Aaj Ka Panchang (आज का पंचांग) 3 February 2026: 3 फरवरी 2026, मंगलवार का दिन धार्मिक और ज्योतिषीय दृष्टि से महत्वपूर्ण माना जा रहा है। आज फाल्गुन माह (पूर्णिमांत) के कृष्ण पक्ष की द्वितीया तिथि है। मंगलवार होने के कारण आज का दिन भगवान हनुमान और मंगल देव की उपासना के लिए विशेष माना जाता है। चंद्रमा सिंह राशि में विराजमान रहेंगे और सूर्य मकर राशि में स्थित रहेंगे।
सूर्योदय एवं चन्द्रोदय
- 3 फरवरी को सूर्य का उदय सुबह 07:08 बजे और सूर्यास्त शाम 06:02 बजे होगा।
- चंद्रमा का उदय शाम 07:37 बजे और चन्द्रास्त अगले दिन सुबह 08:03 बजे होगा।
आज का पंचांग
आज कृष्ण पक्ष की द्वितीया तिथि रहेगी, जो 4 फरवरी की रात 12:40 बजे तक मान्य होगी। इसके बाद कृष्ण तृतीया तिथि आरंभ हो जाएगी। नक्षत्र की बात करें तो मघा नक्षत्र रात 10:10 बजे तक रहेगा, इसके बाद पूर्वाफाल्गुनी नक्षत्र शुरू होगा।
योग में आज शोभन योग 4 फरवरी की रात 02:39 बजे तक रहेगा, इसके बाद अतिगण्ड योग लगेगा। करण के अनुसार तैतिल करण दोपहर 01:11 बजे तक रहेगा, इसके बाद गर करण रहेगा, जो 4 फरवरी की रात 12:40 बजे तक मान्य होगा। इसके बाद वणिज करण आरंभ होगा।
वार एवं पक्ष
आज का दिन मंगलवार है और कृष्ण पक्ष चल रहा है। मंगलवार का दिन साहस, ऊर्जा और पराक्रम का प्रतीक माना जाता है। इस दिन हनुमान जी की पूजा और मंगल मंत्रों का जप शुभ माना जाता है।
चन्द्र मास, सम्वत एवं संवत्सर
- आज विक्रम सम्वत 2082 (कालयुक्त), शक सम्वत 1947 (विश्वावसु) और गुजराती सम्वत 2082 (पिंगल) रहेगा।
- चन्द्र मास के अनुसार फाल्गुन मास (पूर्णिमांत) और माघ मास (अमांत) मान्य रहेगा।
राशि तथा नक्षत्र
- 3 फरवरी को चंद्रमा पूरे दिन सिंह राशि में रहेंगे।
- सूर्य मकर राशि में स्थित रहेंगे।
- सूर्य का नक्षत्र श्रवण रहेगा।
- चंद्र नक्षत्र दिन में मघा और रात में पूर्वाफाल्गुनी रहेगा।
ऋतु तथा अयन
- आज शिशिर ऋतु रहेगी और उत्तरायण का प्रभाव बना रहेगा।
- दिनमान लगभग 10 घंटे 53 मिनट और रात्रिमान करीब 13 घंटे 05 मिनट रहेगा।
- मध्याह्न काल दोपहर 12:35 बजे माना गया है।
3 फरवरी के दिन का शुभ मुहूर्त
- ब्रह्म मुहूर्त: सुबह 05:23 से 06:16 तक
- प्रातः सन्ध्या: सुबह 05:50 से 07:08 तक
- अभिजित मुहूर्त: 12:13 से 12:57 तक
- विजय मुहूर्त: 02:24 से 03:08 तक
- गोधूलि मुहूर्त: 05:59 से 06:26 तक
- सायाह्न सन्ध्या: 06:02 से 07:20 तक
- अमृत काल: 07:50 से 09:24 तक
- निशिता मुहूर्त: 12:09 से 01:01 तक (4 फरवरी)
3 फरवरी के दिन का अशुभ मुहूर्त
- राहुकाल: 03:18 से 04:40 तक
- यमगण्ड: 09:52 से 11:13 तक
- गुलिक काल: 12:35 से 01:57 तक
- दुर्मुहूर्त: 09:19 से 10:03 तक
- आडल योग: 07:08 से 10:10 तक
- विडाल योग: 10:10 रात से 4 फरवरी सुबह 07:08 तक
- वर्ज्य काल: 10:29 से 12:02 तक
- गण्ड मूल: 07:08 से 10:10 तक
- बाण: मृत्यु बाण सुबह 07:15 तक, इसके बाद अग्नि बाण पूरी रात तक
आनन्दादि एवं तमिल योग
- आज आनन्दादि योग – कालदण्ड रात 10:10 बजे तक रहेगा, जिसे अशुभ माना गया है। इसके बाद धूम्र योग रहेगा।
- तमिल योग के अनुसार आज मरण योग प्रभावी रहेगा।
जीवनम एवं नेत्रम
आज का जीवनम – पूर्ण जीवन रहेगा और नेत्रम – दो नेत्र माने गए हैं।
निवास और शूल
- आज होमाहुति मंगल की रहेगी। दिशा शूल उत्तर दिशा में माना गया है।
- चन्द्र वास पूर्व दिशा में रहेगा, जबकि राहु वास पश्चिम दिशा में माना गया है।
शिववास के अनुसार भगवान शिव आज सभा में विराजमान हैं, जो 4 फरवरी की रात 12:40 बजे तक रहेगा। इसके बाद शिव क्रीड़ा में माने जाएंगे। कुम्भ चक्र के अनुसार उत्तर दिशा अशुभ मानी गई है।
डिसक्लेमर: यहां दी गई जानकारी पंचांग और धार्मिक मान्यताओं पर आधारित है। यह केवल सामान्य सूचना के लिए दी जा रही है। Times Now Navbharat इसकी पुष्टि नहीं करता है।
