अध्यात्म

Aaj Ka Rashifal : किस्मत का पूरा साथ पाने को रेडी रहें ये 6 राशियां, आज बरसेगी हनुमान जी की कृपा

Aaj Ka Rashifal (आज का राशिफल) 12 May 2026: ग्रहों और नक्षत्रों की चाल के माध्यम से राशिफल का आकलन किया जाता है, आपके लिए आज का दिन कैसा रहने वाला है। आइए राशिफल से जानते हैं।

Image

12 मई का राशिफल

Aaj Ka Rashifal (आज का राशिफल) 12 May 2026: आज सूर्य, बुध और मंगल मेष राशि में, गुरु मिथुन, चन्द्रमा कुंभ और शनि मीन राशि में गोचर कर रहे हैं। आज मंगल का राशि परिवर्तन हुआ है और वे अपनी ही राशि मेष में प्रवेश कर चुके हैं। ज्येष्ठ कृष्ण पक्ष की दशमी तिथि और पूर्वाभाद्रपद नक्षत्र है। मंगलवार का दिन हनुमान जी की उपासना के लिए अत्यंत शुभ माना गया है। सुंदरकांड का पाठ करें और मिष्ठान व शीतल जल का दान करें। मंगल से संबंधित वस्तुएं जैसे गुड़, मसूर दाल, लाल वस्त्र और मिठाई का दान करना लाभदायक रहेगा। स्वास्थ्य सुख के लिए हनुमान बाहुक का पाठ करें।

मेष राशि का 12 मई 2026 का राशिफल

सूर्य, बुध और मंगल आपकी ही राशि में गोचर कर रहे हैं। चन्द्रमा कुंभ राशि में रहेंगे जबकि शनि द्वादश भाव में हैं। नौकरी में नए अवसर मिल सकते हैं। जो बिजनेस प्रोजेक्ट लंबे समय से रुके हुए थे, उनमें आज प्रगति देखने को मिलेगी। कार्यक्षेत्र में आपका आत्मविश्वास बढ़ेगा। यात्रा लाभदायक साबित हो सकती है। युवा अपनी लव लाइफ को लेकर खुश रहेंगे। हालांकि क्रोध और जल्दबाजी से बचना होगा। परिवार में सहयोग मिलेगा और आर्थिक स्थिति बेहतर हो सकती है।

उपाय: श्री विष्णुसहस्रनाम का पाठ करें। तिल और उड़द का दान करें।

शुभ रंग: लाल, पीला

शुभ अंक: 02, 09

भाग्य प्रतिशत: 65%

वृषभ राशि का 12 मई 2026 का राशिफल

चन्द्रमा दशम भाव में और मंगल व्यय भाव में हैं। बिजनेस और नौकरी में प्रगति के संकेत मिल रहे हैं। नौकरी बदलने का विचार कर सकते हैं। ऑफिस में दूसरों के मामलों में पड़ने से बचें और अपने काम पर ध्यान दें। खर्च बढ़ सकता है, जिस कारण थोड़ी चिंता रहेगी। नए प्रोजेक्ट्स पर काम करने का अवसर मिलेगा। परिवार का सहयोग रहेगा लेकिन मानसिक तनाव से बचना होगा।

उपाय: गाय को पालक और गुड़ खिलाएं। श्री सूक्त का पाठ करें।

शुभ रंग: सफेद, आसमानी

शुभ अंक: 04, 08

भाग्य प्रतिशत: 60%

मिथुन राशि का 12 मई 2026 का राशिफल

चन्द्रमा भाग्य भाव में गोचर कर रहे हैं। करियर में नए अवसर प्राप्त हो सकते हैं। बिजनेस में ग्रोथ के लिए दिन अच्छा है। रुका हुआ धन वापस मिलने के संकेत हैं। किसी वरिष्ठ अधिकारी के व्यवहार से थोड़ी चिंता रह सकती है। प्रेम संबंधों में खुशियां रहेंगी लेकिन बहस से बचना होगा। यात्रा और नए संपर्क लाभदायक साबित हो सकते हैं।

उपाय: श्री सूक्त का पाठ करें। गाय को पालक खिलाएं।

शुभ रंग: लाल, आसमानी

शुभ अंक: 04, 07

भाग्य प्रतिशत: 65%

कर्क राशि का 12 मई 2026 का राशिफल

मंगल, सूर्य और बुध दशम भाव में हैं जबकि चन्द्रमा अष्टम भाव में रहेंगे। बिजनेस में लाभ मिलेगा और रुका धन वापस मिल सकता है। नौकरी बदलने के प्रयास अभी पूरी तरह सफल नहीं हो पाएंगे। छात्रों को करियर पर ज्यादा फोकस करने की जरूरत है। प्रेम जीवन में सकारात्मक बदलाव आ सकता है। परिवार में विवाह से जुड़ी चर्चा हो सकती है।

उपाय: श्री बटुक भैरव स्तोत्र का पाठ करें।

शुभ रंग: हरा, नीला

शुभ अंक: 03, 09

भाग्य प्रतिशत: 75%

सिंह राशि का 12 मई 2026 का राशिफल

सूर्य, मंगल और बुध भाग्य भाव में हैं और चन्द्रमा सप्तम भाव में शुभ फल देंगे। राजनीति और प्रशासन से जुड़े लोगों को लाभ मिलेगा। छात्र पढ़ाई में अच्छा प्रदर्शन करेंगे। बिजनेस को आगे बढ़ाने के लिए आपकी ऊर्जा सही दिशा में लगानी होगी। प्रेम जीवन बेहतर रहेगा और स्वास्थ्य भी अच्छा रहेगा। आत्मविश्वास में वृद्धि होगी।

उपाय: श्री विष्णुसहस्रनाम का पाठ करें और अनार का दान करें।

शुभ रंग: नारंगी, लाल

शुभ अंक: 01, 03

भाग्य प्रतिशत: 60%

कन्या राशि का 12 मई 2026 का राशिफल

मंगल, सूर्य और बुध अष्टम भाव में हैं। चन्द्रमा सप्तम भाव में रहेंगे और गुरु आर्थिक लाभ देंगे। बिजनेस में अब पहले से बेहतर परिणाम मिलेंगे। नई योजनाओं को टालें नहीं। धार्मिक कार्यों में रुचि बढ़ेगी। छात्रों के लिए समय अच्छा रहेगा और करियर में सफलता मिलेगी। परिवार का सहयोग मिलेगा।

उपाय: शिवलिंग पर जल और बेलपत्र अर्पित करें। तिल का दान करें।

शुभ रंग: बैंगनी, नीला

शुभ अंक: 02, 08

भाग्य प्रतिशत: 75%

तुला राशि का 12 मई 2026 का राशिफल

चन्द्रमा पंचम और गुरु नवम भाव में हैं। बैंकिंग और आईटी सेक्टर के लोगों को लाभ मिल सकता है। नौकरी की स्थिति बेहतर रहेगी। धार्मिक गतिविधियों में मन लगेगा जिससे मानसिक तनाव कम होगा। बिजनेस में ज्यादा सोच-विचार नुकसान दे सकता है। आर्थिक स्थिति मजबूत होगी और नौकरी से संतोष मिलेगा।

उपाय: हनुमान चालीसा का 7 बार पाठ करें। मूंग और गुड़ का दान करें।

शुभ रंग: लाल, बैंगनी

शुभ अंक: 07, 09

भाग्य प्रतिशत: 75%

वृश्चिक राशि का 12 मई 2026 का राशिफल

सूर्य, मंगल और बुध षष्ठम भाव में होकर सफलता दिलाएंगे। चन्द्रमा चतुर्थ भाव में रहेंगे जिससे घर-परिवार में सुख मिलेगा। आत्मविश्वास बढ़ेगा और नौकरी में प्रमोशन को लेकर चल रही चिंता दूर हो सकती है। मित्रों का सहयोग मिलेगा। छात्रों को सफलता प्राप्त होगी। कार्यक्षेत्र में सम्मान बढ़ेगा।

उपाय: माता दुर्गा मंदिर जाएं और एक परिक्रमा करें। सप्तश्लोकी दुर्गा का 9 बार पाठ करें।

शुभ रंग: पीला, लाल

शुभ अंक: 02, 08

भाग्य प्रतिशत: 70%

धनु राशि का 12 मई 2026 का राशिफल

गुरु सप्तम और चन्द्रमा तृतीय भाव में हैं। सूर्य, मंगल और बुध पंचम भाव में रहकर छात्रों और करियर के लिए शुभ रहेंगे। रुका धन वापस मिलने से मन प्रसन्न रहेगा। नौकरी में थोड़ी चिंता रह सकती है लेकिन बिजनेस अच्छा चलेगा। प्रेम जीवन में उत्साह रहेगा। पार्टनर के साथ समय बिताने का अवसर मिलेगा।

उपाय: श्री विष्णुसहस्रनाम का पाठ करें। तिल का दान करें।

शुभ रंग: लाल, हरा

शुभ अंक: 03, 09

भाग्य प्रतिशत: 65%

मकर राशि का 12 मई 2026 का राशिफल

द्वितीय चन्द्रमा और तृतीय शनि का गोचर लाभ देगा। नौकरी और बिजनेस में सफलता मिलेगी। छात्र मेहनत बढ़ाएं। आपकी आध्यात्मिक सोच आपको सही दिशा देगी। कार्यक्षेत्र में प्रदर्शन बेहतर रहेगा। प्रेम जीवन अच्छा रहेगा और परिवार का सहयोग मिलेगा।

उपाय: भगवान शिव की उपासना करें। गुड़ और मसूर दाल का दान करें।

शुभ रंग: बैंगनी, सफेद

शुभ अंक: 01, 05

भाग्य प्रतिशत: 75%

कुंभ राशि का 12 मई 2026 का राशिफल

चन्द्रमा आपकी ही राशि में हैं और शनि द्वितीय भाव में। खर्च बढ़ सकता है। नौकरी और बिजनेस में काम का दबाव रहेगा। पारिवारिक मामलों में सही समय पर निर्णय लेना जरूरी होगा। प्रेम संबंधों में टाइम मैनेजमेंट की कमी परेशानी दे सकती है। अचानक धार्मिक यात्रा का योग बन सकता है।

उपाय: श्री विष्णुसहस्रनाम का पाठ करें और अन्न दान करें।

शुभ रंग: नीला, बैंगनी

शुभ अंक: 07, 08

भाग्य प्रतिशत: 65%

मीन राशि का 12 मई 2026 का राशिफल

चन्द्रमा व्यय भाव में और शनि आपकी ही राशि में हैं। नौकरी में प्रगति से खुश रहेंगे। बिजनेस में नई योजनाएं सफल हो सकती हैं। सहयोगियों का अच्छा साथ मिलेगा। प्रेम जीवन में यात्रा के योग हैं। स्वास्थ्य अच्छा रहेगा। आर्थिक स्थिति मजबूत हो सकती है।

उपाय: सुंदरकांड का पाठ करें।

शुभ रंग: लाल, पीला

शुभ अंक: 02, 09

भाग्य प्रतिशत: 70%

डिसक्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष शास्त्र पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। Times Now Navbharat इसकी पुष्टि नहीं करता है।

Sujeet jee Maharaj
सुजीत जी महाराज author

सुजीत जी महाराज ज्योतिष और वास्तु विज्ञान एक्सपर्ट हैं जिन्हें 20 वर्षों का ज्योतिष, तंत्र विज्ञान का अनुभव हासिल हैं। 25000 से ऊपर लेख देश के कई बड़... और देखें

End of Article