज का उपाय -भगवान विष्णु जी की उपासना करें। कोई रुका कार्य पूर्ण होगा।तिल व चावल का दान करें।भाग्य प्रतिशत-60%

5सिंह- चन्द्रमा का इस भाव से खष्ठम भाव में गोचर आज आपको जाँब में सफलता देगा। शिव मंदिर परिसर में बेल व पीपल का पेड़ लगाएं। आर्थिक सुख में वृद्धि होगी। जाँब में नवीन अवसरों की प्राप्ति होगी। सूर्य व चन्द्रमा जाँब में प्रोमोशन के मार्ग तय करेंगे।शुभ रंग-लाल व पीला रंग शुभ है।आज का उपाय -श्री विष्णुसहस्रनाम का पाठ करें व अनार का दान करें।भाग्य प्रतिशत-70%

6कन्या-09:33 am के बाद पँचम चन्द्रमा व सप्तम शनि जाँब में सफलता देंगे।व्यवसाय में उन्नति से प्रसन्नता होगी।चन्द्रमा व शुक्र बैंकिंग व मैनेजमेंट जाँब में सफलता दे सकता है।गुरु व पिता का आशीर्वाद लें।आर्थिक लाभ सम्भव है।जाँब परिवर्तन का प्रयास करते रहें। शुभ रंग -नारंगी व पीला रंग शुभ है। आज का उपाय -सात अन्न का दान करें।भाग्य प्रतिशत-65%

7तुला-09:33 am के बाद चन्द्रमा चतुर्थ भाव में गोचर करेंगे। जाँब तथा व्यवसाय में प्रगति को लेकर प्रसन्न रहेंगे।आर्थिक सुख में वृद्धि है। अच्छे मित्रों का साथ करें।जाँब में कर्क राशि के उच्चाधिकारियों का सहयोग आपको आशावादी बनाएगा। लव लाइफ सुंदर रहेगी।शुभ रंग -नीला व नारंगी रंग शुभ है।आज का उपाय -चावल व अनार का दान लाभदायी रहेगा।भाग्य प्रतिशत-85%

8वृश्चिक- 09:33 am के बाद चन्द्रमा तृतीय भाव में रहेंगे।आज जाँब में सफलता की प्राप्ति होगी। पँचम गुरु का गोचर छात्रों के लिए शुभ है।अपने उच्चाधिकारियों की हेल्प करें व उनके विश्वास को कायम रखें। वाहन क्रय करने के संकेत हैं।धार्मिक य्यात्रा की प्लानिंग करेंगे।शुक्र लव लाइफ को बेहतर करेंगे। शुभ रंग -हरा व सफेद। आज का उपाय - बंगलामुखी मंत्र का जप करें।भाग्य प्रतिशत-65%

9धनु- आज प्रातःकाल 09:33 के बाद द्वितीय चन्द्रमा बहुत ही शुभ हैं। आईटी,बैंकिंग व मीडिया जाँब से सम्बद्ध जातक प्रोमोशन को लेकर सुखद समाचार की प्राप्ति करेंगे।व्यवसाय में सफलता के संकेत हैं।मेष व मकर राशि के लोग शुभ हैं।आर्थिक प्रगति को लेकर प्रसन्न रहेंगे। शुभ रंग-पीला व सफेद।आज का उपाय -श्री अरण्यकाण्ड का पाठ करें।असत्य मत बोलें।भाग्य प्रतिशत-50%

10मकर- आज प्रातःकाल 09 बजकर 33 मिनट के बाद चन्द्रमा इसी राशि में रहेंगे।शुक्र व बुध आर्थिक लाभ देंगे।तृतीय शनि गोचर से मीडिया,आईटी व बैंकिंग जाँब में लाभ हो सकता है।पिता के आशीर्वाद से लाभ मिलेगा। शनि व बुध कुछ नए व्यावसायिक अनुबंध दे सकते हैं। शुभ रंग- हरा व बैगनी रंग शुभ है।आज का उपाय --गजेन्द्रमोक्ष का पाठ करें।भाग्य प्रतिशत-80%

11कुंभ-शनि व बुध आर्थिक उन्नति देंगे। पँचम गुरु छात्रों को सफल करेंगे।आज बिजनेस में सफलता है।संघर्ष करना होगा।आर्थिक सफलता के लिए कनकधारास्तोत्र का पाठ करें ।09:33 am के बाद चन्द्रमा का द्वादश गोचर शुभ है। जाँब से सम्बंधित कोई निर्णय लेने में विलंब कर सकते हैं।यात्रा सुखद रहेगा।शुभ रंग -हरा व सफेद।आज का उपाय -पीले वस्त्रों व फल का दान करें।अन्न का दान करें।भाग्य प्रतिशत-85%

12मीन- 09:33am के बाद एकादश चन्द्रमा आर्थिक प्रोग्रेस देंगे।शुक्र आर्थिक स्थिति मङ्गलमय करेंगे।राहु धन का बेवजह व्यय करवा सकते हैं। इस राशि का शनि व चतुर्थ गुरु धार्मिक कार्यों में व्यस्त करेगा।दान -पुण्य करें।बिजनेस में सफलता के संकेत हैं। जाँब में प्रोमोशन के मार्ग बन सकते हैं।। शुभ रंग -लाल व नारंगी रंग शुभ है। आज का उपाय - सूर्योपासना करें।श्री आदित्यह्र्दयस्तोत्र का 03 बार पाठ करें।भाग्य प्रतिशत-80%

जानिए मेष, वृषभ, मिथुन, कर्क, सिंह, कन्या, तुला, वृश्चिक, धनु, मकर, कुंभ और मीन राशि वालों का वार्षिक राशिफल। पढ़ें हिंदी में अध्यात्म से जुड़ी सभी छोटी बड़ी न्यूज़ और ताजा समाचार के लिए जुड़े रहें टाइम्स नाउ नवभारत से|

Sujeet jee Maharaj
सुजीत जी महाराज author

सुजीत जी महाराज ज्योतिष और वास्तु विज्ञान एक्सपर्ट हैं जिन्हें 20 वर्षों का ज्योतिष, तंत्र विज्ञान का अनुभव हासिल हैं। 25000 से ऊपर लेख देश के कई बड़... और देखें

End of Article