अध्यात्म

Aaj ka Panchang 04 March 2023 : आज शनि प्रदोष व्रत, जानें दिनभर के सभी शुभ-अशुभ मुहूर्त

  • Authored by: सुजीत जी महाराज
  • Updated Mar 4, 2023, 06:05 AM IST

Aaj ka Panchang 04 March 2023 in Hindi : आज फाल्गुन माह शुक्ल पक्ष की द्वादशी है। 11:45 am के बाद त्रयोदशी लग जायेगी।आज प्रदोष का पावन व्रत है। शिव उपासना का उत्सव है। आज तेल का दान करने से शनिदेव प्रसन्‍न होते हैं। शुभ फल के लिए शनि चालिसा व शि‍व चालिसा का पाठ करें।

Image

Aaj ka Panchang 04 March 2023

Aaj ka Panchang, 04 March 2023 : आज फाल्गुन माह शुक्ल पक्ष की द्वादशी है। 11:45 am के बाद त्रयोदशी लग जायेगी।आज प्रदोष का पावन व्रत है। शिव उपासना का उत्सव है। संकट निवारण हेतु शनिवार का पावन व्रत है।पुष्य नक्षत्र है। सूर्य कुम्भ राशि में है। भगवान शिव जी की उपासना करें।दुर्गासप्तशती का पाठ करें। सिद्धिकुंजिकास्तोत्र व सप्तश्लोकीदुर्गा का 09 पाठ करें। आज हनुमान जी को प्रसन्न करने के लिए सुन्दरकाण्ड का पाठ करें । भगवान विष्णु जी की उपासना के साथ माता लक्ष्मी जी की पूजा भी करें। श्री सूक्त के पाठ करने का यह बहुत सुंदर अवसर है। मंदिर में माता दुर्गा जी का दर्शन करें। श्री रामचरितमानस का पाठ करें। गीता के पाठ का आज बहुत महत्व है।

शिवपूजा के लिए मंदिर में भगवान शिव को दुग्ध,गंगाजल व शहद से रुद्राभिषेक करें व उनको बेल पत्र अर्पित करें।आज कई तांत्रिक उपासना होती है। इस समय बंगलामुखी उपासना के लिए भी बेहतर तिथि है। आज माता काली जी की स्तुति करें।इस समय दान का बहुत महत्व व पुण्य है।आज पुण्य संचय करने का महान दिवस है।शनिवार की रात्रि में माता काली उपासना व व्रत का अनन्त पुण्य है।इस माह का व्रत भगवान विष्णु को प्रसन्न करने का सबसे सुंदर अवसर है।

प्रातःकाल पञ्चाङ्ग का दर्शन ,अध्ययन व मनन आवश्यक है।शुभ व अशुभ समय का ज्ञान भी इसी से होता है। अभिजीत मुहूर्त का समय सबसे बेहतर होता है।इस शुभ समय में कोई भी कार्य प्रारंभ कर सकते हैं।विजय व गोधुली मुहूर्त भी बहुत ही सुंदर होता है।राहुकाल में कोई भी कार्य या यात्रा आरम्भ नहीं करना चाहिए।

आज का पंचांग (Aaj Ka Panchang)

दिनांक04 मार्च 2023
दिवसशनिवार
माहफाल्‍गुन ,शुक्‍ल पक्ष
तिथिद्वादशी 11:45am तक फिर त्रयोदशी
सूर्योदय06:45 a.m
सूर्यास्त06:22 pm
नक्षत्रपुष्‍य
सूर्य राशिकुम्‍भ
चन्द्र राशि कर्क
करणबालव
योगशोभन

आज के शुभ -अशुभ मुहूर्त (Shubh-Ashubh Muhurta)

शुभमुहूर्तसमयअशुभ मुहूर्तसमय
अभिजीत मुहूर्त11:58 am से 12:40 pm तकराहुकालप्रात: काल 09 बजे से 10:30 तक
विजय मुहूर्त02:31 pm से 03:36 pm तक
गोधुली मुहूर्त06:41 pm से 07:06 pm तक
सुजीत जी महाराज
सुजीत जी महाराजauthor

सुजीत जी महाराज ज्योतिष और वास्तु विज्ञान एक्सपर्ट हैं जिन्हें 20 वर्षों का ज्योतिष, तंत्र विज्ञान का अनुभव हासिल हैं। 25000 से ऊपर लेख देश के कई बड़े पत्र पत्रिकाओं में प्रकाशित हो चुके हैं और कई बड़े पुरस्कार भी प्राप्त कर चुके हैं जिसमें ,एक अमेरिका के संस्था से भी प्राप्त है। यह गणित के साथ फलित ज्योतिष पर भी पकड़ रखते हैं और ज्योतिष के क्षेत्र में इन्हें कई सम्मान मिल चुके हैं।

और पढ़ें
End of Article