अध्यात्म

Aaj Ka Rashifal, 10 November 2022: मेष और वृष राशि वालों को ऑफिस के कार्यों में मिलेगी सफलता, दिन शुभ

  • Authored by: लवीना शर्मा
  • Updated Nov 10, 2022, 09:21 AM IST

Horoscope Today (आज का राशिफल) 10 November 2022: आज का दिन कई राशियों के लिए शुभ साबित होने वाला है।

Image

Horoscope Today, 10 November 2022: आज का राशिफल

Horoscope Today (आज का राशिफल) 10 November 2022: सुजीत जी महाराज- आज रोहिणी नक्षत्र है।चन्द्रमा शुक्र प्रधान राशि वृष में है। सूर्य तुला में व शनि आज मकर राशि में है। गुरु मीन में हैं। शेष ग्रह स्थितियां पूर्ववत हैं। मङ्गल मिथुन में हैं। मेष व कन्या राशि के जातक व्यवसाय में सफलता की प्राप्ति करेंगे। आज वृष तथा मकर राशि के टेक्निकल व मैनेजमेंट फील्ड के छात्र जाँब में नवीन अवसरों की प्राप्ति करेंगे। कर्क व मकर राशि के जातक वाहन चलाने के प्रति लापरवाही न करें तो बेहतर है। आइए अब आज का विस्तृत राशिफल जानते हैं-

Today Rashifal In Hindi

मेष- चन्द्रमा द्वितीय, द्वादश गुरु व कर्म स्थान के शनि लाभ देंगे। आज आपका मन आध्यात्मिक रहेगा। जाँब में परफार्मेंस सुखद है। छात्र लाभान्वित होंगे। सफेद व लाल रंग शुभ है। मङ्गल गोचर जमीन इस मकान क्रय करने के लिए शुभ है। तुलसी का पेड़ लगाएं।

वृष- आज का दिन चन्द्रमा इसी राशि में रहकर दिवस को शुभ बनाएंगे।ऑफिस के कार्यों में मन व्यस्त हो सकता है। इस राशि से खष्ठम सूर्य शुभ है व द्वितीय मंगल धन प्रदान करेंगे। आज आपकी वाणी लाभ प्रदान करेगी।नीला व हरा रंग शुभ है।

मिथुन- द्वादश चन्द्रमा व पँचम सूर्य आर्थिक लाभ दे सकते हैं। शनि के मकर में गोचर के कारण जाँब परिवर्तन सम्बन्धी कोई भी निर्णय सोच समझ कर ही लें। सफेद व नीला रंग शुभ है। दाम्पत्य जीवन सुखद रहेगा। उड़द व तिल का दान करें।

कर्क- आज का दिन चन्द्रमा इसी राशि से एकादश में है। आज राजनीति में सफलता का दिवस है। व्यवसाय को लेकर उत्साहित व प्रसन्न होंगे। पीला व नारंगी रंग शुभ है। श्री विष्णु जी की उपासना करें। कोई रुका कार्य पूर्ण होगा। अन्न दान करें।

सिंह- सूर्य-चन्द्रमा का दशम भाव में व मङ्गल का मिथुन गोचर आज आपको प्रत्येक कार्यों में सफलता देगा। आर्थिक सुख में वृद्धि होगी। जाँब में नवीन अवसरों की प्राप्ति होगी। पीला व नारंगी रंग शुभ है। श्री सूक्त का पाठ करें व फलों का दान करें।

कन्या- भाग्य भाव में चन्द्रमा तथा सप्तम गुरु संतान के लिए शुभ हैं। जाँब में उन्नति से प्रसन्नता होगी। रुका धन मिल सकता है। पिता का आशीर्वाद लें। आर्थिक लाभ सम्भव है। भगवान विष्णु जी की पूजा करते रहें। नारंगी व सफेद रंग शुभ है। गुड़ का दान करें।

तुला- बिजनेस में प्रगति को लेकर प्रसन्नता रहेगी। जाँब में अपने परफार्मेंस से संतुष्ट रहेंगे। स्वास्थ्य सुख के लिए हनुमानबाहुक का पाठ करें। आज मेष व सिंह राशि के मित्रों का सहयोग आपको आशावादी बनाएगा। लाल व पीला रंग शुभ है। सुंदरकांड का पाठ लाभदायी रहेगा।

वृश्चिक- चन्द्रमा का इस राशि से सप्तम व शनि तृतीय गोचर कर रहे हैं। जांब में सफलता की प्राप्ति होगी। नारंगी व आसमानी रंग शुभ है। गेंहू का दान करें। वाहन क्रय करने के संकेत हैं। भगवान शिव जी की पूजा करें। तुलसी का पेड़ लगाएं।

धनु- आज चन्द्रमा इसी राशि से खष्ठम व सूर्य का गोचर तुला में है। संतान को लेकर सुखद समाचार की प्राप्ति होगी। शिक्षा में सँघर्ष के संकेत हैं। हरा व नारंगी रंग शुभ है। परिवार को लेकर प्रसन्न रहेंगे। मसूर व तिल का दान करें।

मकर- चन्द्रमा पँचम भाव में हैं। जाँब से सम्बंधित कार्यों में लाभ मिल सकता है। पिता के आशीर्वाद से लाभ मिलेगा। सफेद व बैगनी रंग शुभ है। धार्मिक यात्रा कर सकते हैं। मूंग का दान करें। पीपल के नीचे दीपक जलाएं।

कुंभ- राजनीतिज्ञ सफल रहेंगे।जीवन में सफलता के लिए सुंदरकांड का पाठ करें। बैगनी व सफेद रंग शुभ है। गाय को पालक खिलाएं। जाँब परिवर्तन से सम्बंधित कोई निर्णय लेने में विलंब कर सकते हैं। शनि के द्रव्य तिल का दान करें।

मीन- चन्द्रमा तृतीय गोचर करेंगे। मङ्गल चतुर्थ शुभ है। आज इस राशि से एकादश शनि तथा इस राशि में स्थित गुरु धन का आगमन करवा सकते हैं। राजनीति में सफलता के संकेत हैं। पीला व सफेद रंग शुभ है।

लवीना शर्मा
लवीना शर्माauthor

धरती का स्वर्ग कहे जाने वाले जम्मू-कश्मीर की रहने वाली हूं। पत्रकारिता में पोस्ट ग्रेजुएट हूं। 10 साल से मीडिया में काम कर रही हूं। पत्रकारिता में करियर की शुरुआत न्यूज 24 से हुई। इसके बाद तमाम चैनलों में काम किया। जहां स्क्रिप्ट राइटिंग, एडिटिंग और एंकरिंग का अनुभव हासिल हुआ। रफ्तार यहीं नहीं रूकी अब चाह थी कुछ नया करने की जिसके लिए मैंने डिजिटल मीडिया में स्विच किया और मैं जनसत्ता से जुड़ गई। जनसत्ता में मैंने अध्यात्म सेक्शन लीड किया। इसके बाद पत्रिका में सेवाएं दी और अब timesnowhindi.com से जु़ड़ी हूं। यहां भी मैं अध्यात्म सेक्शन में कार्यरत हूं। भारतीय संस्कृति, अध्यात्म और ज्योतिष शास्त्र में मेरा शुरू से ही लगाव रहा है। मेरी कोशिश रहती है कि मैं ऐसा कंटेट लिखूं जिससे बड़े बुजुर्ग ही नहीं बल्कि आज के युवा भी कनेक्ट कर सकें।

और पढ़ें
End of Article