अध्यात्म

Aaj Ka Panchang 8 May 2024: वैशाख मास की अमावस्या तिथि के दिन क्या रहेगा पूजा का समय, यहां पढ़ें आज का पूरा पंचांग

Aaj Ka Panchang 8 May 2024: वैशाख महीने की अमावस्या तिथि के दिन सूर्योदय सुबह 5 बजकर 48 मिनट पर होगा। इस दिन भरणी नक्षत्र रहने वाला है। इस दिन अमावस्या का व्रत रखा जाएगा। ऐसे में आइए जानें आज का पूरा पंचांग।

Image

Aaj Ka Panchang 8 May 2024

Aaj Ka Panchang 8 May 2024: वैशाख मास की अमावस्या तिथि के दिन शिव उपासना करते हैं। इस दिन भरणी नक्षत्र रहेगा। आज के दिन अभिजीत मुहूर्त सुबह 11 बजकर 57 मिनट से लेकर 12:48 तक रहेगा। इस दिन अमृत काल-06:07am से 07;58 am तक रहेगा। आज के दिन राहुकाल नहीं रहेगा। आज के दिन उत्तर दिशा में यात्रा से बचें। आइए जानें आज का पूरा पंचांग।

Aaj Ka Panchang 8 May 2024 (आज का पंचांग 8 मई 2024)

संवत---पिङ्गला विक्रम संवत 2081

माह-वैशाख ,कृष्ण पक्ष

तिथि- अमावस्या 08:53am तक फिर प्रतिपदा

दिन-बुधवार

व्रत- वैशाखी अमावस्या का महान व्रत। शिव उपासना। बंगलामुखी पूजा।

सूर्योदय-05:48am

सूर्यास्त-06:51 pm

नक्षत्र-भरणी 1:44pm तक फिर कृतिका

चन्द्र राशि- मेष 07;09pm तक फिर वृष

सूर्य राशि- मेष

करण- नागव 05:41pm तक फिर किषतुधन

योग-सौभाग्य 09 pm तक फिर शोभन

शुभ मुहूर्त

1अभिजीत-11:57am से 12:48 pm

2विजय मुहूर्त-02:26pm से 03:29 pm तक

3गोधुली मुहूर्त--06:44 pm से 07:07pm तक

4 ब्रम्ह मुहूर्त-4:13am से 05:09am तक

5अमृत काल-06:07am से 07;58 am तक

6निशिता मुहूर्त-रात्रि 11:58 से 12:41 तक

संध्या पूजन-06:52pm से 07;51pm तक

दिशा शूल -उत्तर दिशा। उत्तर दिशा में यात्रा से बचें। दिशाशूल के दिन उस दिशा की यात्रा करने से बचते हैं,यदि आवश्यक है तो एक दिन पहले प्रस्थान निकालकर फिर उसको लेकर यात्रा करें।

अशुभ मुहूर्त

राहुकाल -आज राहुकाल नहीं है।

क्या करें-आज अन्न दान का बहुत महत्व है। व्रत रहें। उपवास फलाहार होगा। श्री शिव पुराण का पाठ करें। ॐ नमः शिवाय महामंत्र का निरन्तर मानसिक जप करते रहें।अन्न,तिल, मिठाई व जल का दान करें। शिव मंदिर परिसर में बेल व पीपल का पेड़ लगाएं। आज बंगलामुखी पूजा का विशेष महत्व है। अमावस्या की रात्रि में तांत्रिक अनुष्ठान भी करते हैं। प्रत्यंगिरा अनुष्ठान की सुंदर तिथि आज ही है।

क्या न करें- रिश्तों में छल कपट से बचें। प्रेम में असत्य मत बोलें। पत्नी को अप्रिय वाणी मत बोलें।

TNN Spirituality Desk
TNN अध्यात्म डेस्क author

अध्यात्म और ज्योतिष की दुनिया बेहद दिलचस्प है। यहां हर समय कुछ नया सिखने और जानने को मिलता है। अगर आपकी अध्यात्म और ज्योतिष में गहरी रुचि है और आप इस विषय से जुड़ी हर एक जानकारी जैसे गृह-नक्षत्रों में होने वाले बदलाव, आगामी व्रत त्यौहार, ज्योतिष और वस्तु उपाय आदि विषयों से अपडेट रहना चाहते हैं, तो आपको इस प्लेटफॉर्म पर ये सबकुछ एक साथ मिल जाएगा

और पढ़ें
End of Article