Aaj Ka Panchang (आज का पंचांग) 12 June 2026 : आज 12 जून 2026, शुक्रवार का दिन धार्मिक और आध्यात्मिक दृष्टि से खास है। ज्येष्ठ अधिक मास के कृष्ण पक्ष की द्वादशी तिथि आज पूरे दिन प्रभावी रहेगी। इसके अलावा परमा एकादशी व्रत का पारण आज किया जाएगा। इसके साथ ही सायंकाल में प्रदोष व्रत का शुभ संयोग भी बन रहा है, जो भगवान शिव की आराधना के लिए विशेष फलदायी माना जाता है। चंद्रमा पूरे दिन मेष राशि में गोचर करेगा। अश्विनी नक्षत्र के बाद भरणी नक्षत्र का प्रभाव रहेगा तथा अतिगण्ड योग दिनभर के प्रमुख योगों में शामिल रहेगा। आइए विस्तार से जानते हैं आज के दिन का पंचांग (Today Panchang)।
सूर्योदय एवं चन्द्रोदय (Sunrise and Moonrise)
आज सूर्य का उदय प्रातः 05:23 बजे और सूर्यास्त सायं 07:19 बजे होगा। चंद्रमा का उदय रात्रि 03:15 बजे (13 जून) तथा चन्द्रास्त अपराह्न 04:18 बजे होगा।
तिथि, नक्षत्र और योग (Tithi, Nakshatra and Yog)
आज कृष्ण पक्ष की द्वादशी तिथि सायं 07:36 बजे तक रहेगी। इसके बाद त्रयोदशी तिथि प्रारंभ हो जाएगी। आज अश्विनी नक्षत्र प्रातः 06:28 बजे तक रहेगा, जिसके बाद भरणी नक्षत्र का आरंभ होगा। योग की बात करें तो अतिगण्ड योग रात्रि 09:26 बजे तक रहेगा, इसके बाद सुकर्मा योग प्रारंभ होगा।
करण (Karana)
आज कौलव करण प्रातः 09:10 बजे तक रहेगा। इसके पश्चात तैतिल करण प्रारंभ होगा, जो शाम 07:36 बजे तक रहेगा। ये करण जो शुभ कार्यों के लिए उपयोगी माना जाता है।
आज का राहुकाल
आज 12 जून शुक्रवार का राहुकाल प्रातः 10:36 बजे से दोपहर 12:21 बजे तक रहेगा। इस अवधि में शुभ और मांगलिक कार्यों को प्रारंभ करने से बचना चाहिए।
आज प्रदोषकाल कब से कब तक रहेगा
आज 12 जून 2026 को प्रदोष काल शाम 7:36 बजे से रात 9:25 बजे तक रहेगा। इसी अवधि में शिव-पार्वती की पूजा, रुद्राभिषेक, मंत्र जाप और दीपदान करना शुभ माना जाएगा।
वार एवं पक्ष (Day and Paksha)
आज शुक्रवार है और कृष्ण पक्ष चल रहा है।
चन्द्र मास, सम्वत (Lunar Month and Samvat)
आज विक्रम सम्वत 2083 सिद्धार्थी, शक सम्वत 1948 पराभव तथा गुजराती सम्वत 2082 पिंगल है। चन्द्र मास ज्येष्ठ (अधिक) है। प्रविष्टे/गते 29 है।
राशि तथा ग्रह स्थिति (Rashi and Planetary Positions)
आज चंद्रमा मेष राशि में विराजमान रहेंगे। सूर्य वृषभ राशि में स्थित हैं तथा मृगशिरा नक्षत्र में गोचर कर रहे हैं।
ऋतु तथा अयन (Season and Ayana)
द्रिक और वैदिक दोनों मान्यताओं के अनुसार ग्रीष्म ऋतु चल रही है। उत्तरायण का प्रभाव बना हुआ है। दिनमान 13 घंटे 56 मिनट 39 सेकंड और रात्रिमान 10 घंटे 03 मिनट 23 सेकंड का रहेगा। इसके अलावा मध्याह्न 12:21 बजे होगा।
12 जून के शुभ मुहूर्त (Auspicious Timings)
- ब्रह्म मुहूर्त: प्रातः 04:02 बजे से 04:42 बजे तक
- प्रातः संध्या: प्रातः 04:22 बजे से 05:23 बजे तक
- अभिजीत मुहूर्त: दोपहर 11:53 बजे से 12:49 बजे तक
- विजय मुहूर्त: दोपहर 02:40 बजे से 03:36 बजे तक
- गोधूलि मुहूर्त: सायं 07:18 बजे से 07:38 बजे तक
- सायाह्न संध्या: सायं 07:19 बजे से 08:20 बजे तक
- अमृत काल: रात्रि 11:46 बजे से 13 जून को 01:12 बजे तक
- निशिता मुहूर्त: 13 जून को रात्रि 12:01 बजे से 12:41 बजे तक
- सर्वार्थ सिद्धि योग: प्रातः 05:23 बजे से 06:28 बजे तक
12 जून के अशुभ मुहूर्त (Inauspicious Timings)
- राहुकाल: प्रातः 10:36 बजे से दोपहर 12:21 बजे तक
- यमगण्ड काल: अपराह्न 03:50 बजे से 05:35 बजे तक
- गुलिक काल: प्रातः 07:07 बजे से 08:52 बजे तक
- वर्ज्य काल: अपराह्न 03:07 बजे से 04:33 बजे तक
- दुर्मुहूर्त: प्रातः 08:10 बजे से 09:06 बजे तक
- द्वितीय दुर्मुहूर्त: दोपहर 12:49 बजे से 01:45 बजे तक
- गण्ड मूल: प्रातः 05:23 बजे से 06:28 बजे तक
- विडाल योग: 13 जून प्रातः 04:05 बजे से 05:23 बजे तक
- बाण: रोग बाण प्रातः 09:40 बजे तक
निवास और शूल (Nivas and Shool)
आज दिशा शूल पश्चिम दिशा में रहेगा। चन्द्र वास पूर्व दिशा में रहेगा। राहु वास दक्षिण-पूर्व दिशा में रहेगा। अग्निवास सुबह 07:36 बजे तक पाताल में रहेगा। इसके बाद पृथ्वी पर रहेगा। शिववास शाम 07:36 बजे तक नंदी पर रहेगा, इसके बाद भोजन में होगा। कुम्भ चक्र तल में सुबह 06:28 बजे तक रहेगा, जिसे शुभ माना गया है।
