अध्यात्म

Aaj ka Panchang 25 February 2023: आज का पंचांग, शुभ-अशुभ मुहूर्त और राहुकाल समय

  • Authored by: सुजीत जी महाराज
  • Updated Feb 25, 2023, 06:05 AM IST

Aaj ka Panchang 25 February 2023 in Hindi : आज फाल्गुन माह शुक्ल पक्ष की षष्ठी है । आज भगवान शिव को प्रसन्न करने व संकट निवारण का दिवस है।भरणी नक्षत्र है। सूर्य कुम्भ राशि में है। भगवान शिव जी की उपासना करें।दुर्गासप्तशती का पाठ करें। सिद्धिकुंजिकास्तोत्र व सप्तश्लोकीदुर्गा का 09 पाठ करें।

Image

Aaj ka Panchang 25 February 2023

Aaj ka Panchang 25 February 2023 in Hindi 25 फरवरी 2023 का पंचांग : आज फाल्गुन माह शुक्ल पक्ष की षष्ठी है । आज भगवान शिव को प्रसन्न करने व संकट निवारण का दिवस है।भरणी नक्षत्र है। सूर्य कुम्भ राशि में है। भगवान शिव जी की उपासना करें।दुर्गासप्तशती का पाठ करें। सिद्धिकुंजिकास्तोत्र व सप्तश्लोकीदुर्गा का 09 पाठ करें। आज हनुमान जी को प्रसन्न करने के लिए सुन्दरकाण्ड का पाठ करें । भगवान विष्णु जी की उपासना के साथ माता लक्ष्मी जी की पूजा भी करें। श्री सूक्त के पाठ करने का यह बहुत सुंदर अवसर है। मंदिर में माता दुर्गा जी का दर्शन करें। श्री रामचरितमानस का पाठ करें।गीता के पाठ का आज बहुत महत्व है। सूर्योदय में सूर्य को जल व लाल रोली,चावल व पुष्प से जल दें व शिवपूजा के लिए मंदिर में भगवान शिव को दुग्ध,गंगाजल व शहद से रुद्राभिषेक करें व उनको बेल पत्र अर्पित करें।आज कई तांत्रिक उपासना होती है। इस समय बंगलामुखी उपासना के लिए भी बेहतर तिथि है। आज माता काली जी की स्तुति करें।इस समय दान का बहुत महत्व व पुण्य है।आज पुण्य संचय करने का महान दिवस है।शनिवार की रात्रि में माता काली उपासना व व्रत का अनन्त पुण्य है।शिव को प्रसन्न करने का आज सबसे सुंदर अवसर है।

प्रातःकाल पञ्चाङ्ग का दर्शन ,अध्ययन व मनन आवश्यक है।शुभ व अशुभ समय का ज्ञान भी इसी से होता है। अभिजीत मुहूर्त का समय सबसे बेहतर होता है।इस शुभ समय में कोई भी कार्य प्रारंभ कर सकते हैं।विजय व गोधुली मुहूर्त भी बहुत ही सुंदर होता है।राहुकाल में कोई भी कार्य या यात्रा आरम्भ नहीं करना चाहिए।

आज का पञ्चाङ्ग (Aaj Ka Panchang)

दिनांक25 फरवरी 2023
दिवसशनिवार
माहफाल्‍गुन ,शुक्‍ल पक्ष
तिथिषष्ठी
सूर्योदय06:53 a.m
सूर्यास्त06:17 pm
नक्षत्रभरणी
सूर्य राशिकुम्‍भ
चन्द्र राशिमेष
करणकौलवव
योगब्रम्‍ह

आज के शुभ -अशुभ मुहूर्त (Shubh-Ashubh Muhurta)

शुभमुहूर्तसमयअशुभ मुहूर्तसमय
अभिजीत मुहूर्त11:58 am से 12:40 pm तकराहुकालप्रात: काल 09 से 10:30
विजय मुहूर्त02:31 pm से 03:36 pm तक
गोधुली मुहूर्त06:41 pm से 07:06 pm तक
सुजीत जी महाराज
सुजीत जी महाराजauthor

सुजीत जी महाराज ज्योतिष और वास्तु विज्ञान एक्सपर्ट हैं जिन्हें 20 वर्षों का ज्योतिष, तंत्र विज्ञान का अनुभव हासिल हैं। 25000 से ऊपर लेख देश के कई बड़े पत्र पत्रिकाओं में प्रकाशित हो चुके हैं और कई बड़े पुरस्कार भी प्राप्त कर चुके हैं जिसमें ,एक अमेरिका के संस्था से भी प्राप्त है। यह गणित के साथ फलित ज्योतिष पर भी पकड़ रखते हैं और ज्योतिष के क्षेत्र में इन्हें कई सम्मान मिल चुके हैं।

और पढ़ें
End of Article