अध्यात्म

Aaj Ka Rashifal : आज मेष और मिथुन समेत इन 5 राशियों को मालामाल करेगी ग्रहों की चाल, होगा बड़ा लाभ

Aaj Ka Rashifal (आज का राशिफल) 7 June 2026 : आज 7 जून दिन रविवार है। आज का दिन किन राशि वालों के लिए शुभ रहने वाला है। यह आप दैनिक राशिफल से पता लगा सकते हैं।

Image

7 जून का राशिफल

Aaj Ka Rashifal (आज का राशिफल) 7 June 2026 : आज 7 जून 2026, रविवार के दिन चंद्रमा कुंभ राशि में गोचर कर रहे हैं। गुरु कर्क राशि में, शनि मीन राशि में और सूर्य वृष राशि में विराजमान हैं। पुरुषोत्तम माह का पावन समय चल रहा है। आज सूर्योपासना करना, श्री आदित्यहृदय स्तोत्र का पाठ करना तथा भगवान विष्णु और भगवान कृष्ण का ध्यान करना विशेष फलदायी रहेगा। आइए जानते हैं सभी 12 राशियों का दैनिक राशिफल।

मेष राशि आज का राशिफल

गुरु कर्क राशि में और चंद्रमा कुंभ राशि में होने से आज आपको करियर और जॉब में अच्छे अवसर मिल सकते हैं। जॉब में प्रमोशन या नई जिम्मेदारी मिलने के संकेत हैं। बिजनेस में कुछ चुनौतियां बनी रह सकती हैं, इसलिए बड़े भाई या अनुभवी लोगों की सलाह लेना लाभदायक रहेगा। स्टूडेंट्स को पढ़ाई और प्रतियोगी परीक्षाओं में सफलता मिल सकती है। प्रेम जीवन में खुशियां बनी रहेंगी। स्वास्थ्य सामान्य रहेगा।

उपाय: हनुमान जी की उपासना करें और गुड़ का दान करें।

शुभ रंग: लाल, नारंगी

शुभ अंक: 01, 02

भाग्य प्रतिशत: 75%

वृषभ राशि आज का राशिफल

चंद्रमा आपके दशम भाव में गोचर कर रहे हैं, जिससे करियर और कार्यक्षेत्र में सफलता मिलने के योग बन रहे हैं। बिजनेस में नए अनुबंध या नई योजनाओं पर काम शुरू कर सकते हैं। खर्चों पर नियंत्रण रखने की आवश्यकता है। स्टूडेंट्स को पढ़ाई में अधिक एकाग्रता रखनी होगी। प्रेम संबंधों में मधुरता बनी रहेगी। बीपी और शुगर के मरीज स्वास्थ्य के प्रति सतर्क रहें।

उपाय: श्री सूक्त का पाठ करें और गाय को पालक व गुड़ खिलाएं।

शुभ रंग: नीला, हरा

शुभ अंक: 03, 09

भाग्य प्रतिशत: 65%

मिथुन राशि आज का राशिफल

भाग्य भाव में चंद्रमा का गोचर आपको कई मामलों में लाभ दिला सकता है। जॉब में नए अवसर मिल सकते हैं और रुका हुआ धन प्राप्त होने के संकेत हैं। यात्रा के लिए दिन शुभ है। स्वास्थ्य अच्छा रहेगा और मन प्रसन्न रहेगा। प्रेम जीवन में भी सकारात्मकता बनी रहेगी। बिजनेस में आर्थिक स्थिति मजबूत होने की संभावना है।

उपाय: श्री कनकधारा स्तोत्र का पाठ करें और मसूर दाल व गुड़ का दान करें।

शुभ रंग: हरा, नीला

शुभ अंक: 02, 08

भाग्य प्रतिशत: 60%

कर्क राशि आज का राशिफल

गुरु आपकी राशि में और चंद्रमा अष्टम भाव में हैं। जॉब में बदलाव या नई संभावनाएं सामने आ सकती हैं। बिजनेस में किसी नए प्रोजेक्ट को लेकर उत्साह बना रहेगा। वाणी और व्यवहार में मधुरता बनाए रखें। प्रेम जीवन अच्छा रहेगा और स्वास्थ्य भी सामान्य रहेगा। निवेश से जुड़े फैसले सोच-समझकर लें।

उपाय: सुंदरकांड का पाठ करें तथा गुड़ और अनार का दान करें।

शुभ रंग: लाल, सफेद

शुभ अंक: 02, 03

भाग्य प्रतिशत: 65%

सिंह राशि आज का राशिफल

चंद्रमा सप्तम भाव में और सूर्य दशम भाव में हैं। बिजनेस में प्रगति के अच्छे संकेत हैं। मित्रों का सहयोग मिलेगा और संतान से जुड़ी खुशखबरी मिल सकती है। विवाह संबंधी प्रयास सफल हो सकते हैं। स्टूडेंट्स को पढ़ाई में फोकस बनाए रखना होगा। प्रेम जीवन पहले से बेहतर रहेगा।

उपाय: भगवान शंकर की उपासना करें और सात प्रकार के अन्न का दान करें।

शुभ रंग: पीला, आसमानी

शुभ अंक: 03, 09

भाग्य प्रतिशत: 65%

कन्या राशि आज का राशिफल

चंद्रमा छठे भाव में और गुरु लाभ भाव में हैं। बिजनेस में नए अवसर मिल सकते हैं और किसी बड़े कार्य की योजना सफल हो सकती है। जॉब में लंबे समय से अटके कार्य पूरे होने के योग हैं। धार्मिक यात्रा की योजना बन सकती है। प्रेम जीवन सुखद रहेगा और स्वास्थ्य भी अच्छा रहेगा।

उपाय: हनुमान जी को लाल वस्त्र और फल अर्पित करें तथा गेहूं का दान करें।

शुभ रंग: बैंगनी, हरा

शुभ अंक: 03, 08

भाग्य प्रतिशत: 70%

तुला राशि आज का राशिफल

पंचम भाव में चंद्रमा का गोचर स्टूडेंट्स के लिए लाभदायक रहेगा। जॉब में नई जिम्मेदारियां या पद प्राप्ति के अवसर मिल सकते हैं। बिजनेस में भी अच्छे परिणाम देखने को मिलेंगे। प्रेम जीवन में रोमांटिक माहौल रहेगा और यात्रा का योग बन सकता है। अत्यधिक मानसिक तनाव लेने से बचें।

उपाय: भगवान विष्णु की उपासना करें और पीले वस्त्रों का दान करें।

शुभ रंग: हरा, आसमानी

शुभ अंक: 03, 09

भाग्य प्रतिशत: 65%

वृश्चिक राशि आज का राशिफल

चंद्रमा चतुर्थ भाव में होने से पारिवारिक सुख में वृद्धि होगी। धन लाभ के योग बन रहे हैं। जॉब और बिजनेस दोनों में सफलता मिलने की संभावना है। लंबे समय से चली आ रही स्वास्थ्य संबंधी चिंता दूर हो सकती है। नया कार्य शुरू करने के लिए समय अनुकूल रहेगा।

उपाय: भगवान विष्णु की उपासना करें और हरे वस्त्र का दान करें।

शुभ रंग: पीला, सफेद

शुभ अंक: 04, 07

भाग्य प्रतिशत: 70%

धनु राशि आज का राशिफल

चंद्रमा तृतीय भाव में और गुरु अष्टम भाव में हैं। करियर और शिक्षा के क्षेत्र में सकारात्मक परिणाम मिल सकते हैं। जॉब में प्रदर्शन बेहतर रहेगा। किसी पुराने ऋण से राहत मिलने की संभावना है। प्रेम जीवन अच्छा रहेगा और संतान से जुड़ी खुशखबरी मिल सकती है। नसों से संबंधित समस्या वाले लोग सावधानी रखें।

उपाय: हनुमान जी की उपासना करें और बड़े भाई का आशीर्वाद लें। अनार का दान करें।

शुभ रंग: बैंगनी, नारंगी

शुभ अंक: 05, 08

भाग्य प्रतिशत: 75%

मकर राशि आज का राशिफल

चंद्रमा द्वितीय भाव में हैं, जिससे आर्थिक मामलों में लाभ मिल सकता है। जॉब में कुछ चुनौतियां आ सकती हैं लेकिन धैर्य रखने से स्थिति संभल जाएगी। स्वास्थ्य पहले से बेहतर रहेगा। लीवर से जुड़ी समस्या वाले लोग विशेष सावधानी रखें। प्रेम जीवन में कुछ उतार-चढ़ाव रह सकते हैं।

उपाय: भगवान विष्णु की उपासना करें, श्री सूक्त का पाठ करें और मूंग का दान करें।

शुभ रंग: आसमानी, बैंगनी

शुभ अंक: 04, 06

भाग्य प्रतिशत: 75%

कुंभ राशि आज का राशिफल

चंद्रमा आपकी ही राशि में गोचर कर रहे हैं, जिससे आत्मविश्वास बढ़ेगा। बिजनेस में लंबे समय से रुका धन मिलने की संभावना है। जॉब में उन्नति के संकेत हैं। स्टूडेंट्स को समय पर निर्णय लेने की आवश्यकता है। स्वास्थ्य के मामले में लीवर से जुड़ी परेशानी वाले लोग सतर्क रहें।

उपाय: भगवान शंकर की उपासना करें और सप्तश्लोकी दुर्गा का 9 बार पाठ करें।

शुभ रंग: सफेद, आसमानी

भाग्य प्रतिशत: 65%

मीन राशि आज का राशिफल

गुरु पंचम भाव में और चंद्रमा द्वादश भाव में हैं। बिजनेस को नई दिशा देने में सफलता मिलेगी। जॉब में भी संतोषजनक परिणाम मिलेंगे। खर्चों में वृद्धि हो सकती है, इसलिए बजट का ध्यान रखें। प्रेम जीवन सुखद रहेगा, लेकिन भावुकता में कोई बड़ा फैसला न लें। मित्रों के साथ यात्रा का योग बन सकता है।

उपाय: पुरुषोत्तम माह में नियमित रूप से श्री विष्णुसहस्रनाम का पाठ करें।

शुभ रंग: लाल, नारंगी

भाग्य प्रतिशत: 75%

डिसक्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष शास्त्र पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। Times Now Navbharat इसकी पुष्टि नहीं करता है।

Sujeet jee Maharaj
सुजीत जी महाराजauthor

सुजीत जी महाराज ज्योतिष और वास्तु विज्ञान एक्सपर्ट हैं जिन्हें 20 वर्षों का ज्योतिष, तंत्र विज्ञान का अनुभव हासिल हैं। 25000 से ऊपर लेख देश के कई बड़े पत्र पत्रिकाओं में प्रकाशित हो चुके हैं और कई बड़े पुरस्कार भी प्राप्त कर चुके हैं जिसमें ,एक अमेरिका के संस्था से भी प्राप्त है। यह गणित के साथ फलित ज्योतिष पर भी पकड़ रखते हैं और ज्योतिष के क्षेत्र में इन्हें कई सम्मान मिल चुके हैं।

और पढ़ें
End of Article