Aaj ka Panchang 24 February 2023 in Hindi 24 फरवरी 2023 का पंचाांग: आज फाल्गुन माह शुक्ल पक्ष की पंचमी है। वैभव लक्ष्मी जी का पावन व्रत व उपवास आज ही है।आज भगवान विष्णु व माता लक्ष्मी जी की पूजा व व्रत की जाती है।अश्वनी नक्षत्र है।आज अन्न व फल का दान करें।आज गणेश जी की उपासना के साथ लक्ष्मी जी की पूजा भी करें। आज श्री सूक्त का पाठ करें।कनकधारास्तोत्र के पाठ का आज बहुत महत्व है।विष्णु मंदिर में भगवान की 04 परिक्रमा करें। संकट से बचने के लिए गणेश जी की स्तुति करें। दान का बहुत महत्व है। श्री अरण्यकाण्ड का पाठ करें। आज दान का अनन्त पुण्य है।आज व्रत रखने का महान दिवस है।
प्रातःकाल पञ्चाङ्ग का दर्शन ,अध्ययन व मनन आवश्यक है।शुभ व अशुभ समय का ज्ञान भी इसी से होता है। अभिजीत मुहूर्त का समय सबसे बेहतर होता है।इस शुभ समय में कोई भी कार्य प्रारंभ कर सकते हैं।विजय व गोधुली मुहूर्त भी बहुत ही सुंदर होता है।राहुकाल में कोई भी कार्य या यात्रा आरम्भ नहीं करना चाहिए।
आज का पञ्चाङ्ग (Aaj Ka Panchang)
| दिनांक | 24 फरवरी 2023 |
| दिवस | शुक्रवार |
| माह | फाल्गुन ,शुक्ल पक्ष |
| तिथि | पंचमी |
| सूर्योदय | 06:54 a.m |
| सूर्यास्त | 06:15 pm |
| नक्षत्र | अश्वनी |
| सूर्य राशि | कुम्भ |
| चन्द्र राशि | मेष |
| करण | बव |
| योग | शक् |
आज के शुभ -अशुभ मुहूर्त (Shubh-Ashubh Muhurta)
| शुभमुहूर्त | समय | अशुभ मुहूर्त | समय |
| अभिजीत मुहूर्त | 11:56 am से 12:48 pm तक | राहुकाल | प्रात: काल 10:30 से 12 बजे तक |
| विजय मुहूर्त | 02:29 pm से 03:28 pm तक | ||
| गोधुली मुहूर्त | 06:19 pm से 06:56 pm तक |
