अध्यात्म

Aaj Ka Panchang : आज चंद्रमा और शनि बनाएंगे शुभ संयोग, जानिए 28 मई को पूजा-पाठ का समय, पढ़ें आज का पंचांग

Aaj Ka Panchang (आज का पंचांग) 28 May 2026 : आज ज्येष्ठ माह की द्वादशी तिथि है। आज क्या रहेगा पूजा-पाठ का शुभ समय। इसकी जानकारी आज के शुभ मुहूर्त से मिल जाएगी। आइए विस्तार से पढ़ो आज का पंचांग।

Image

आज का पंचांग

Aaj Ka Panchang (आज का पंचांग) 28 May 2026 : आज 28 मई 2026, गुरुवार का दिन धार्मिक दृष्टि से खास है। आज ज्येष्ठ अधिक मास के शुक्ल पक्ष की द्वादशी तिथि प्रातः लगभग 7:57 बजे तक रहेगी, इसके बाद त्रयोदशी तिथि प्रारंभ हो जाएगी। उदया तिथि के अनुसार आज द्वादशी व्रत और प्रदोष व्रत का विशेष महत्व है। आज चित्रा नक्षत्र सुबह 8:08 बजे तक रहेगा, इसके बाद स्वाति नक्षत्र का आरंभ होगा। साथ ही वरीयान योग का प्रभाव भी बना रहेगा। आइए जानते हैं आज का पूरा पंचांग, शुभ-अशुभ समय और ग्रहों की स्थिति क्या रहने वाली है। पढ़ें आज का पंचांग (Hindu Panchang Today) विस्तार से...

सूर्योदय एवं चन्द्रोदय (Sunrise and Moonrise)

आज सूर्य का उदय सुबह 05:25 बजे और सूर्यास्त शाम 07:12 बजे होगा। चंद्रमा का उदय शाम 04:47 बजे और चन्द्रास्त अगले दिन (29 मई) सुबह 03:34 बजे होगा।

तिथि, नक्षत्र और योग (Tithi, Nakshatra and Yog)

आज ज्येष्ठ अधिकमास के शुक्ल पक्ष की द्वादशी तिथि सुबह 07:57 बजे तक रहेगी। इसके बाद त्रियोदशी तिथि प्रारंभ हो जाएगी। नक्षत्र की बात करें तो चित्रा नक्षत्र सुबह 08:08 बजे तक रहेगा, इसके बाद चित्रा स्वाती नक्षत्र शुरू होगा। योग में वरीयान् योग अगले दिन सुबह 03:55 बजे तक रहेगा। इसके बाद परिघ योग प्रारंभ होगा।

करण (Karan)

विष्टि करण सुबह 06:21 बजे तक रहेगा। इसके बाद बव करण शाम 07:06 बजे तक रहेगा। बाद में बालव करण प्रारंभ होगा।

वार एवं पक्ष (Day and Paksha)

आज गुरुवार है और ज्येष्ठ अधिकमास का शुक्ल पक्ष चल रहा है।

चन्द्र मास, सम्वत (Lunar Month and Samvat)

आज विक्रम सम्वत 2083 सिद्धार्थी, शक सम्वत 1948 पराभव और गुजराती सम्वत 2082 पिंगल है। चन्द्र मास ज्येष्ठ (अधिक) पूर्णिमांत और ज्येष्ठ (अधिक) अमांत है। प्रविष्टे/गते 14 है।

राशि और ग्रह स्थिति (Rashi and Planetary Positions)

आज चंद्रमा तुला राशि में सुबह 07:00 बजे तक रहेंगे। इसके बाद चंद्रमा वृश्चिक राशि में प्रवेश करेंगे। सूर्य वृषभ राशि में स्थित हैं। सूर्य रोहिणी नक्षत्र में रहेंगे।

ऋतु तथा अयन (Season and Ayana)

द्रिक और वैदिक दोनों मान्यताओं के अनुसार ग्रीष्म ऋतु चल रही है। उत्तरायण का प्रभाव बना हुआ है। दिनमान 13 घंटे 47 मिनट 39 सेकंड और रात्रिमान 10 घंटे 12 मिनट 02 सेकंड रहेगा। मध्याह्न 12:19 बजे होगा।

28 मई के शुभ मुहूर्त (Auspicious Timings)

ब्रह्म मुहूर्त — 04:03 ए एम से 04:44 ए एम

प्रातः सन्ध्या — 04:23 ए एम से 05:25 ए एम

अभिजित मुहूर्त — 11:51 ए एम से 12:46 पी एम

विजय मुहूर्त — 02:36 पी एम से 03:32 पी एम

गोधूलि मुहूर्त — 07:11 पी एम से 07:32 पी एम

सायाह्न सन्ध्या — 07:12 पी एम से 08:14 पी एम

अमृत काल — 12:55 ए एम, 29 मई से 02:41 ए एम, 29 मई

निशिता मुहूर्त — 11:58 पी एम से 12:39 ए एम, 29 मई

28 मई के अशुभ मुहूर्त (Inauspicious Timings)

राहुकाल — 02:02 पी एम से 03:45 पी एम

यमगण्ड — 05:25 ए एम से 07:08 ए एम

गुलिक काल — 08:52 ए एम से 10:35 ए एम

दुर्मुहूर्त — 10:01 ए एम से 10:56 ए एम तथा 03:32 पी एम से 04:27 पी एम

वर्ज्य — 02:19 पी एम से 04:05 पी एम

बाण — रज, 06:45 पी एम से पूर्ण रात्रि तक

निवास और शूल (Nivas and Shool)

आज दिशा शूल दक्षिण दिशा में रहेगा। चन्द्र वास पश्चिम दिशा में रहेगा। आज राहु वास दक्षिण दिशा में रहेगा।अग्निवास सुबह 07:56 बजे तक पाताल में और इसके बाद पृथ्वी पर रहेगा। आज शिववास सुबह 07:56 बजे तक कैलाश में और इसके बाद नंदी पर रहेगा। कुम्भ चक्र पश्चिम दिशा में रहेगा।

gulshan kumar
गुलशन कुमारauthor

गुलशन कुमार टाइम्स नाउ हिंदी डिजिटल के हेल्थ सेक्शन से जुड़े हैं। फिटनेस और योग के प्रति उनकी रुचि उन्हें हेल्थ जर्नलिज्म की ओर लेकर आई, जहां वे आम लोगों की जीवनशैली, सेहत और वेलनेस से जुड़े विषयों पर लगातार काम कर रहे हैं। गुलशन अबतक 2,000 से अधिक आर्टिकल लिख चुके हैं। उनके लेखों में आसान भाषा में दी गई जानकारी, रिसर्च-बेस्ड टिप्स और रोजमर्रा की सेहत से जुड़े विषयों की स्पष्ट समझ दिखाई देती है। हेल्थ अवेयरनेस को बढ़ावा देना, फिटनेस को सरल तरीके से समझाना और बेहतर लाइफस्टाइल के लिए उपयोगी सुझाव देना—गुलशन की लेखन शैली की खासियत है।

और पढ़ें
End of Article