अध्यात्म

Aaj Ka Panchang, 03 November 2022: कार्तिक शुक्ल पक्ष की दशमी तिथि आज, जानें पूरा पंचांग

  • Agency by: Agency
  • Updated Nov 3, 2022, 09:33 AM IST

Aaj Ka Panchang 03 November 2022 in Hindi Today: आज राहुकाल दोपहर के समय रहेगा। अगर शुभ काम करने की सोच रहे हैं तो इस समय पर बिल्कुल भी न करें।

Image

Aaj Ka Panchang 03 November 2022: आज का पंचांग 3 नवंबर 2022

Aaj Ka Panchang 03 November 2022 in Hindi Today: सुजीत जी महाराज- आज कार्तिक माह शुक्ल पक्ष की दशमी है। कार्तिक माह में तुलसी पूजा का अनन्त पुण्य है। गुरुवार को भगवान विष्णु जी की पूजा व व्रत की जाती है। शतभिषा नक्षत्र है। आज अन्न दान करें। आज गुरूवार को विष्णु जी की उपासना के साथ लक्ष्मी जी की पूजा भी करें। आज श्री सूक्त का पाठ करें। हनुमानबाहुक के पाठ का आज बहुत महत्व है। सायंकाल विष्णु मंदिर में भगवान की 04 परिक्रमा करें।

हनुमान जी की स्तुति करें। आज मसूर व गुड़ के दान का बहुत महत्व है। श्री अरण्यकाण्ड का पाठ करें। आज दान का अनन्त पुण्य है। आज व्रत रखने का महान दिवस है। प्रातःकाल पञ्चाङ्ग का दर्शन ,अध्ययन व मनन आवश्यक है। शुभ व अशुभ समय का ज्ञान भी इसी से होता है। अभिजीत मुहूर्त का समय सबसे बेहतर होता है। इस शुभ समय में कोई भी कार्य प्रारंभ कर सकते हैं। विजय व गोधुली मुहूर्त भी बहुत ही सुंदर होता है। राहुकाल में कोई भी कार्य या यात्रा आरम्भ नहीं करना चाहिए।

आज का पंचांग (Aaj Ka Panchang)

दिनांक-03 नवम्बर 2022

दिवस-गुरुवार माह-कार्तिक,शुक्ल पक्ष,

तिथि- दशमी

सूर्योदय-06:35am

सूर्यास्त-05:34 pm

नक्षत्र-शतभिषा

सूर्य राशि-तुला

चन्द्र राशि- कुम्भ

करण-तैतिल

योग-वृद्धि

शुभ मुहूर्त-

1. अभिजीत-11:56 am से 12:48 pm तक

2. विजय मुहूर्त-02:29pm से 03:28 pm तक

3. गोधुली मुहूर्त--06:19pm से 06:56pm तक

अशुभ मुहूर्त- राहुकाल-दोपहर 01:30 बजे से 03 बजे तक

End of Article