Aaj ka rashifal 09 June 2026: आज मंगलवार का दिन आध्यात्मिक और ज्योतिषीय दृष्टि से विशेष महत्व रखता है। आज चंद्रमा मीन राशि में हैं और शनि भी मीन राशि में गोचर कर रहे हैं। वहीं सूर्य वृषभ राशि और देवगुरु बृहस्पति कर्क राशि में स्थित हैं। चंद्रमा और शनि की युति गुरु की राशि मीन में होने से कई राशियों के जीवन में महत्वपूर्ण बदलाव और नए अवसर देखने को मिल सकते हैं। आज सुंदरकांड का पाठ, हनुमान जी की उपासना और अन्नदान करना विशेष शुभ माना गया है। पुरुषोत्तम माह में गुरु मंत्र का जाप करने से आध्यात्मिक उन्नति के साथ जीवन में सकारात्मक ऊर्जा का संचार होगा। यदि आपने गुरु मंत्र नहीं लिया है तो 'ॐ नमः शिवाय' महामंत्र का जप कर सकते हैं। आइए जानते हैं मेष से मीन तक सभी 12 राशियों का आज का राशिफल।
मेष राशि
आज आपका मन आध्यात्मिक कार्यों में अधिक लगेगा। व्यवसाय से जुड़ी भविष्य की योजनाएं सफल हो सकती हैं। मित्रों के सहयोग से कई महत्वपूर्ण कार्य पूरे होंगे। प्रेम जीवन में खुशी बनी रहेगी।
- शुभ रंग: सफेद, पीला
- शुभ अंक: 3, 9
- भाग्य प्रतिशत: 65%
टाइम्स नाउ नवभारत पर ये भी पढ़े: आपकी किस्मत बदलने आ गए 'ग्रहों के राजा', अब इन 5 राशियों को होगा भारी लाभ
वृषभ राशि
व्यापार और नौकरी दोनों क्षेत्रों में अच्छे परिणाम मिल सकते हैं। प्रमोशन की संभावना बन रही है। शाम के समय परिवार के साथ यात्रा का योग है। हालांकि संपत्ति को लेकर किसी रिश्तेदार से मतभेद हो सकते हैं।
- शुभ रंग: आसमानी, हरा
- शुभ अंक: 2, 7
- भाग्य प्रतिशत: 65%
टाइम्स नाउ नवभारत पर ये भी पढ़े: 10 या 11 जून, एकादशी कब है, जानिए परमा एकादशी की सही डेट और पूरी पूजन विधि
मिथुन राशि
नौकरी बदलने की सोच रहे लोगों के लिए दिन अनुकूल है। नई बिजनेस डील फाइनल हो सकती है। रुका हुआ धन मिलने के संकेत हैं। स्वास्थ्य में लीवर संबंधी समस्या वाले लोग सतर्क रहें।
- शुभ रंग: बैंगनी, हरा
- शुभ अंक: 2, 7
- भाग्य प्रतिशत: 65%
कर्क राशि
छात्रों और नौकरीपेशा लोगों के लिए दिन शुभ रहेगा। करियर में आगे बढ़ने के अवसर मिलेंगे। व्यापार में अच्छे परिणाम प्राप्त होंगे। प्रेम जीवन में साथी का पूरा सहयोग मिलेगा।
- शुभ रंग: लाल, नारंगी
- शुभ अंक: 3, 9
- भाग्य प्रतिशत: 75%
सिंह राशि
किसी खास बिजनेस प्रोजेक्ट को लेकर प्रयास सफल हो सकते हैं। मित्रों का सहयोग मिलेगा। स्वास्थ्य अच्छा रहेगा। प्रेमी या जीवनसाथी के साथ घूमने का अवसर मिल सकता है।
- शुभ रंग: सफेद, नारंगी
- शुभ अंक: 3, 9
- भाग्य प्रतिशत: 65%
कन्या राशि
महत्वपूर्ण कार्यों को पूरा करने के लिए दिन अनुकूल है। नौकरी और व्यापार में लाभ मिलेगा। रुके हुए कार्य पूरे हो सकते हैं। आर्थिक स्थिति मजबूत रहेगी और स्वास्थ्य भी बेहतर रहेगा।
- शुभ रंग: पीला, आसमानी
- शुभ अंक: 5, 8
- भाग्य प्रतिशत: 65%
तुला राशि
नौकरी और पढ़ाई दोनों में प्रगति के संकेत हैं। छात्रों का मन पढ़ाई में लगेगा। प्रेम जीवन में रोमांस बढ़ेगा और यात्रा का योग बन सकता है। स्वास्थ्य भी अच्छा रहेगा।
- शुभ रंग: सफेद, नीला
- शुभ अंक: 4, 8
- भाग्य प्रतिशत: 75%
वृश्चिक राशि
व्यापार और नौकरी के लिए दिन अच्छा रहेगा। लंबे समय से चल रही परेशानियों का समाधान मिल सकता है। छात्रों का आत्मविश्वास बढ़ेगा। स्वास्थ्य संतोषजनक रहेगा।
- शुभ रंग: लाल, नारंगी
- शुभ अंक: 2, 9
- भाग्य प्रतिशत: 65%
धनु राशि
नौकरी में उन्नति और प्रमोशन के योग हैं। धार्मिक कार्यों में रुचि बढ़ेगी। कार्यस्थल पर बढ़ते काम के कारण थोड़ी व्यस्तता रह सकती है। प्रेम जीवन सुखद रहेगा।
- शुभ रंग: लाल, नारंगी
- शुभ अंक: 4, 7
- भाग्य प्रतिशत: 75%
मकर राशि
व्यापार और नौकरी में नई संभावनाएं बनेंगी। आय के नए स्रोत विकसित हो सकते हैं। छात्रों को करियर में सही दिशा मिलेगी। स्वास्थ्य को लेकर विशेष रूप से लीवर संबंधी समस्याओं में सावधानी रखें।
- शुभ रंग: आसमानी, हरा
- शुभ अंक: 3, 9
- भाग्य प्रतिशत: 65%
कुम्भ राशि
आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। लंबे समय से अटका धन वापस मिल सकता है। नौकरी बदलने की सोच रहे लोगों को सही निर्णय लेने की आवश्यकता है। यात्रा के योग भी बन सकते हैं।
- शुभ रंग: लाल, बैंगनी
- शुभ अंक: 3, 9
- भाग्य प्रतिशत: 65%
मीन राशि
चंद्रमा आपकी राशि में होने से आत्मविश्वास बढ़ेगा। करियर और व्यापार में सफलता मिलेगी। धार्मिक कार्यों में रुचि बढ़ेगी। प्रेम जीवन में यात्रा और यादगार पल बिताने के अवसर मिल सकते हैं।
- शुभ रंग: लाल, पीला
- शुभ अंक: 3, 9
- भाग्य प्रतिशत: 75%
आज का विशेष उपाय
आज हनुमान जी के मंदिर जाकर उनके विग्रह की 3 परिक्रमा करें। सुंदरकांड का पाठ या श्रवण करें और अन्नदान करें। सायंकाल परिवार और मित्रों के साथ सामूहिक सुंदरकांड पाठ करना अत्यंत शुभ माना गया है। गुरु मंत्र का जाप करें, और यदि गुरु मंत्र न लिया हो तो 'ॐ नमः शिवाय' का निरंतर जप करें।
