अध्यात्म

Aaj Ka Panchang : आज भानु सप्तमी पर गण्ड योग और भद्रा का साया, पंचांग से जानिए किस समय पर दें सूर्य को अर्घ्य और कब करें पूजा?

Aaj Ka Panchang (आज का पंचांग) 8 February 2026: आज फाल्गुन माह के कृष्ण पक्ष की सप्तमी तिथि है। इस कारण आज भानु सप्तमी का व्रत रखा जाएगा। आज के दिन पूजा किस समय पर करें, यह आप आज के पंचांग से जान सकते हैं। पंचांग के माध्यम से आप दिन के शुभ और अशुभ काल अंदाजा लगा सकते हैं। आइए जानते हैं कि आज का पंचांग क्या कह रहा है?

8 फरवरी का पंचांग

8 फरवरी का पंचांग

Aaj Ka Panchang (आज का पंचांग) 8 February 2026: 8 फरवरी 2026, रविवार का दिन धार्मिक और ज्योतिषीय दृष्टि से विशेष माना जा रहा है। आज फाल्गुन माह (पूर्णिमांत) के कृष्ण पक्ष की सप्तमी तिथि दिन में रहेगी, जिसके बाद अष्टमी तिथि आरंभ होगी। इसी कारण आज भानु सप्तमी का पर्व मनाया जा रहा है। रविवार होने के कारण आज का दिन सूर्य देव की पूजा, स्वास्थ्य और आत्मबल से जुड़े कार्यों के लिए महत्वपूर्ण माना जाता है। चंद्रमा आज तुला राशि में विराजमान रहेंगे। आइए जानते कि आज पूजा या किसी अच्छे कार्य को करने के लिए शुभ समय क्या है?

सूर्योदय एवं चन्द्रोदय

  • 8 फरवरी को सूर्य का उदय सुबह 07:05 बजे और सूर्यास्त शाम 06:06 बजे होगा।
  • चंद्रमा का उदय 09 फरवरी की रात 12:23 बजे और चन्द्रास्त सुबह 10:33 बजे होगा।

आज का पंचांग

  • आज कृष्ण पक्ष की सप्तमी तिथि सुबह 05:01 बजे (9 फरवरी) तक रहेगी, इसके बाद अष्टमी तिथि आरंभ होगी।
  • नक्षत्र के रूप में स्वाती नक्षत्र सुबह 05:02 बजे (9 फरवरी) तक रहेगा, इसके बाद विशाखा नक्षत्र लगेगा।
  • योग की बात करें तो गण्ड योग रात 12:08 बजे (9 फरवरी) तक रहेगा, इसके बाद वृद्धि योग आरंभ होगा।
  • करण के अनुसार विष्टि करण दोपहर 03:54 बजे तक रहेगा, इसके बाद बव करण सुबह 05:01 बजे (9 फरवरी) तक प्रभावी रहेगा। इसके बाद बालव करण लगेगा।

वार एवं पक्ष

आज का दिन रविवार है और कृष्ण पक्ष चल रहा है। रविवार का दिन सूर्य देव, आत्मविश्वास, नेतृत्व और स्वास्थ्य से जुड़े कार्यों के लिए शुभ माना जाता है।

चन्द्र मास, सम्वत एवं संवत्सर

  • आज विक्रम सम्वत 2082 (कालयुक्त), शक सम्वत 1947 (विश्वावसु) और गुजराती सम्वत 2082 (पिंगल) रहेगा।
  • चन्द्र मास के अनुसार फाल्गुन मास (पूर्णिमांत) और माघ मास (अमांत) मान्य रहेगा।

राशि तथा नक्षत्र

  • आज चंद्रमा तुला राशि में स्थित रहेंगे।
  • सूर्य मकर राशि में रहेंगे।
  • सूर्य का नक्षत्र धनिष्ठा रहेगा।
  • चंद्र नक्षत्र दिन में स्वाती और उसके बाद विशाखा रहेगा।

ऋतु तथा अयन

  • आज शिशिर ऋतु रहेगी और उत्तरायण का प्रभाव बना रहेगा।
  • दिनमान लगभग 11 घंटे 00 मिनट और रात्रिमान करीब 12 घंटे 58 मिनट रहेगा।
  • मध्याह्न काल दोपहर 12:35 बजे माना गया है।

8 फरवरी के दिन का शुभ समय

  • ब्रह्म मुहूर्त: 05:21 से 06:13 तक
  • प्रातः सन्ध्या: 05:47 से 07:05 तक
  • अभिजित मुहूर्त: 12:13 से 12:57 तक
  • विजय मुहूर्त: 02:26 से 03:10 तक
  • गोधूलि मुहूर्त: 06:03 से 06:29 तक
  • सायाह्न सन्ध्या: 06:06 से 07:24 तक
  • अमृत काल: 07:18 से 09:04 तक
  • निशिता मुहूर्त: 12:09 से 01:01 तक (9 फरवरी)
  • रवि योग: 07:05 बजे से 05:02 बजे (9 फरवरी)

8 फरवरी के दिन का अशुभ समय

  • राहुकाल: 04:43 से 06:06 तक
  • यमगण्ड: 12:35 से 01:58 तक
  • गुलिक काल: 03:21 से 04:43 तक
  • दुर्मुहूर्त: 04:38 से 05:22 तक
  • आडल योग: 05:02 से 07:04 तक (9 फरवरी)
  • विडाल योग: 07:05 से 05:02 तक (9 फरवरी)
  • वर्ज्य काल: 08:40 से 10:26 तक
  • भद्रा: 07:05 से 03:54 तक
  • बाण: रोग बाण – 05:22 बजे (9 फरवरी) से पूरी रात

आनन्दादि एवं तमिल योग

आज आनन्दादि योग – लुम्बक रहेगा, जिसे अशुभ माना गया है। तमिल योग के अनुसार आज मरण योग प्रभावी रहेगा।

जीवनम एवं नेत्रम

आज का जीवनम अर्ध जीवन माना गया है। नेत्रम पहले दो नेत्र, इसके बाद एक नेत्र रहेगा।

निवास और शूल

  • आज होमाहुति गुरु की रहेगी।
  • दिशा शूल पश्चिम दिशा में माना गया है।
  • चन्द्र वास पश्चिम दिशा में रहेगा।
  • राहु वास उत्तर दिशा में माना गया है।
  • शिववास के अनुसार भगवान शिव पहले श्मशान में और उसके बाद गौरी के साथ विराजमान रहेंगे।
  • कुम्भ चक्र के अनुसार आज गर्भ अवस्था मानी गई है।

डिसक्लेमर: यहां दी गई जानकारी पंचांग एवं धार्मिक मान्यताओं पर आधारित है। यह केवल सामान्य सूचना के लिए दी जा रही है। Times Now Navbharat इसकी पुष्टि नहीं करता है।

जानिए मेष, वृषभ, मिथुन, कर्क, सिंह, कन्या, तुला, वृश्चिक, धनु, मकर, कुंभ और मीन राशि वालों का वार्षिक राशिफल। पढ़ें हिंदी में अध्यात्म से जुड़ी सभी छोटी बड़ी न्यूज़ और ताजा समाचार के लिए जुड़े रहें टाइम्स नाउ नवभारत से|

Mohit Tiwari
Mohit Tiwari author

मोहित तिवारी को पत्रकारिता के क्षेत्र में 10 साल का अनुभव है। इन्होंने अपने करियर की शुरुआत प्रतिष्ठित न्यूजपेपर में फील्ड रिपोर्टिंग से की थी। मोहित ... और देखें

End of Article