अध्यात्म

Aaj Ka Panchang, 13 December 2022: हनुमान जी के उपासना का दिन मंगलवार, जानें आज के सारे शुभ-अशुभ मुहूर्त और योग

  • Authored by: सुजीत जी महाराज
  • Updated Dec 13, 2022, 06:10 AM IST

Aaj Ka Panchang 13 December 2022 in Hindi Today: आज पौष माह के कृष्ण पक्ष की पञ्चमी तिथि है। आज मंगलवार है, जो कि हनुमान जी के उपासना के लिए बेहद खास दिन है। इस दिन मगलवार का व्रत रख आप सुंदरकांड और हनुमानबाहुक का पाठ भी कर सकते हैं।

Image

Panchang Today, 13 December 2022

Aaj Ka Panchang 13 December 2022 in Hindi Today: 13 दिसम्बर 2022 का पञ्चाङ्ग- सुजीत जी महाराज- आज पौष माह कृष्ण पक्ष की पञ्चमी है।आज हनुमान जी को प्रसन्न करने की तिथि है।आज सुंदरकांड का पाठ करें। मंगलवार का व्रत भी है।घर पर व मन्दिर में हनुमान जी की पूजा करते हैं। भगवान राम के नाम का संकीर्तन महापुण्य है।आज श्री विष्णुसहस्रनाम का पाठ करें।आज विष्णु जी की उपासना के साथ लक्ष्मी जी की पूजा भी करें। आज मंगलवार का व्रत रहें।सुंदरकांड का पाठ करें।हनुमानबाहुक के पाठ का आज बहुत महत्व है।शिव मंदिर में भगवान शिव का गंगा जल से रुद्राभिषेक करें।सायंकाल महिलाएं शिव मंदिर जाकर भगवान शिव व माता पार्वती की विधिवत पूजा अर्चना करती हैं।

हनुमान जी की स्तुति करें। आज मसूर व गुड़ के दान का बहुत महत्व है। श्री अरण्यकाण्ड का पाठ करें। आज दान का अनन्त पुण्य है।आज व्रत रखने का महान दिवस है।

प्रातःकाल पञ्चाङ्ग का दर्शन ,अध्ययन व मनन आवश्यक है।शुभ व अशुभ समय का ज्ञान भी इसी से होता है। अभिजीत मुहूर्त का समय सबसे बेहतर होता है।इस शुभ समय में कोई भी कार्य प्रारंभ कर सकते हैं।विजय व गोधुली मुहूर्त भी बहुत ही सुंदर होता है।राहुकाल में कोई भी कार्य या यात्रा आरम्भ नहीं करना चाहिए।

आज का पञ्चाङ्ग (Aaj Ka Panchang)

दिनांक

13 दिसम्बर 2022दिवस

मंगलवारमाह

पौष ,कृष्ण पक्ष

तिथि

पञ्चमीसूर्योदय

07:06amसूर्यास्त

05:23 pm

नक्षत्र

आश्लेषासूर्य राशि

वृश्चिक

चन्द्र राशि

कर्ककरण

कौलव

योग

वैधृति

आज के शुभ -अशुभ मुहूर्त (Shubh-Ashubh Muhurta)

शुभमुहूर्त

समय

अशुभ मुहूर्त

समय

अभिजीत मुहूर्त

11:58am से 12:48 pm तक।राहुकाल

दोपहर 03 बजे से 04:30 बजे तकविजय मुहूर्त02:29pm से 03:28 pm तक

गोधुली मुहूर्त06:19pm से 06:56pm तक

सुजीत जी महाराज
सुजीत जी महाराजauthor

सुजीत जी महाराज ज्योतिष और वास्तु विज्ञान एक्सपर्ट हैं जिन्हें 20 वर्षों का ज्योतिष, तंत्र विज्ञान का अनुभव हासिल हैं। 25000 से ऊपर लेख देश के कई बड़े पत्र पत्रिकाओं में प्रकाशित हो चुके हैं और कई बड़े पुरस्कार भी प्राप्त कर चुके हैं जिसमें ,एक अमेरिका के संस्था से भी प्राप्त है। यह गणित के साथ फलित ज्योतिष पर भी पकड़ रखते हैं और ज्योतिष के क्षेत्र में इन्हें कई सम्मान मिल चुके हैं।

और पढ़ें
End of Article