Aaj ka Panchang 16 February 2023 in Hindi 16 फरवरी 2023 का पञ्चाङ्ग : आज फाल्गुन माह कृष्ण पक्ष की एकादशी है।इस माह में कृष्ण पूजा का अनन्त पुण्य है। गुरुवार को भगवान विष्णु जी की पूजा व व्रत की जाती है।मूल नक्षत्र है।आज अन्न दान करें।आज गुरूवार को विष्णु जी की उपासना के साथ लक्ष्मी जी की पूजा भी करें। आज श्री सूक्त का पाठ करें।हनुमानबाहुक के पाठ का आज बहुत महत्व है। सायंकाल विष्णु मंदिर में भगवान की 04 परिक्रमा करें।
हनुमान जी की स्तुति करें। आज मसूर व गुड़ के दान का बहुत महत्व है। श्री अरण्यकाण्ड का पाठ करें। आज दान का अनन्त पुण्य है।आज व्रत रखने का महान दिवस है।
प्रातःकाल पञ्चाङ्ग का दर्शन ,अध्ययन व मनन आवश्यक है।शुभ व अशुभ समय का ज्ञान भी इसी से होता है। अभिजीत मुहूर्त का समय सबसे बेहतर होता है।इस शुभ समय में कोई भी कार्य प्रारंभ कर सकते हैं।विजय व गोधुली मुहूर्त भी बहुत ही सुंदर होता है।राहुकाल में कोई भी कार्य या यात्रा आरम्भ नहीं करना चाहिए।
आज का पञ्चाङ्ग (Aaj Ka Panchang)
| दिनांक | 16 फरवरी |
| दिवस | वीरवार |
| माह | फाल्गुन ,कृष्ण पक्ष, |
| तिथि | एकादशी |
| सूर्योदय | 07:10 m |
| सूर्यास्त | 06:09 pm |
| नक्षत्र | मूल |
| सूर्य राशि | कुम्भ |
| चन्द्र राशि | धनु |
| करण | बव |
| योग | हर्षण |
आज के शुभ -अशुभ मुहूर्त (Shubh-Ashubh Muhurta)
| शुभमुहूर्त | समय | अशुभ मुहूर्त | समय |
| अभिजीत मुहूर्त | 11:56 am से 12:48 pm तक | राहुकाल | दोपहर 01:30 बजे से 03:00 बजे तक |
| विजय मुहूर्त | 02:29 pm से 03:28 pm तक | ||
| गोधुली मुहूर्त | 06:19 pm से 06:56pm तक |
