Aaj Ka Panchang 10 November 2022 in Hindi Today: सुजीत जी महाराज- आज मार्गशीर्ष माह कृष्ण पक्ष की द्वितीया है। मार्गशीर्ष माह में भगवान कृष्ण पूजा का अनन्त पुण्य है। गुरुवार को भगवान विष्णु जी की पूजा व व्रत की जाती है। रोहिणी नक्षत्र है। आज अन्न दान करें। आज गुरूवार को विष्णु जी की उपासना के साथ लक्ष्मी जी की पूजा भी करें। आज श्री सूक्त का पाठ करें। हनुमानबाहुक के पाठ का आज बहुत महत्व है। सायंकाल विष्णु मंदिर में भगवान की 04 परिक्रमा करें।
हनुमान जी की स्तुति करें। आज मसूर व गुड़ के दान का बहुत महत्व है। श्री अरण्यकाण्ड का पाठ करें। आज दान का अनन्त पुण्य है।आज व्रत रखने का महान दिवस है। प्रातःकाल पञ्चाङ्ग का दर्शन ,अध्ययन व मनन आवश्यक है। शुभ व अशुभ समय का ज्ञान भी इसी से होता है। अभिजीत मुहूर्त का समय सबसे बेहतर होता है। इस शुभ समय में कोई भी कार्य प्रारंभ कर सकते हैं। विजय व गोधुली मुहूर्त भी बहुत ही सुंदर होता है। राहुकाल में कोई भी कार्य या यात्रा आरम्भ नहीं करना चाहिए।
आज का पंचांग (Today Panchang)
दिनांक-10 नवम्बर 2022
दिवस- गुरुवार माह-मार्गशीर्ष,कृष्ण पक्ष,
तिथि- द्वितीया
सूर्योदय- 06:39am
सूर्यास्त- 05:30 pm
नक्षत्र- रोहिणी
सूर्य राशि- तुला
चन्द्र राशि- वृष
करण- गर
योग- परिघ
शुभ मुहूर्त-
1. अभिजीत- 11:56 am से 12:48 pm तक
2. विजय मुहूर्त- 02:29pm से 03:28 pm तक
3. गोधुली मुहूर्त- 06:19pm से 06:56pm तक
अशुभ मुहूर्त- राहुकाल- दोपहर 01:30 बजे से 03 बजे तक
