आज का राशिफल, 13- January-2026: लोहड़ी के दिन इस एक राशि की किस्मत का खुल रहा है ताला, पढ़ें दैनिक राशिफल यहां
- Authored by: सुजीत जी महाराज
- Updated Jan 13, 2026, 11:17 AM IST
Aaj Ka Rashifal (आज का राशिफल ) 13- January- 2026 (मंगलवार) धनु, मीन से लेकर मेष राशी वालों का कैसा रहेगा आज का दिन: आज 13 जनवरी, मंगलवार का दिन है। आज का दिन आपके लिए कैसा रहने वाला है, ये आप यहां दिए राशिफल को पढ़कर जान सकते हैं।
आज का राशिफल 13 जनवरी 2026 (pc: canva)
आज का राशिफल 13- January-2026 (मंगलवार): आज दशमी है।दोपहर 3:17 के बाद एकादशी लग रही है।माघ माह की दशमी युक्त एकादशी बहुत ही पावन व पवित्र तिथि मानी जाती है। एकादशी कल की मान्य होगी।माघ माह मंगलवार व्रत जन्म जन्मान्तर के पापों का शमन करके अखण्ड पुण्य की प्राप्ति करवाता है।आज व्रत रहें। यह माह का प्रत्येक दिन श्री हरि विष्णु ,पालनहार विष्णु व हम सबके कल्याण करने वाले विष्णु जो पूर्णावतार रूप में मर्यादापुरुषोत्तम राम व लीलाधारी श्री कृष्ण हैं ,उनके शरणागत होने का महान उत्सव है।आज श्री विष्णुसहस्रनाम का पाठ करें।जिह्वा को भक्ति रस देने वाली श्री गोविंद नाम का जप उनके स्वरूप को हृदय में बसाकर करना चाहिए।नाम जप के साथ भगवान का वह रूप भी ध्यान में रखने से आत्मानंद व परमानन्द की प्राप्ति होते हुए भक्ति मार्ग के सुंदर पथ का निर्माण होता है।भक्ति ही जीवन की प्राण वायु है।भगवत प्राप्ति ही जीवन का एकमात्र लक्ष्य रखने वाले साधकों के लिए भगवान के नाम जप व भक्ति का आश्रय रखना बहुत श्रेयस्कर होता है।मंगलवार को हनुमान जी की उपासना के रूप में हनुमान चालीसा का 07 पाठ करें।
13 जनवरी 2026 का राशिफ़ल-
मेष
आज के दिन सूर्य नवम व चन्द्रमा सप्तम भाव में हैं।छात्र अपने कॅरियर की नई रूपरेखा तय करेंगे।आप जिस जाँब में हैं उसमें परिवर्तन को लेकर कोई नया प्रस्ताव आ सकता है।वहां पर भी अपनी पोज़िशन के प्रति सजग रहें। पारिवारिक विवादों का सामना करना पड़ सकता है।युवा लव लाइफ में खुश व प्रफुल्लित रहेंगे।आज रोमांटिक लांग ड्राइव में रहेंगे।आज का उपाय --सप्तश्लोकी दुर्गा जी का 09 पाठ करना आपके लिए हितकर रहेगा।तिल व चावल का दान करें।शुभ रंग --सफेद व लाल।भाग्य प्रतिशत-65%
वृष
आईटी व बैंकिंग जाँब से सम्बद्ध लोग लाभ में रहेंगे। परिवार सहित धार्मिक यात्रा की सम्भावना है,यह यात्रा आपके मन को रोमांचित कर देगी ।जाँब में आपके बाँस से आपका विवाद हो सकता है।वाणी पर संयम रखें। लव लाइफ में माधुर्यता बनी रहेगी। प्रेम में असत्य से बचें। आज का उपाय --श्री सूक्त का पाठ करें तथा अनार का दान करें।शुभ रंग -हरा व नीला। भाग्य प्रतिशत-60%
मिथुन
आज के दिन सूर्य सप्तम व चन्द्रमा पँचम है। जाँब में कई नवीन अवसरों को प्रदान करने वाला दिवस है। भाग्यवृद्धि में आवश्यक अवसर मिलना सम्भावित है।इस सुंदर अवसर को हाथ से मत जाने दें।यदि आप कुछ नया करना चाहते हैं तो आज का दिन अच्छा रहेगा। स्वास्थ्य को लेकर थोड़ा चिंतित रहेंगे।आज आपकी लव लाइफ अच्छी रहेगी । लव पार्टनर संग कहीं यात्रा की प्लानिंग करें। आज का उपाय --श्री विष्णु जी की उपासना करें व उनको तुलसी दल अर्पित करें।शुभ रंग --हरा व आसमानी।भाग्य प्रतिशत-55%
कर्क
राजनीतिज्ञों को सफलता मिकेगी । जाँब में आपके लगातार अच्छे परफॉर्मेंस आ रहे लेकिन प्रोग्रेस की पोजिशन बहुत बेहतर नहीं है।वर्क व पोजिशन में सामंजस्य बनाये रखें।लव लाइफ को लेकर आंशिक तनाव खत्म होगा।हेल्थ बेहतर रहेगी।यदि आप शेयर बाजार के मोटर्स व पावर सेक्टर में धन का निवेश करते हैं तो भविष्य में बेहतर परिणाम पाएंगे।लव लाइफ में नया मोड़ आ सकता है।आप भाग्यशाली हैं कि आपको इतना अच्छा लव पार्टनर मिला है। आज का उपाय --माता दुर्गा जी के 108 नामों का जप करें। दान पुण्य करें।शुभ रंग --पीला व नारंगी।भाग्य प्रतिशत-65%
सिंह
आज के दिन सूर्य धनु व चन्द्रमा तुला में रहेंगे।जाँब में प्रगति को लेकर खुश रहेंगे।परिवार को लेकर कोई नयी खुशखबरी मिलेगी।व्यावसायिक सफलता बेहतर करने के लिए प्रयास सफल रहेंगे। आप अपनी ऊर्जा का सही उपयोग करें।सही दिशा में कार्य कर लें तो बेहतर परिणाम आएगा। हेल्थ को लेकर खुश रहेंगे। आज का उपाय --धार्मिक पुस्तकों का दान करें।श्री सूक्त का पाठ करें।शुभ रंग -हरा व आसमानी।भाग्य प्रतिशत-65%
कन्या
आज चन्द्रमा द्वितीय व सूर्य चतुर्थ रहेंगे।गुरु धार्मिक कार्यों की तरफ अग्रसर करेंगे। मन में एकाग्रता लानी होगी।बिजनेस में कई दिनों से रुकी योजनाओं को आगे मत टालें।आप जिससे भी बात करते हैं उसका मन मोह लेते हैं।यह सकारात्मक ऊर्जा ही आपको सफल करेगा। जाँब में कोई रुका कार्य पूर्ण हो जाएगा।लव लाइफ को लेकर थोड़ा तनाव रह सकता है।आज का उपाय --विष्णु उपासना करते रहें।श्री अरण्यकाण्ड का पाठ भी करें। शुभ रंग --हरा व नीला।भाग्य प्रतिशत-65%
तुला
इस राशि के चन्द्रमा मंगलमय फल देंगे। व्यावसायिक कार्यों को लेकर प्रयासरत करते हुए अपने पारिवारिक दायित्व को बेहतरीन तरीके से करेंगे।जाँब में निरंतर प्रगति के मार्ग प्रशस्त होंगे।आत्मविश्वास संसार की सबसे बड़ी पूंजी है। आत्मबल को सुदृढ़ रखें।लव लाइफ सुंदर व अट्रैक्टिव रहेगी।आज कहीं घूमने जाएंगे।यह रोमांटिक यात्रा आपके मन को रोमांच व तनाव से मुक्त रखेगी। सूर्य तृतीय व चन्द्रमा तुला में रहेंगे।हेल्थ को लेकर सचेत रहें। आज का उपाय --सप्तश्लोकी दुर्गा का 09 पाठ व सात अन्न का दान श्रेयष्कर है। शुभ रंग --नीला व हरा।भाग्य प्रतिशत75%
वृश्चिक
धन का आगमन होगा। आज के दिन सूर्य तृतीय व चन्द्रमा व्यय भाव में रहेंगे।जाँब में रुके हुए कार्य अतिशीघ्र पूर्ण करें।मन आध्यत्मिक उन्नयन से आनंदित व ऊर्जा से भरा रहेगा।परिवार को लेकर चली आ रही कुछ चिंताएं जो मन मे थीं उनका समाधान भी हो जाएगा।लव लाइफ को लेकर कोई अनिश्चितता बनी रहेगी।प्रेम में सत्य व विश्वास को कायम रखें। आज का उपाय --हनुमान चालीसा का 07 पाठ करें।तिल व गुड़ का दान करना अच्छा है।शुभ रंग --लाल व पीला।भाग्य प्रतिशत-65%
धनु
सूर्य इसी राशि में व चन्द्रमा तुला में रहकर जाँब में अचानक किसी बड़े लाभ से प्रसन्नता कराएंगे।जाँब को लेकर थोड़ा परेशान रहेंगे ,इसको लेकर आप जितना परिश्रम कर रहे हैं उसका प्रतिफल नहीं मिल रहा है। लव लाइफ के लिए भी समय निकालना होगा। स्वास्थ्य सुख बेहतर रहेगा। आज का उपाय --भगवान विष्णु जी की उपासना करें व उनको पीपल के पत्ते की माला अर्पित करें। शुभ रंग --लाल व पीला।भाग्य प्रतिशत-60%
मकर
चन्द्रमा आज के दिन इसी राशि से दशम रहेंगे।सुखद यात्रा होगा। अपना कर्म करें। भविष्य के भय से चिंतामुक्त रहें।आप एक आशावादी व्यक्ति हैं।अपनी सकारात्मक सोच से ही अपने जीवन को सही दिशा दे सकते हैं।आज व्यावसायिक यात्रा भी होगी।लव लाइफ में ज्यादा इमोशन से बचें। प्रेम में क्रोध मत करें तो बेहतर है। आज का उपाय --सुन्दरकाण्ड का पाठ सुमंगल करेगा व अमङ्गल का नाश करेगा। अन्न दान करते रहें।शुभ रंग --नीला व बैगनी।भाग्य प्रतिशत-65%
कुम्भ
आज के दिन द्वितीय शनि व नवम चन्द्रमा मंगलमय फल देंगे।जाँब में उच्चाधिकारियों के सुंदर सहयोग से बहुत जल्द प्रोमोशन प्राप्त कर सकते हैं। व्ययवसाय में सही समय पर यथार्थ निर्णय लेना सीखें।निगेटिव सोच प्रॉब्लम दे सकते हैं।आपका लव उम्मीदों के उस पार जा चुका है।घर मे विवाह की बात करें। आज का उपाय --- श्री विष्णुसहस्रनाम का पाठ करें तथा मूंग का दान करें। शुभ रंग --बैगनी व आसमानी।भाग्य प्रतिशत-75%
मीन
गुरु चतुर्थ व चंद्रमा अष्टम हैं।छात्रों के लिए दिवस सफल रहेगा।जाँब में किसी निर्णय को लेकर असमंजस में रहेंगे । छात्र अपनी सोच को सही दिशा दें ।आपका नॉलेज आपके व्यक्तित्व की शुभता को बढ़ाती है जिससे आप सफल होते हैं। टाइम मैनेजमेंट का ख्याल रखें।लव लाइफ की सुगंध आपके जीवन की बगिया को महकाती रहेगी।हेल्थ बेहतर रहेगी। आज का उपाय ---सुंदरकांड का पाठ मंगलमय है।शुभ रंग --लाल व पीला।भाग्य प्रतिशत-55%