अध्यात्म

Aaj Ka Panchang 29 September 2023: पितृ पक्ष का पहला श्राद्ध आज, जानें पूजा का मुहूर्त

29 September 2023 Panchang (आज का पंचांग): आज भाद्रपद पूर्णिमा तिथि दोपहर 3 बजकर 26 मिनट तक रहेगी इसके बाद आश्विन कृष्ण पक्ष की प्रतिपदा तिथि लग जाएगी। पंचांग अनुसार आज पूर्णिमा श्राद्ध (Purnima Shradh 2023) और पितृ पक्ष प्रतिपदा श्राद्ध रहेगा।

Image

29 September 2023 Panchang In Hindi: पंचांग से जानिए श्राद्ध अनुष्ठान समय

29 September 2023 Panchang (आज का पंचांग): हिंदू पंचांग अनुसार आज दोपहर 3 बजकर 26 मिनट तक भाद्रपद पूर्णिमा तिथि रहेगी और इसके बाद आश्विन कृष्ण पक्ष की प्रतिपदा तिथि लग जाएगी। आज से ही पितृ पक्ष (Pitru Paksha 2023 Start) भी शुरू हो रहा है। शुक्रवार को पितृ पक्ष का पहला श्राद्ध (First Shradh Date 2023) मनाया जाएगा। इसी के साथ आज पूर्णिमा श्राद्ध (Purnima Shradh) भी रहेगा। पंचांग से जानिए पितृ पक्ष प्रतिपदा श्राद्ध अनुष्ठान समय (29 September 2023 Shradh Timing)।

पितृ पक्ष 2023 प्रतिपदा श्राद्ध समय (Pitru Paksha 2023 Pratipada Shraddha Time)

पितृ पक्ष 2023 पहला श्राद्ध29 सितंबर 2023, शुक्रवार
कुतुप मूहूर्त 11:47 ए एम से 12:35 पी एम
रौहिण मूहूर्त12:35 पी एम से 01:23 पी एम
अपराह्न काल01:23 पी एम से 03:46 पी एम
पूर्णिमा तिथि प्रारम्भ28 सितंबर 2023 को 06:49 पी एम बजे
पूर्णिमा तिथि समाप्त29 सितंबर 2023 को 03:26 पी एम बजे

29 September 2023 Panchang In Hindi

ब्रह्म मुहूर्त- 04:36 ए एम से 05:25 ए एम

प्रातः सन्ध्या- 05:01 ए एम से 06:13 ए एम

अभिजित मुहूर्त- 11:47 ए एम से 12:35 पी एम

विजय मुहूर्त- 02:11 पी एम से 02:59 पी एम

गोधूलि मुहूर्त- 06:10 पी एम से 06:34 पी एम

सायाह्न सन्ध्या- 06:10 पी एम से 07:22 पी एम

अमृत काल- 07:00 पी एम से 08:26 पी एम

निशिता मुहूर्त- 11:47 पी एम से 12:36 ए एम, सितम्बर 30

सर्वार्थ सिद्धि योग- 11:18 पी एम से 06:13 ए एम, सितम्बर 30

अमृत सिद्धि योग- 11:18 पी एम से 06:13 ए एम, सितम्बर 30

राहुकाल- 10:42 ए एम से 12:11 पी एम

29 September 2023 Vrat Tyohar

2023 में पितृ पक्ष की शुरुआत 29 सितंबर से हो रही है और इसकी समाप्ति 14 अक्टूबर 2023 को सर्व पितृ अमावस्या के साथ होगी। इन 16 दिनों की अवधि में पितरों की आत्मा की शांति के लिए श्राद्ध कर्म किए जाते है। श्राद्धों को सम्पन्न करने के लिए कुतुप, रौहिण आदि मुहूर्त शुभ माने गये हैं। ज्योतिष अनुसार अपराह्न काल समाप्त होने तक श्राद्ध अनुष्ठान सम्पन्न कर लेने चाहिये।

TNN Spirituality Desk
TNN अध्यात्म डेस्क author

अध्यात्म और ज्योतिष की दुनिया बेहद दिलचस्प है। यहां हर समय कुछ नया सिखने और जानने को मिलता है। अगर आपकी अध्यात्म और ज्योतिष में गहरी रुचि है और आप इस विषय से जुड़ी हर एक जानकारी जैसे गृह-नक्षत्रों में होने वाले बदलाव, आगामी व्रत त्यौहार, ज्योतिष और वस्तु उपाय आदि विषयों से अपडेट रहना चाहते हैं, तो आपको इस प्लेटफॉर्म पर ये सबकुछ एक साथ मिल जाएगा

और पढ़ें
End of Article