Aaj Ka Rashifal (आज का राशिफल) 14 June 2026 : 14 जून 2026, रविवार का दिन धार्मिक और ज्योतिषीय दृष्टि से विशेष है। आज चंद्रमा और सूर्य दोनों शुक्र की राशि वृष में गोचर कर रहे हैं। शेष ग्रह स्थितियां पूर्ववत रहेंगी। रविवार के दिन सूर्य उपासना का विशेष महत्व माना गया है। आज श्री आदित्यहृदय स्तोत्र का पाठ, सूर्य मंत्र का जप और पिता का आशीर्वाद लेना शुभ रहेगा। शाम के समय प्रदोष काल में शिव मंदिर में दीपदान करना पुण्यदायी माना गया है। आइए जानते हैं 14 जून 2026 का दैनिक राशिफल क्या कह रहा है।
मेष राशि
आज चंद्रमा और सूर्य द्वितीय भाव में रहकर धन और परिवार से जुड़े मामलों में शुभ संकेत दे रहे हैं। नौकरी से जुड़े रुके हुए कार्य पूरे होंगे। प्रमोशन के लिए अपने प्रदर्शन को बेहतर करने की जरूरत है। युवाओं को पढ़ाई और करियर पर ध्यान देना चाहिए। व्यवसाय में नए प्रोजेक्ट मिल सकते हैं। प्रेम संबंधों में विश्वास बनाए रखें।
शुभ रंग: पीला, लाल
शुभ अंक: 03, 09
उपाय: भगवान विष्णु की उपासना करें, सुंदरकांड का पाठ करें और फलों का दान करें।
भाग्य प्रतिशत: 70%
वृषभ राशि
आज सूर्य और चंद्रमा आपकी ही राशि में गोचर कर रहे हैं। व्यवसाय में कुछ उतार-चढ़ाव आ सकते हैं। नौकरी में नए दायित्व मिलने से प्रसन्नता होगी, लेकिन अधिकारियों से बातचीत करते समय वाणी पर संयम रखें। चंद्रमा और शनि लाभ के संकेत दे रहे हैं। प्रेम जीवन में मधुरता बनी रहेगी।
शुभ रंग: नीला, हरा
शुभ अंक: 03, 09
उपाय: भगवान शिव की पूजा करें और चने की दाल व तिल का दान करें।
भाग्य प्रतिशत: 60%
मिथुन राशि
आज चंद्रमा व्यय भाव में हैं, जिससे नौकरी में प्रमोशन के अवसर मिल सकते हैं। व्यवसाय में नए दायित्व मिलने की संभावना है। रियल एस्टेट में निवेश के लिए दिन अच्छा रहेगा। परिवार से जुड़ा कोई महत्वपूर्ण कार्य पूरा हो सकता है। प्रेम जीवन अच्छा रहेगा, लेकिन भावनाओं पर नियंत्रण रखें।
शुभ रंग: हरा, नीला
शुभ अंक: 02, 09
उपाय: श्री कनकधारा स्तोत्र का पाठ करें और तिल व चावल का दान करें।
भाग्य प्रतिशत: 75%
कर्क राशि
आज चंद्रमा और सूर्य एकादश भाव में हैं, जिससे लाभ के अवसर मिल सकते हैं। छात्र करियर और पढ़ाई से जुड़े निर्णयों में सफल रहेंगे। नौकरी में लगातार मेहनत के बाद भी सफलता में देरी हो सकती है। बैंकिंग और मीडिया क्षेत्र के लोग नौकरी परिवर्तन पर विचार कर सकते हैं। प्रेम जीवन में तनाव से बचें।
शुभ रंग: पीला, सफेद
शुभ अंक: 04, 07
उपाय: हनुमान बाहुक का पाठ करें और मसूर व गुड़ का दान करें।
भाग्य प्रतिशत: 70%
सिंह राशि
आज सूर्य और चंद्रमा दशम भाव में हैं, जो करियर के लिए शुभ संकेत दे रहे हैं। कार्यक्षेत्र में विशेष उपलब्धि मिल सकती है। रुका हुआ धन प्राप्त होने से मन प्रसन्न रहेगा। विद्यार्थियों को सफलता मिलेगी। प्रेम जीवन को बेहतर बनाने के लिए साथी के साथ समय बिताएं।
शुभ रंग: हरा, नारंगी
शुभ अंक: 02, 03
उपाय: भगवान विष्णु की उपासना करें और फलों का दान करें। सूर्य उपासना भी शुभ रहेगी।
भाग्य प्रतिशत: 75%
कन्या राशि
आज बुध और चंद्रमा नौकरी और आर्थिक मामलों में लाभ देंगे। बैंकिंग और आईटी क्षेत्र से जुड़े लोगों को सफलता मिल सकती है। कार्यक्षेत्र में आपकी कार्यशैली की प्रशंसा होगी। व्यापारियों के लिए समय अच्छा रहेगा। विद्यार्थियों को टाइम मैनेजमेंट पर ध्यान देना होगा। स्वास्थ्य को लेकर सावधानी रखें।
शुभ रंग: आसमानी, नीला
शुभ अंक: 04, 08
उपाय: श्री आदित्यहृदय स्तोत्र का तीन बार पाठ करें।
भाग्य प्रतिशत: 55%
तुला राशि
आज चंद्रमा और सूर्य अष्टम भाव में हैं। व्यवसाय में सफलता मिलेगी, लेकिन नौकरी में काम का दबाव परेशान कर सकता है। नए प्रोजेक्ट मिलने से उत्साह बढ़ेगा। प्रेम जीवन में यात्रा का योग बन सकता है। स्वास्थ्य के लिए दिन सामान्य रहेगा।
शुभ रंग: नीला, हरा
शुभ अंक: 03, 09
उपाय: श्री सूक्त का पाठ करें।
भाग्य प्रतिशत: 65%
वृश्चिक राशि
आज मंगल षष्ठम भाव में रहकर नौकरी में सफलता दिलाएंगे। व्यवसाय में लाभ के अवसर मिलेंगे और काम को विस्तार देने का विचार बना सकते हैं। आध्यात्मिक कार्यों में रुचि बढ़ेगी। प्रेम जीवन से जुड़ी चिंताएं दूर होंगी। स्वास्थ्य को लेकर सतर्क रहें।
शुभ रंग: पीला, लाल
शुभ अंक: 01, 09
उपाय: श्री कनकधारा स्तोत्र का पाठ करें और हनुमान मंदिर जाकर तीन परिक्रमा करें।
भाग्य प्रतिशत: 65%
धनु राशि
आज गुरु सप्तम भाव में हैं और सूर्य-चंद्रमा षष्ठम भाव में रहेंगे। व्यवसाय में मित्रों का सहयोग मिलेगा। नौकरी में कार्यभार बढ़ सकता है। विद्यार्थियों को एकाग्रता बनाए रखनी होगी। प्रेम संबंधों में भावनाओं पर नियंत्रण रखें।
शुभ रंग: पीला, नारंगी
शुभ अंक: 02, 04
उपाय: सुंदरकांड का पाठ करें, गाय को पालक व गुड़ खिलाएं और तिल का दान करें।
भाग्य प्रतिशत: 65%
मकर राशि
आज शनि तृतीय भाव में शुभ फल दे रहे हैं। सूर्य और चंद्रमा पंचम भाव में हैं, जिससे करियर और शिक्षा के क्षेत्र में लाभ मिलेगा। व्यापारियों के लिए समय अच्छा रहेगा। प्रेम जीवन में गलतफहमी से बचें। स्वास्थ्य में बीपी के मरीज सावधानी रखें।
शुभ रंग: नीला, आसमानी
शुभ अंक: 03, 09
उपाय: श्री गणेश जी को दूर्वा अर्पित करें और मूंग व कपूर का दान करें।
भाग्य प्रतिशत: 75%
कुंभ राशि
आज सूर्य और चंद्रमा चतुर्थ भाव में हैं, जो परिवार और सुख-सुविधाओं के लिए शुभ रहेंगे। विद्यार्थियों को बड़े प्रोजेक्ट को व्यवस्थित तरीके से पूरा करना होगा। व्यवसाय में नए कार्यों में सफलता मिलेगी। प्रेम जीवन अच्छा रहेगा।
शुभ रंग: सफेद, हरा
शुभ अंक: 03, 09
उपाय: श्री विष्णुसहस्रनाम का पाठ करें और पिता का चरण स्पर्श कर आशीर्वाद लें। उड़द का दान करें।
भाग्य प्रतिशत: 75%
मीन राशि
आज गुरु पंचम भाव में रहकर विद्यार्थियों को लाभ देंगे। सूर्य और चंद्रमा तृतीय भाव में हैं, जिससे व्यवसाय को सही दिशा मिलेगी। प्रेम जीवन अच्छा रहेगा। धार्मिक यात्रा का योग बन सकता है। उदर विकार से सावधान रहें।
शुभ रंग: नारंगी, लाल
शुभ अंक: 02, 09
उपाय: तिल और चावल का दान करें।
भाग्य प्रतिशत: 75%
डिसक्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष शास्त्र पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। Times Now Navbharat इसकी पुष्टि नहीं करता है।
