अध्यात्म

Aaj Ka Rashifal : छप्परफाड़ लाभ के लिए तैयार रहें ये 5 राशियां, चारों ओर से होगा फायदा

Aaj Ka Rashifal (आज का राशिफल) 13 मई 2026 : आज बुधवार का दिन सभी 12 राशि वालों के लिए अच्छा रहेगा या खराब, इसके बारे में आप डेली राशिफल से जान सकते हैं।

Image

13 मई का राशिफल

Aaj Ka Rashifal (आज का राशिफल) 13 मई 2026 : आज चन्द्रमा मीन राशि में गोचर कर रहे हैं। सूर्य, बुध और मंगल मेष राशि में हैं। शुक्र वृषभ और गुरु मिथुन राशि में स्थित हैं। बुधवार का दिन भगवान गणेश जी की पूजा के लिए विशेष शुभ माना गया है। पीपल को जल अर्पित करें और उसकी जड़ में दूध व गुड़ चढ़ाकर अपनी मनोकामना कहें। श्रीकृष्ण उपासना करें और भगवान शिव की आराधना भी करें। बटुक भैरव स्तोत्र का पाठ लाभदायक रहेगा। मंगल के मेष गोचर के कारण विश्व स्तर पर अशांति और व्यापार में रुकावटें बढ़ सकती हैं, इसलिए गुड़, मसूर और अनार का दान करें। वाणी में मधुरता रखें और लोगों को मिष्ठान व शीतल जल वितरित करें।

मेष राशि का 13 मई 2026 का राशिफल

चन्द्रमा बारहवें भाव में हैं जबकि सूर्य और मंगल आपकी ही राशि में गोचर कर रहे हैं। नौकरी में प्रगति के संकेत मिल रहे हैं। लंबे समय से रुके सरकारी कार्य पूरे हो सकते हैं। बिजनेस प्रोजेक्ट्स को समय पर पूरा करने में सफलता मिलेगी। नए बिजनेस कॉन्ट्रैक्ट मिलने की संभावना है। रियल एस्टेट से जुड़े लोगों के लिए समय लाभदायक रहेगा। प्रेम जीवन में मिठास बनी रहेगी और रिश्तों में समझ बढ़ेगी। यात्रा लाभदायक रहेगी।

उपाय: भगवान विष्णु की उपासना करें और श्री सूक्त का पाठ करें।

शुभ रंग: लाल, पीला

शुभ अंक: 01, 03

भाग्य प्रतिशत: 85%

वृषभ राशि का 13 मई 2026 का राशिफल

सूर्य और मंगल व्यय भाव में हैं जबकि चन्द्रमा एकादश भाव में शुभ फल देंगे। धार्मिक यात्रा का योग बन सकता है। व्यवसाय में उन्नति होगी और नौकरी में प्रमोशन मिलने की संभावना है। परिवार में किसी बात को लेकर विवाद हो सकता है, इसलिए क्रोध और भावुकता पर नियंत्रण रखें। प्रेम संबंधों में मानसिक तनाव से बचें। कार्यक्षेत्र में आपकी मेहनत रंग लाएगी।

उपाय: भैरव जी की पूजा करें। उड़द और कंबल का दान करें।

शुभ रंग: हरा, नीला

शुभ अंक: 04, 06

भाग्य प्रतिशत: 75%

मिथुन राशि का 13 मई 2026 का राशिफल

सूर्य, बुध और मंगल एकादश भाव में हैं जबकि चन्द्रमा दशम भाव में रहकर नौकरी में सफलता देंगे। परिवार से जुड़े विवादों को आगे बढ़ाने से बचें। यदि कोई नया काम शुरू करना चाहते हैं तो दिन शुभ है। सरकारी कार्यों में सफलता मिल सकती है। स्वास्थ्य अच्छा रहेगा लेकिन तनाव से दूर रहें। प्रेम जीवन सुखद रहेगा और नए अवसर मिल सकते हैं।

उपाय: हनुमान बाहुक का पाठ करें और मूंग का दान करें।

शुभ रंग: हरा, नीला

शुभ अंक: 04, 08

भाग्य प्रतिशत: 75%

कर्क राशि का 13 मई 2026 का राशिफल

चन्द्रमा और शनि भाग्य भाव में हैं जबकि सूर्य, मंगल और बुध दशम भाव में गोचर कर रहे हैं। बिजनेस में नए कार्यों की शुरुआत हो सकती है। नौकरी में लगातार मेहनत के बावजूद मनचाही सफलता नहीं मिल पा रही है लेकिन जल्द ही स्थिति बदलेगी। आईटी और बैंकिंग क्षेत्र से जुड़े लोगों के लिए समय शुभ है। नया जॉब ऑफर मिल सकता है। प्रेम जीवन अच्छा रहेगा।

उपाय: शिव मंदिर जाकर शिवलिंग पर जल, शहद और दही अर्पित करें। मूंग और गुड़ का दान करें।

शुभ रंग: लाल, नारंगी

शुभ अंक: 04, 07

भाग्य प्रतिशत: 60%

सिंह राशि का 13 मई 2026 का राशिफल

सूर्य, बुध और मंगल नवम भाव में हैं। छात्रों और आईटी, बैंकिंग क्षेत्र से जुड़े लोगों को सफलता मिलेगी। धार्मिक कार्यों में रुचि बढ़ेगी। करियर को बेहतर बनाने के लिए समय का सही उपयोग करें। मन को एकाग्र रखना जरूरी होगा। प्रेम जीवन सुखद रहेगा लेकिन भावनाओं पर नियंत्रण रखना होगा।

उपाय: बटुक भैरव स्तोत्र का पाठ करें और फलों का दान करें।

शुभ रंग: पीला, सफेद

शुभ अंक: 04, 06

भाग्य प्रतिशत: 65%

कन्या राशि का 13 मई 2026 का राशिफल

सूर्य, बुध और मंगल अष्टम भाव में हैं जबकि चन्द्रमा सप्तम भाव में रहेंगे। छात्रों को सफलता मिलेगी। नौकरी में लगातार नई उपलब्धियां प्राप्त होंगी। आपकी प्लानिंग और टाइम मैनेजमेंट आपको आगे बढ़ाएंगे। किसी प्रिय मित्र के आने से मन प्रसन्न रहेगा। प्रेम जीवन अच्छा रहेगा लेकिन भावनाओं पर नियंत्रण रखना होगा।

उपाय: तिल और धार्मिक पुस्तकों का दान करें। श्री सूक्त का पाठ करें।

शुभ रंग: हरा, नीला

शुभ अंक: 05, 08

भाग्य प्रतिशत: 60%

तुला राशि का 13 मई 2026 का राशिफल

नौकरी और बिजनेस में प्रगति होगी। चन्द्रमा और शनि षष्ठम भाव में होकर स्वास्थ्य को प्रभावित कर सकते हैं। नई बिजनेस डील्स सफल होंगी। परिवार और नौकरी की जिम्मेदारियों में संतुलन बनाना जरूरी होगा। प्रेम जीवन आकर्षक रहेगा। यात्रा मन को खुश करेगी। शुगर के मरीज खानपान में सावधानी रखें।

उपाय: श्री विष्णु उपासना करें।

शुभ रंग: नीला, हरा

शुभ अंक: 05, 08

भाग्य प्रतिशत: 70%

वृश्चिक राशि का 13 मई 2026 का राशिफल

चन्द्रमा और शनि पंचम भाव में हैं जबकि गुरु अष्टम भाव में गोचर कर रहे हैं। बिजनेस में उन्नति होगी और नौकरी में सफलता मिलेगी। धार्मिक सत्संग से मन प्रसन्न रहेगा। शाम के बाद व्यापार से जुड़ी चिंताएं कम हो सकती हैं। सूर्य, मंगल और बुध का सहयोग लाभ देगा।

उपाय: हनुमान बाहुक का पाठ करें। तिल और उड़द का दान करें।

शुभ रंग: लाल, नारंगी

शुभ अंक: 05, 07

भाग्य प्रतिशत: 80%

धनु राशि का 13 मई 2026 का राशिफल

चन्द्रमा चतुर्थ भाव में हैं। नौकरी में सफलता मिलेगी लेकिन कफ संबंधी परेशानी हो सकती है। पारिवारिक तनाव मन को परेशान कर सकता है। व्यवसाय में सफलता मिलेगी और प्रेम जीवन सुखद रहेगा। मानसिक शांति बनाए रखने की जरूरत है।

उपाय: शिवलिंग पर दूध, बेलपत्र और शहद अर्पित करें। गाय को गुड़ खिलाएं।

शुभ रंग: पीला, नारंगी

शुभ अंक: 03, 09

भाग्य प्रतिशत: 60%

मकर राशि का 13 मई 2026 का राशिफल

तृतीय चन्द्रमा आर्थिक लाभ देंगे। सूर्य और मंगल चतुर्थ भाव में हैं। आईटी और बैंकिंग क्षेत्र के लोग अपने कार्य को सही दिशा देंगे। बिजनेस की प्रगति थोड़ी धीमी रह सकती है। प्रेम जीवन अच्छा रहेगा। बीपी के मरीज सावधानी रखें। किसी धार्मिक संत का आशीर्वाद मिल सकता है।

उपाय: विष्णु जी की उपासना करें। शिवलिंग पर गंगाजल और शहद अर्पित करें। शीतल जल और गुड़ का दान करें।

शुभ रंग: नीला, हरा

शुभ अंक: 02, 03

भाग्य प्रतिशत: 65%

कुंभ राशि का 13 मई 2026 का राशिफल

शनि और चन्द्रमा द्वितीय भाव में हैं जबकि सूर्य और मंगल तृतीय भाव में गोचर कर रहे हैं। नौकरी में नई सफलता मिल सकती है। रुका हुआ बिजनेस प्रोजेक्ट मिलने के योग हैं। छात्रों को पढ़ाई व्यवस्थित तरीके से करनी होगी। प्रेम जीवन अच्छा रहेगा। शाम को कहीं घूमने जाने का प्लान बन सकता है। स्वास्थ्य अच्छा रहेगा।

उपाय: बटुक भैरव स्तोत्र का पाठ करें।

शुभ रंग: नीला, हरा

शुभ अंक: 04, 08

भाग्य प्रतिशत: 75%

मीन राशि का 13 मई 2026 का राशिफल

गुरु चतुर्थ भाव में हैं और शनि व चन्द्रमा आपकी ही राशि में गोचर कर रहे हैं। नौकरी में प्रमोशन के अवसर मिल सकते हैं। बिजनेस में बड़े प्रोजेक्ट्स पर काम करेंगे और मित्रों का सहयोग मिलेगा। प्रेम जीवन सुखद रहेगा। स्वास्थ्य अच्छा रहेगा और शुक्र का गोचर लाभ देगा।

उपाय: श्री कनकधारा स्तोत्र का पाठ करें। गाय को गुड़ खिलाएं और छाते का दान करें।

शुभ रंग: लाल, हरा

भाग्य प्रतिशत: 70%

डिसक्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष शास्त्र पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। Times Now Navbharat इसकी पुष्टि नहीं करता है।

Sujeet jee Maharaj
सुजीत जी महाराजauthor

सुजीत जी महाराज ज्योतिष और वास्तु विज्ञान एक्सपर्ट हैं जिन्हें 20 वर्षों का ज्योतिष, तंत्र विज्ञान का अनुभव हासिल हैं। 25000 से ऊपर लेख देश के कई बड़े पत्र पत्रिकाओं में प्रकाशित हो चुके हैं और कई बड़े पुरस्कार भी प्राप्त कर चुके हैं जिसमें ,एक अमेरिका के संस्था से भी प्राप्त है। यह गणित के साथ फलित ज्योतिष पर भी पकड़ रखते हैं और ज्योतिष के क्षेत्र में इन्हें कई सम्मान मिल चुके हैं।

और पढ़ें
End of Article