अध्यात्म

आज का राशिफल, 11 January 2025: आज अकूत धन लाभ के लिए तैयार रहें ये 5 राशियां, बरसेगी सूर्यदेव की कृपा

Aaj Ka Rashifal (आज का राशिफल) 11 January 2025 (रविवार) मेष, वृषभ, मिथुन, कर्क, सिंह, कन्या, तुला, वृश्चिक, धनु, मकर, कुंभ और मीन राशि वालों के लिए कैसा रहेगा आज का दिन: आज का दिन आपके लिए कैसा रहने वाला है, इसके बारे में आप राशिफल से जान सकते हैं। आइए जानते हैं कि 11 जनवरी का दिन सभी 12 राशि वालों के लिए कैसा रहने वाला है।

11 जनवरी का राशिफल

11 जनवरी का राशिफल

आज का राशिफल 11 January 2025 (रविवार): आज 11 जनवरी 2026 माघ माह के कृष्ण पक्ष की अष्टमी तिथि है, जो सुबह 10 बजकर 20 मिनट तक रहेगी। इसके बाद नवमी तिथि लग जाएगी। नक्षत्र चित्र शाम 6 बजकर 12 मिनट तक रहेगा। इसके बाद स्वाती लग जाएगा। योग सुकर्मा शाम 5 बजकर 27 मिनट तक रहने वाला है। इसके बाद धृति लग जाएगा। करण की बात करें तो कौलव सुबह 10 बजकर 20 मिनट तक रहेगा। इसके बाद तैतिल लग जाएगा। जो रात 11 बजकर 28 तक रहेगा। अंत में गर करण रहेगा।

ग्रहों की स्थिति में मिथुन में गुरु और तुला में चंद्रमा विराजमान रहेंगे। स्वयं सूर्य, बुध, शुक्र और मंगल के साथ धनु में रहेंगे। मायावी राहु कुंभ और केतु सिंह में बैठे रहेंगे। इसी प्रकार शनि मीन राशि में रहेंगे। आइए जानते हैं कि सभी 12 राशि वालों के लिए आज का दिन रविवार कैसा रहने वाला है?

मेष राशि का आज का राशिफल

चंद्रमा सप्तम भाव में हैं। आज का दिवस करियर में प्रगति का है। जॉब में प्रमोशन के मार्ग में बाधाओं का समाधान होगा। युवा लव लाइफ में इमोशन से बचें – आपका करियर भी महत्वपूर्ण है। आज का दिवस बिजनेस में थोड़ी परेशानी का है। ऑफिस में क्रोध पर संयम रखना हितकर रहेगा। धन प्राप्ति संभावित है।

उपाय: सुंदरकांड का पाठ करें। गुड़ का दान करें।

शुभ रंग: पीला और लाल

भाग्य प्रतिशत: 65%

वृषभ राशि का आज का राशिफल

चंद्रमा छठे भाव में हैं। बिजनेस में प्रगति और जॉब में बहुत शीघ्र प्रमोशन की संभावना है। बहुत ज्यादा यात्रा से बचें। क्रोध न करें। पारिवारिक विवाद हो सकता है। वाणी पर संयम रखें। राहु प्रेम संबंधों में कटुता देगा। जॉब में विशेष प्रोजेक्ट पूरा करने में लगे रहेंगे। सेहत से थोड़ा चिंतित रहेंगे।

उपाय: हनुमान जी की पूजा करें।

शुभ रंग: हरा और बैगनी

भाग्य प्रतिशत: 65%

मिथुन राशि का आज का राशिफल

चंद्रमा पांचवें भाव में हैं। आज का दिन जॉब के लिए मंगलमय रहेगा। जॉब में रुका सरकारी कार्य पूरा होगा। संतान के स्टडी से चिंतित रहेंगे। लव लाइफ अच्छी रहेगी। लॉन्ग ड्राइव पर जाएंगे। जॉब में कोई लापरवाही परेशान कर सकती है।

उपाय: शिव उपासना करें। उड़द और कम्बल का दान करें।

शुभ रंग: नीला

भाग्य प्रतिशत: 60%

कर्क राशि का आज का राशिफल

जॉब में लगातार मेहनत के बावजूद अपेक्षित सफलता नहीं मिल रही है। यदि टीचिंग, रियल एस्टेट, बैंकिंग या पावर सेक्टर के शेयर बाजार में धन निवेश करें तो भविष्य में बेहतर परिणाम मिलेंगे। छात्र टाइम मैनेजमेंट का ध्यान रखें। लव लाइफ में नया मोड़ विवाह का आ सकता है।

उपाय: विष्णु उपासना करें।

शुभ रंग: पीला और सफेद

भाग्य प्रतिशत: 70%

सिंह राशि का आज का राशिफल

जॉब में उच्चाधिकारियों की किसी विशेष वर्क से तनाव रहेगा। चंद्रमा तृतीय भाव में हैं। मित्रों की सहायता मिलेगी। व्यवसाय बेहतर करने के लिए ऊर्जा का सही उपयोग करें। सही दिशा में कार्य करें। मन एकाग्र करने के लिए योग-ध्यान करें। बिजनेस में सफलता मिलेगी।

उपाय: कम्बल का दान करें। बड़े भाई का चरण स्पर्श कर आशीर्वाद लें।

शुभ रंग: नारंगी और लाल

भाग्य प्रतिशत: 80%

कन्या राशि का आज का राशिफल

बिजनेस में सफल रहेंगे। आपकी वाणी में आकर्षण है। जिससे मिलते हैं, उसका मन मोह लेते हैं। यह सकारात्मक ऊर्जा आपको सफल करेगी। जॉब में रुके आकस्मिक धन आगमन से मन प्रसन्न रहेगा। श्री गणेश जी की उपासना करें। उच्चाधिकारियों का सहयोग उत्तम रहेगा। अपनी समस्या उनसे शेयर करें।

उपाय: श्री विष्णुसहस्रनाम का पाठ करें। तिल का दान कर्ज से बचाएगा।

शुभ रंग: नीला और हरा

भाग्य प्रतिशत: 75%

तुला राशि का आज का राशिफल

चंद्रमा इसी राशि में हैं। जॉब को बेहतर करने के प्रयासरत रहेंगे। बिजनेस में सफलता के लिए खूब मेहनत करें। लव लाइफ सुंदर और आकर्षक रहेगी। यात्रा मन को रोमांच और तनाव मुक्त रखेगी। लंबी यात्रा से दूर रहें। ज्यादा भागदौड़ हानिप्रद हो सकती है।

उपाय: भगवान विष्णु जी की उपासना करें। अन्न दान श्रेयष्कर है।

शुभ रंग: हरा और बैगनी

भाग्य प्रतिशत: 65%

वृश्चिक राशि का आज का राशिफल

चंद्रमा व्यय भाव में हैं। जॉब में विशेषकर बड़े परिवर्तन से मन असमंजस में रहेगा। परिवार की पूर्व चिंताएं दूर होंगी। सेहत लाभप्रद रहेगा। लव लाइफ अच्छी रहेगी। खूबसूरत डिनर का आनंद लेंगे।

उपाय: हनुमान जी के मंदिर जाएं और 3 परिक्रमा करें। पिता का चरण स्पर्श कर आशीर्वाद लें।

शुभ रंग: पीला और लाल

भाग्य प्रतिशत: 80%

धनु राशि का आज का राशिफल

बिजनेस से बहुत सीरियस रहेंगे। चंद्रमा एकादश लाभ देंगे। नए पद के प्रयास जारी रहेंगे। स्टूडेंट्स परफॉर्मेंस बेहतर करेंगे। अनचाही यात्रा से परेशान रहेंगे। लव लाइफ में तनाव संभावित है। धन आगमन के संकेत हैं।

उपाय: घर में तुलसी को जल समर्पित करें और पत्ते विष्णु जी को अर्पित करें। क्रोध से बचें।

शुभ रंग: पीला और लाल

भाग्य प्रतिशत: 75%

मकर राशि का आज का राशिफल

व्यवसाय पहले से बेहतर होगा। जॉब में थोड़ा डिस्टर्बेंस संभावित है। आप आशावादी व्यक्ति हैं। चंद्रमा कर्म भाव में हैं। सकारात्मक सोच से जीवन सही दिशा मिलेगी। बिजनेस में सफलता संतोषजनक है। लव लाइफ से खुश रहेंगे।

उपाय: हनुमान जी की उपासना करें। श्री गणपति जी को दूर्वा अर्पित करें। बुध के द्रव्य मूंग-हरे वस्त्र दान करें।

शुभ रंग: नीला और हरा

भाग्य प्रतिशत: 75%

कुंभ राशि का आज का राशिफल

बिजनेस में परेशान रह सकते हैं। चंद्रमा भाग्य भाव में हैं। बड़ा कार्य क्रमबद्ध हल करें। सिस्टेमेटिक काम से प्रोजेक्ट समय पर पूरा होगा। कफ जनित रोग से कष्ट हो सकता है। खान-पान पर ध्यान दें। लव लाइफ में लॉन्ग जर्नी संभव है।

उपाय: सुंदरकांड का पाठ करें। पीपल को जल अर्पित करें।

शुभ रंग: नीला और सफेद

भाग्य प्रतिशत: 65%

मीन राशि का आज का राशिफल

आप बिजनेस से खुश रहेंगे। कार्य पद्धति सही रखें। सहयोगियों का योगदान रहेगा। बड़े भाई का आशीर्वाद मंगल और पिता का खुश रहना सूर्य की शुभता बढ़ाता है। युवा लव लाइफ से खुश रहेंगे। फैमिली डिस्प्यूट खत्म करने के प्रयास करें। पिता का योगदान रहेगा। लव लाइफ अच्छी रहेगी। खान-पान पर ध्यान दें।

उपाय: तिल के लड्डू और कम्बल दान करें।

शुभ रंग: पीला और लाल

भाग्य प्रतिशत: 55%

डिसक्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष शास्त्र पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। Times Now Navbharat इसकी पुष्टि नहीं करता है।

जानिए मेष, वृषभ, मिथुन, कर्क, सिंह, कन्या, तुला, वृश्चिक, धनु, मकर, कुंभ और मीन राशि वालों का वार्षिक राशिफल। पढ़ें हिंदी में अध्यात्म से जुड़ी सभी छोटी बड़ी न्यूज़ और ताजा समाचार के लिए जुड़े रहें टाइम्स नाउ नवभारत से|

सुजीत जी महाराज
सुजीत जी महाराज author

सुजीत जी महाराज ज्योतिष और वास्तु विज्ञान एक्सपर्ट हैं जिन्हें 20 वर्षों का ज्योतिष, तंत्र विज्ञान का अनुभव हासिल हैं। 25000 से ऊपर लेख देश के कई बड़... और देखें

End of Article