Aaj Ka Panchang 24 October 2022 in Hindi Today: 24 अक्टूबर 2022 का पञ्चाङ्ग- सुजीत जी महाराज- आज शुभ दीपावली है। दीपों का पर्व है।कार्तिक माह कृष्ण पक्ष की चतुर्दशी तिथि है। 05:30 pm के बाद अमावस्या लग जाएगी। आज का पर्व खुशियों का है। माता लक्ष्मी व गणेश पूजन का है। कनकधारा स्तोत्र,श्री सूक्त व दुर्गासप्तशती का पाठ व हवन करें। हस्त नक्षत्र है।आज सोमवार का पावन व्रत भी है। आज भगवान शिव जी की उपासना के साथ हनुमान जी की पूजा भी करें। आज सुंदरकांड के पाठ करने का बहुत सुंदर अवसर है। मंदिर में हनुमान जी का दर्शन करें। श्री रामचरितमानस का पाठ करें। गीता के पाठ का आज बहुत महत्व है। रात्रि में चन्द्रमा को दुग्ध से अर्ध्य दें व शिवपूजा के लिए मंदिर में भगवान शिव को दुग्ध,गंगाजल व शहद से रुद्राभिषेक करें व उनको बेल पत्र अर्पित करें। आज दीपावली को रात्रि में कई तांत्रिक उपासना भी होती है। बंगलामुखी अनुष्ठान व प्रत्यंगरा अनुष्ठान के लिए भी आज बेहतर तिथि है।
आज माता काली जी की स्तुति करें। आज दान का बहुत महत्व व पुण्य है। आज पुण्य संचय करने का महान दिवस है। आज रात्रि में कुछ तांत्रिक अनुष्ठान का अनन्त पुण्य है। प्रातःकाल पञ्चाङ्ग का दर्शन ,अध्ययन व मनन आवश्यक है। शुभ व अशुभ समय का ज्ञान भी इसी से होता है। अभिजीत मुहूर्त का समय सबसे बेहतर होता है। इस शुभ समय में कोई भी कार्य प्रारंभ कर सकते हैं।विजय व गोधुली मुहूर्त भी बहुत ही सुंदर होता है। राहुकाल में कोई भी कार्य या यात्रा आरम्भ नहीं करना चाहिए।
24 अक्टूबर 2022 पंचांग (24 October 2022 Panchang)
दिनांक- 24 अक्टूबर 2022।मुख्य पर्व-शुभ दीपावली
दिवस- सोमवार
माह- कार्तिक,कृष्ण पक्ष,
तिथि- चतुर्दशी 05:30am तक फिर अमावस्या।
सूर्योदय- 06:28am
सूर्यास्त- 06:04pm।
नक्षत्र- हस्त
सूर्य राशि- तुला
चन्द्र राशि- कन्या
करण- शकुनि
योग- वैधृति
शुभ मुहूर्त-
1. अभिजीत- 11:53am से 12:45 pm तक।
2. विजय मुहूर्त- 02:31pm से 03:26 pm तक
3. गोधुली मुहूर्त- 06:41pm से 07:06pm तक
अशुभ मुहूर्त- राहुकाल-प्रातःकाल 07:30 बजे से 09 बजे तक
