अध्यात्म

Aaj Ka Panchang, 9 November 2022: मार्गशीर्ष महीने का हुआ प्रारंभ, जानें राहुकाल और दिन के सभी शुभ मुहूर्त

  • Authored by: लवीना शर्मा
  • Updated Nov 8, 2022, 03:59 PM IST

Aaj Ka Panchang 9 November 2022 in Hindi Today: आज के मार्गशीर्ष महीना शुरू हो गया है। इस महीने में श्री कृष्ण और भगावन विष्णु की पूजा महत्वपूर्ण मानी जाती है।

Image

Aaj Ka Panchang 9 November 2022: आज का पंचांग और राहुकाल टाइम यहां देखें

Aaj Ka Panchang 9 November 2022 in Hindi Today: सुजीत जी महाराज- आज मार्गशीर्ष माह कृष्ण पक्ष की प्रतिपदा है। आज गणेश जी की उपासना करें। शक्ति उपासना करें। दुर्गासप्तशती का पाठ करें। आज बुधवार को भगवान शिव जी व गणेश जी की पूजा व व्रत की जाती है। आज शिव मंदिर में शिव जी का रुद्राभिषेक करें। आज विष्णु जी की उपासना के साथ लक्ष्मी जी की पूजा भी करें। आज श्री सूक्त का पाठ करें। हनुमानबाहुक के पाठ का आज बहुत महत्व है। शिव मंदिर में वृक्षारोपण करें।

हनुमान जी की स्तुति करें। आज मसूर व गुड़ के दान का बहुत महत्व है। श्री अरण्यकाण्ड का पाठ करें। आज दान का अनन्त पुण्य है। आज व्रत रखने का महान दिवस है। प्रातःकाल पञ्चाङ्ग का दर्शन ,अध्ययन व मनन आवश्यक है। शुभ व अशुभ समय का ज्ञान भी इसी से होता है। अभिजीत मुहूर्त का समय सबसे बेहतर होता है। इस शुभ समय में कोई भी कार्य प्रारंभ कर सकते हैं। विजय व गोधुली मुहूर्त भी बहुत ही सुंदर होता है। राहुकाल में कोई भी कार्य या यात्रा आरम्भ नहीं करना चाहिए।

आज का पंचांग (Aaj Ka Panchang)

दिनांक- 09 नवम्बर 2022

दिवस- बुधवार

माह- मार्गशीर्ष ,कृष्ण पक्ष,

तिथि- प्रतिपदा

सूर्योदय- 06:39am

सूर्यास्त- 05:30 pm

नक्षत्र- कृतिका

चन्द्र राशि- मेष 08am तक फिर वृष

सूर्य राशि- तुला

करण- कौलव

योग- वरीयान

शुभ मुहूर्त-

अभिजीत-नहीं है।

विजय मुहूर्त- 02:29pm से 03:28 pm तक

गोधुली मुहूर्त- 06:19pm से 06:56 pm तक

अशुभ मुहूर्त- राहुकाल- दोपहर 03 बजे से 04:30 बजे तक

लवीना शर्मा
लवीना शर्माauthor

धरती का स्वर्ग कहे जाने वाले जम्मू-कश्मीर की रहने वाली हूं। पत्रकारिता में पोस्ट ग्रेजुएट हूं। 10 साल से मीडिया में काम कर रही हूं। पत्रकारिता में करियर की शुरुआत न्यूज 24 से हुई। इसके बाद तमाम चैनलों में काम किया। जहां स्क्रिप्ट राइटिंग, एडिटिंग और एंकरिंग का अनुभव हासिल हुआ। रफ्तार यहीं नहीं रूकी अब चाह थी कुछ नया करने की जिसके लिए मैंने डिजिटल मीडिया में स्विच किया और मैं जनसत्ता से जुड़ गई। जनसत्ता में मैंने अध्यात्म सेक्शन लीड किया। इसके बाद पत्रिका में सेवाएं दी और अब timesnowhindi.com से जु़ड़ी हूं। यहां भी मैं अध्यात्म सेक्शन में कार्यरत हूं। भारतीय संस्कृति, अध्यात्म और ज्योतिष शास्त्र में मेरा शुरू से ही लगाव रहा है। मेरी कोशिश रहती है कि मैं ऐसा कंटेट लिखूं जिससे बड़े बुजुर्ग ही नहीं बल्कि आज के युवा भी कनेक्ट कर सकें।

और पढ़ें
End of Article