Aaj Ka Panchang 25 May 2024: ज्येष्ठ मास की कृष्ण पक्ष की द्वितीया तिथि के दिन सूर्योदय सुबह 5 बजकर 27 मिनट पर होगा। आज के दिन अभिजीत मुहूर्त -11:58am से 12:43 तक रहने वाला है। अभिजीत मुहूर्त में पूजा करना बहुत ही शुभ माना जाता है। राहुकाल -प्रातःकाल 09 बजे से 10:30 बजे तक रहेगा। यहां जानें आज का पूरा पंचांग।
Aaj Ka Panchang 25 May 2024 (आज का पंचांग 25 मई 2024)
संवत---पिङ्गला विक्रम संवत 2081माह-ज्येष्ठ ,कृष्ण पक्ष
तिथि- द्वितीया
दिन-शनिवार
व्रत- ज्येष्ठ प्रथम शनिवार व्रत
सूर्योदय-05:27am
सूर्यास्त-06:58 pm
नक्षत्र- ज्येष्ठा 10:35am तक फिर मूल
चन्द्र राशि- वृश्चिक 10 :35 am तक फिर धनु
सूर्य राशि- वृष ,स्वामी -शुक्र
करण-तैतिल 07:15 am तक फिर गरज
योग- सिद्ध10:25am तक फिर साध्य
शुभ मुहूर्त
1अभिजीत-11:58am से 12:43 pm2विजय मुहूर्त-02:26pm से 03:25 pm तक
3गोधुली मुहूर्त--06:45 pm से 07:07 pm तक
4 ब्रम्ह मुहूर्त-4:11am से 05:08am तक
5अमृत काल-06:04am से 07;56 am तक
6निशिता मुहूर्त-रात्रि 11:52 से 12:46 तक रात्रि
संध्या पूजन-06:51pm से 07;53pm तक
दिशा शूल -पश्चिम दिशा। इस दिशा में यात्रा से बचें। दिशाशूल के दिन उस दिशा की यात्रा करने से बचते हैं,यदि आवश्यक है तो एक दिन पहले प्रस्थान निकालकर फिर उसको लेकर यात्रा करें।
अशुभ मुहूर्त
राहुकाल -प्रातःकाल 09 बजे से 10:30 बजे तकक्या करें-हनुमान जी की उपासना करें। मन्दिर में हनुमान जी को लड्डू व पान अर्पित करें। मङ्गल के द्रव्य गुड़ व मसूर दान का बहुत महत्व है। हनुमान जी के निमित्त व्रत रहें। उपवास फलाहार होगा। मङ्गल व सूर्य के बीज मंत्र का जप करें। ॐ हं हनुमते रूद्रात्मकाय हुं फट महामंत्र का निरन्तर मानसिक जप करते रहें। धार्मिक सतसंग करें। किसी भी मंदिर परिसर में बेल ,आम व पीपल का पेड़ लगाएं। हनुमान जी की उपासना का भी विशेष महत्व है। सुंदरकांड का पाठ भी करें। तिल का दान करें। मङ्गल व सूर्य को स्ट्रांग करने के लिए बड़े भाई व पिता का चरण स्पर्श कर आशीर्वाद लें।
क्या न करें-शनि न्याय का कारक ग्रह है। किसी के साथ अन्याय मत करें।
